herzindagi
places to visit near pune during monsoon

पुणे के पास पत्नी के साथ मानसून का मजा लेना है, तो इन 3 जगहों पर जाएं घूमने

जब हम मानसून की बात करते हैं, तो हमारे दिमाग में बस हरे-भरे पेड़, गीली सड़कें और ठंडी मिट्टी जैसी महकती हवा का अहसास होता है। इसके बारे में सोचते ही हर किसी को बस घूमने का मन होता है।   
Editorial
Updated:- 2024-06-18, 16:20 IST

पुणे के पास स्थित पहाड़ों और जंगलों के खतरनाक रास्तों पर बारिश के मौसम का आनंद लेने हजारों की संख्या में लोग हर साल घूमने जाते हैं। मानसून के मौसम में तो यहां ऐसा लगता है, जैसे लोग कब से इस दिन का इंतजार कर रहे थे।

कई लोग छुट्टी के हिसाब से यात्रा करने की योजना बनाते हैं, तो वहीं कई लोग अच्छा मौसम आते ही छुट्टी लेकर घूमने निकल पड़ते हैं। ऐसे में अगर आप पुणे में अपनी पत्नी के साथ किसी सुंदर जगह पर जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। पुणे भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक महत्वपूर्ण शहर है। 

पावना झील 

Pune monsoon places,

पावना झील लोनावाला रेलवे स्टेशन से लगभग 20 किमी दूर है। यहां की झील का आकार और इसके आसपास का नजारा इस जगह को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाता है। यहां आप कैंपिंग का मजा ले सकते हैं। अगर पार्टनर के साथ मानसून में घूमने के लिए अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो बिना सोचे यहां घूमने निकल जाए। ये जगह आपको निराश नहीं करेगी।

एम्प्रेस गार्डन

pune  beautiful location

पुणे के सबसे फेमस पिकनिक स्पॉट में से एक माना जाता है। यहां आप कई तरह के फूल देख सकते हैं। इस उद्यान में विभिन्न प्रकार के पेड़ों की खेती की जाती है। अगर आप पुणे के पास ही कहीं पार्टनर के साथ घूमने जाना चाहते हैं, तो मानसून में आपको यह जगह पसंद आएगी। हरे-भरे पेड़ों से घिरी यह जगह मानसून के समय और भी ज्यादा सुंदर लगती है। 

इसे भी पढ़ें- पुणे के पास स्थित हैं ये 3 वाटरफॉल्स, बच्चों के साथ यहां जाने का बनाएं प्लान

पार्वती हिल्स 

PARVATI HILL

यहां का खूबसूरत नजारा देखने लायक है। यहां लोग सुंदर प्राचीन मंदिर और इसके चारों तरफ फैली प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए लोग आते हैं। समुद्र तल से 2,100 फीट पार्वती हिल्स मानसून में अद्भुत नजारे के लिए जानी जाती है। यहां आपको रेंबो का सुंदर नजारा भी देखने को मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें- पुणे के पास बस्तियों के बीच छिपे हैं ये अद्भुत स्थान, मानसून में घूमने के लिए हैं आदर्श

 

मुलशी बांध 

मुलशी बांध एक बहते पानी के साथ चारों तरफ हरियाली और शांत वातावरण का अनुभव करवाता है। पत्नी के साथ शांति और सुकून भरी जगह पर जाना है, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। मुलशी झील की खूबसूरती मुलशी से 6 किमी दूर 'वलनेवाड़ी' से देखी जा सकती है। लोग यहां घंटों अकेले शांति में समय बिताने के लिए आते हैं। यह पुणे में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

शनिवार वाड़ा

पुणे में शनिवार वाड़ा को इतिहास की दृष्टि से सबसे खास माना जाता है। इसके आस-पास का नजारा मानसून में इस जगह को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाता है। शनिवार वाड़ा के एंट्री गेट को दिल्ली दरवाजे के नाम से लोग बुलाते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।