मानसून में दार्जिलिंग की किन जगहों पर जाना सुरक्षित नहीं, ट्रैवल से पहले पढ़ लें यह आर्टिकल

अगर आप बारिश के मौसम में दार्जिंलिंग जा रहे हैं, तो आपको कुछ जगहों पर जाने से बचना चाहिए। क्योंकि पहाड़ीं पर स्थित होने की वजह से बारिश में सुविधाएं मिलना मुश्किल हो जाती है। 

 

darjeeling unsafe place to avoid in monsoon

बारिश के मौसम में दार्जिलिंग का नजारा देश के अन्य शहरों से सबसे ज्यादा अलग होता है। इसलिए इस मौसम में लगभग हर कोई दार्जिलिंग जाने का सपना देखता है। इस समय कई लोग होंगे जो दार्जिलिंग जा रहे होंगे। लेकिन मानसून में यहां यात्रा पर जा रहे लोगों को खास तैयारी करना चाहिए। क्योंकि भले ही यहां का नजारा बहुत सुंदर होता है, लेकिन बारिश की वजह से सड़कें खतरनाक हो जाती है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको दार्जिलिंग की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां यात्रा करने से पहले आपको एक बार जरूर सोचना चाहिए।

टाइगर हिल

tiger hill

बारिश के मौसम में सबसे अच्छा नजारा आपको टाइगर हिल पर देखने को मिलेगा। लेकिन यह दार्जिलिंग की अनसेफ प्लेसेस में से भी एक है। यहां तक पहुंचने का रास्ता आपको कठिनाई भरा लग सकता है। क्योंकि आप जितनी ऊंचाई पर जाते हैं बारिश तेज होती जाती है। बारिश अधिक होने की वजह से आपको सुविधाएं भी कम मिलती है। ऐसे में अगर आप बाइक या स्कूटी पर यहां पहुंच रहे हैं, तो बारिश में जाने से बचें।

इसे भी पढ़ें- मानसून लवर्स के लिए अच्छी हैं साउथ की ये 3 जगहें, दोस्तों के साथ बाइक पर घूमने में आएगा मजा

संदकफू ट्रेक

sandfaku

दार्जिलिंग में बारिश के समय सबसे ज्यादा मुश्किल जगह संदकफू ट्रेक हो सकती है। क्योंकि यहां ट्रेकिंग के लिए जाना जाता है। भले ही बारिश में आपको यहां ट्रेकिंग में मजा आए। लेकिन पानी की वजह से पत्थर बहुत फिसलन वाले हो जाते हैं। ऐसे में यहां यात्रा करना मुश्किल हो जाता है। यह समुद्र तल से 3,636 मीटर ऊपर स्थित है, तो आप समझ सकते हैं कि कोई हादसा होने पर जल्दी सुविधा मिलने में भी समय लगेगा। इसे देश की अनसेफ जगहों में से एक है।

इसे भी पढ़ें-परिवार के संग देश की इन शानदार जगहों को डेस्टिनेशन पॉइंट बनाएं

तेनज़िंग रॉक

दार्जिलिंग की सबसे सुंदर जगहों में से एक है। लेकिन बारिश के मौसम में यहां तक पहुंचने का रास्ता आपके लिए मुश्किल भरा हो सकता है। यहां एक बड़ी प्राकृतिक चट्टान है, जिसे तेनजिंग नोर्गे के नाम से जाना जाता है। यह स्थान पेशेवर पर्वतारोहियों के लिए अच्छा माना जाता है। इसलिए अगर आप दार्जिलिंग जा रहे हैं, तो बारिश में पहाड़ी पर चढ़ने का प्लान न बनाएं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP