बिहार के इन 3 मंदिरों में छठ महापर्व पर लगती है भक्तों की भीड़, परिवार के साथ जाएं दर्शन करने

छठ के महापर्व में माना जाता है मंदिर दर्शन करने से भक्तों की इच्छाएं पूरी होती है और भगवान का आर्शीवाद बना रहता है। इसलिए लोग जगह-जगह मंदिर दर्शन करने जाते हैं।
chhath puja famous temples in bihar must visit with family

छठ का पर्व बिहार की संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। पीढ़ी दर पीढ़ी लोग इस पर्व को अत्यधिक श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाते आ रहे हैं। बिहार में छठी मैया और सूर्य देव के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। छठ पूजा में सूर्य देवता की उपासना की जाती है। इस पूजा में छठ पूजा में उगते और अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। ऐसे में लोग अपने घर से दूर जहां भी कहीं घाट होता है, वहीं पानी में खड़े होकर पूजा करते हैं। लेकिन मंदिर से वापस आने के दौरान भी कई लोग मंदिरों के दर्शन का प्लान बनाते हैं। अगर आप बिहार में हैं और पूजा के बाद अपने पूरे परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

श्री बड़ी पटन देवी मंदिर, पटना

chhath puja famous temples in bihar must visit with family

यह मंदिर एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। इस मंदिर को लोग इसकी दिव्यता और ऐतिहासिक महत्व के कारण पूजते हैं। माना जाता है कि यहां मां पटन देवी के दर्शन करने से भक्तों को असीम शांति और शक्ति का अनुभव होता है। ऐसे में अगर आप छठ के इस महापर्व पर किसी मंदिर दर्शन के लिए पूरे परिवार को लेकर जाना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं।

  • लोकेशन- सादिकपुर, पटना, बिहार
  • समय- सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक, शाम 4 से 9 बजे तक

देव सूर्य मंदिर

छठ पूजा पर अगर आप परिवार के साथ भगवान का आर्शीवाद चाहते हैं, तो इससे अच्छी जगह आपके लिए कोई और नहीं हो सकती। बिहार के औरंगाबाद में देव सूर्य मंदिर कई कारणों से एक आकर्षक स्थान है। इस मंदिर में देव सूर्य मंदिर का मुख पश्चिम की ओर, डूबते सूर्य की ओर है। देव सूर्य मंदिर बिहार में छठ पूजा समारोह के लिए सबसे पवित्र स्थानों में से एक है। मंदिर के चारों ओर एक बड़ा तालाब है।यहां आपको छठ का पर्व मनाने आने वाले लोगों की इतनी ज्यादा भीड़ देखने को मिलेगी, जितनी आप सोच भी नहीं सकते।

  • लोकेशन- सूर्य मंदिर देव, देव, बिहार
  • समय- प्रातः 4:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मां शीतला मंदिर

puja famous temples in bihar must visit with family

शीतला देवी मंदिर पटना सिटी में स्थित है। इस मंदिर को मां दुर्गा का शक्तिपीठ भी माना जाता है। छठ के महापर्व में इस मंदिर के माता के दर्शन करने से माना जाता है कि परिवार पर भगवान का आर्शीवाद बना रहता है। यही कारण है कि लोग छठ पूजे के पर्व में जगह-जगह मंदिर दर्शन का प्लान बनाते हैं। आप भी इस पर्व में अपने पूरे परिवार के साथ माता शीतला मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP