Fri Apr 17, 2026 | Updated 02:09 AM IST
can i cancel tatkal ticket after chart preparation

क्या मैं तत्काल टिकट कैंसिल कर सकती हूं? पहले पढ़ लें ये नियम, वरना डूब जाएगा पैसा

भारत में लाखों लोग एक शहर से दूसरे शहर में सफर करने के लिए Indian Railways पर निर्भर रहते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि सस्ते में यात्रियों को लंबी दूरी का सफर करने का मौका मिलता है।
Editorial
Updated:- 2026-04-16, 16:16 IST

ट्रेन टिकट कन्फर्म नहीं होती है, तो यात्रियों के पास तत्काल टिकट बुक करने का ही ऑप्शन बचता है। हालांकि, ऐसा किसी भी यात्री के साथ हो सकता है कि उसे टिकट कैंसिल करना पड़ जाए। तत्काल कोटा उन यात्रियों के लिए होता है जिन्हें अचानक यात्रा करने का प्लान बनता है और उन्हें यह सफर करना बहुत ज्यादा जरूरी है। हालांकि, ऐसा हो सकता है कि आपको किसी कारणवश बुक की गई तत्काल टिकट को कैंसिल करना पड़ जाए। ऐसी स्थिती में यात्रियों के मन में सवाल आता है कि यह टिकट उन्होंने मजबूरी में आकर और ज्यादा पैसे देकर बुक की थी। ऐसे में क्या उन्हें इसे कैंसिल करने पर रिफंड दिया जाएगा? अगर आपके मन में भी यह सवाल है, तो यह आर्टिकल काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

तत्काल टिकट कैंसिल करने पर क्या होगा?

तत्काल टिकट का रिफंड स्थिति पर निर्भर करता है। तत्काल टिकट ट्रेन चलने से एक दिन पहले बुक की जाती है, इसलिए इससे आप समझ सकते हैं कि इसपर रेलवे के नियम लागू नहीं होते, जो अन्य टिकट पर है। इस टिकट को आपने अचानक से बुक करवाया है, तो अगर आप खुद से इसे कैंसिल करेंगी, तो इसके लिए आपको रिफंड नहीं मिलने वाला। हालांकि, अगर आपकी तत्काल टिकट RAC में है या वेटिंग में है, तो कटौती करने पर आपको रिफंड दिया जा सकता है।

Tatkal RAC ticket refund

तत्काल टिकट कैंसिल करने पर रिफंड मिलेगा या नहीं?

यात्रियों को यह समझना होगा कि अगर रेलवे द्वारा टिकट कैंसिल या ट्रेन के समय में बदलाव किया जाता है, तो इसके लिए यात्रियों को वापस रिफंड दिया जाता है। उदाहरण के लिए ट्रेन 3 घंटे से ज्यादा लेट है, तो इसके कैंसिल करने पर आपको रिफंड मिल सकता है। जब टिकट वेटिंग या RAC में हो, तो इसके कैंसिल करने पर रिफंड मिल सकता है। ट्रेन रेलवे की तरफ से कैंसिल की गई है, तो इसके लिए यात्रियों को पूरा पैसा रिफंड किया जाता है। टिकट रिफंड के नियम आपको पता होंगे, तो आपको परेशानी नहीं होगी। 

इसे भी पढ़ें- ट्रेन की सीट पर इस पतली सी पट्टी का क्या है यूज? रोज सफर करने वाले भी इसके बारे में नहीं जानते

Confirmed Tatkal ticket cancellation refund

तत्काल टिकट के पैसे कब रिफंड नहीं होते?

यात्री अगर टिकट कन्फर्म होने के बाद इसे कैंसिल कर रहा है और रेलवे की तरफ से ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है, तो ऐसी स्थिति में यात्री को कोई पैसे वापस नहीं मिलते। इसके अलावा अगर यात्री चार्ट बनने के बाद कन्फर्म टिकट कैंसिल करता है, तो इसके लिए भी रिफंड नहीं दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें- रेलवे का नया टूर पैकेज VS प्राइवेट यात्रा, चार धाम यात्रा के नए प्लान से जानें सफर करना फायदेमंद होगा या नहीं

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।