herzindagi
bike musium mahabaleshwar india

बाइक के शौकीन लोग जरूर देखें यह अमेजिंग म्यूजियम

अधिकतर लोगों को बाइक चलाना काफी अच्छा लगता है। अगर आपका नाम भी इसमें शामिल है तो आपको इस म्यूजियम का दौरा अवश्य करना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2023-06-02, 14:42 IST

ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जिन्हें कार से भी ज्यादा बाइक चलाने में मजा आता है। ऐसे लोग बाइक पर लॉन्ग ड्राइव करते हुए आसपास के नजारों का लुत्फ उठाते हैं। बाइक लवर कई अलग-अलग ब्रांड और मॉडल की बाइक पर ना केवल ड्राइव करते हैं, बल्कि उन्हें इसका कलेक्शन करना भी अच्छा लगता है। बाइक लवर को अलग-अलग मॉडल्स की बाइक के बारे में जानने में भी काफी मजा आता है। लेकिन उन्हें ऐसी कोई जगह नहीं मिलती है, जहां पर वे विंटेज बाइक्स से लेकर लेटेस्ट मॉडल की बाइक को करीब से देख सकें।

अगर आप भी ऐसे ही एक बाइक लवर हैं, जिसे बाइक से बहुत अधिक प्यार है और आपको अलग-अलग तरह की बाइक्स को एक्सप्लोर करने में काफी मजा आता है। तो अब आप इंडिया में मौजूद बाइक म्यूजियम में जाने की प्लानिंग करनी चाहिए।

आपके घूमने के लिए इससे बेहतर शायद ही कोई दूसरी जगह हो। इस म्यूजियम को भारत के पहले बाइक म्यूजियम के रूप में जाना जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इस बाइक म्यूजियम व इसकी खासियत के बारे में बता रहे हैं-

महाबलेश्वर में है म्यूजियम

where is bike musium in india

यह बाइक म्यूजियम महाबलेश्वर (महाबलेश्वर की इन जगहों पर करें शॉपिंग) में स्थित है। अमूमन जब भी महाबलेश्वर घूमने की बात होती है तो हमारे दिमाग में स्ट्रॉबेरी या फिर व्यू प्वॉइंट्स का ही ख्याल आता है। लेकिन महाबलेश्वर में सिर्फ देखने के लिए यही जगह नहीं है।

बल्कि यहां पर बाइक म्यूजियम भी है, जिसे विंटेज माइल्स नाम दिया गया है। यह भारत का पहला एक ऐसा म्यूजियम है, जो विशेष रूप से बाइक या फिर टू-व्हीलर्स को ही पूरी तरह से समर्पित है।

इसे भी पढ़ें: जानें भारत के ये सबसे यूनिक म्यूजियम्स के बारे में

बेहतरीन बाइक्स का है कलेक्शन

भारत के इस अनोखे म्यूजियम को बनाने का श्रेय जाता है। पुणे के एक एंटरप्रेन्योर विनीत केंजले को। उन्होंने इस म्यूजियम को खोलने के लिए काफी इंतजार किया है। दरअसल, पिछले 30 वर्षों से इन बेशकीमती चीजों को इकट्ठा कर रहे हैं।

उनके म्यूजियम में लगभग 500 से अधिक बाइक का एक बिग कलेक्शन है। अगर आप यहां पर हैं तो आपको खूबसूरत लूना से लेकर मोपेड, मोटरबाइक और स्कूटर आदि देखने को मिलेंगे। विनीत ने अपने इस म्यूजियम में कुछ विंटेज टू-व्हीलर को भी जगह दी है, जिसके कारण यह महाबलेश्वर में देखने लायक बेहतरीन जगहों में से एक बन जाती है।

बाइक के शौकीन हैं विनीत

musium in mahabaleshwar

विनीत के दिमाग में भारत के इस पहले बाइक म्यूजियम को बनाने का ख्याल उनके बाइक के प्रति प्यार से आया। दरअसल, विनीत को दस साल की उम्र से ही बाइक के प्रति खासा लगाव रहा है।

वह न केवल बाइक इकट्ठा करना पसंद करते हैं, बल्कि उन्हें रिपेयर और रिस्टोर भी करते हैं। उनके म्यूजियम में केल्विनेटर स्कूटर, काइनेटिक स्कूटर, राजदूत स्कूटर, रमोना 1960, बीएसएबॉन्ड और हरक्यूलिस मोपेड 1967 मौजूद हैं।

इतना ही नहीं, म्यूजियम की दीवारों पर विंटेज और रेट्रो बाइक के पोस्टर भी लगे हुए हैं। यहां आने वाला हर व्यक्ति को एक अलग ही अनुभव मिलता है, जिसे शब्दों मे बयां कर पाना संभव नहीं है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली को मिला पार्टीशन म्यूजियम का तोहफा, जानें टिकट और घूमने का समय

तो अब आप जब भी महाबलेश्वर जाएं तो इस बाइक म्यूजियम को जरूर एक्सप्लोर करें। साथ ही साथ, अपने एक्सपीरियंस हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।