बारिश के इस सुहाने मौसम में हर कोई घूमने के लिए अच्छी जगहों की तलाश कर रहा है। आने वाले 10 दिनों में राखी का त्योहार भी पड़ने वाला है। ऐसे में लोगों के पास छुट्टियां मनाने का अच्छा मौका है। इस त्योहार के अवसर पर कई लोग ऑफिस से छुट्टी लेकर घूमने का प्लान बनाने की सोच रहे हैं। अगर आप भी कहीं अच्छी जगह घूमने का प्लान बना रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको देश में बारिश के मौसम में घूमने के लिए अच्छी जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
अगस्त के शुरुआती समय में कहां जाएं?
- चेरापूंजी (मेघालय)- अगर आपको बारिश के मौसम में भारत में घूमने के लिए अच्छी जगह चाहिए, तो आप चेरापूंजी जा सकती हैं। राखी के वीकेंड में आप अपने दोस्तों यहां परिवार के साथ भी यहां जा सकती हैं।
- चेरापूंजी क्यों फेमस है- यह ज्यादा बारिश और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।
- यहां क्या देख पाएंगे- नोहकलिकाई, सेवन सिस्टर्स फॉल्स और डैनथलेन फॉल्स जैसी खूबसूरत जगहें बारिश में और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती हैं।

मुन्नार (केरल)
- चाय के बेमिसाल बागानों वाली जगह, बारिश के मौसम में खूबसूरत में कैसे पीछे हो सकती है। यहं का नजारा देखने के बाद आपको वापस आने का मन नहीं होगा।
- यहां की ऊंची पहाड़ियों पर जब बादल तैरते हैं, तो ऐसा लगता है कि आप उसे पकड़ सकती हैं।
- खासियत- यहां आप धुंध भरी घाटियों और विशाल चाय बागानों का नजारा देख सकती हैं।
- यहबभारत की की रोमांटिक जगहमें से एक है।

कोडाइकनाल (तमिलनाडु)
- इस जगह को हिल स्टेशनों का राजकुमार कहा जाता है।
- मानसून के समय में लोग सिल्वर फॉल्स, फेयरी फॉल्स जैसे झरनों का नजारा देखने जाते हैं।
- यहां सबसे ज्यादा फेमस यहां की झील है, यहां बोटिंग करना रोमांटिक एक्सपीरियंस होता है।
- बारिश के मौसम में कोकर वॉक और ब्रायंट पार्क की ताजगी का अहसास लेने आप जा सकती हैं।

इन जगहों के अलावा आप आने वाले 10 दिनों में शिलॉन्ग (मेघालय), वायनाड (केरल), लोनावला–खंडाला (महाराष्ट्र) और महाबलेश्वर (महाराष्ट्र) भी घूमने जा सकती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों