जब लोग किसी पहाड़ी जगहों पर घूमने जाते हैं, तो वह आस-पास की सभी जगहों पर घूमने का प्लान करते हैं। वह किसी ऐसी लोकेशन के बारे में सर्च करते हैं, जो आपकी लोकेशन के पास भी हो और खूबसूरत भी हो। अपने शहर से दूर घूमने गए लोग हमेशा पूरी प्लानिंग करके आते हैं। क्योंकि, लंबे ट्रिप पर निकले हैं, तो आस-पास की जगहों पर घूमना कैसे छोड़ दें। अगर आप मनाली के सापस 100 किमी के अंदर अच्छी जगहें ढूंढ रहे हैं, जहां पहुंचने में ज्यादा समय न लगे, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मनाली से 100 किमी की दूरी पर स्थित कुछ हिल स्टेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
मणिकर्ण- मनाली से मणिकर्ण की दूरी भी 100 किमी के अंदर ही है। यहां आप 2:30 घंटे से 3 घंटे में पहुंच जाएंगे। मनाली जैसी जगह पर घूमने गए लोगों को ज्यादा दूर जाने की बजाय आस-पास की जगहों को ही कवर करना चाहिए। क्योंकि, इससे न ही खर्च ज्यादा होगा और न ही आपका लोकेशन तक पहुंचने पर ज्यादा समय जाएगा। मनाली से मणिकर्ण लगभग 79 किमी की दूरी पर स्थित है। आप पहले मणिकर्ण पहुंचकर कसोल भी जा सकते हैं। क्योंकि, कसोल और मणिकर्ण के बीच लगभग 20 मिनट की दूरी है।
इसे भी पढ़ें- देहरादून में फन एक्टिविटी के लिए अच्छी हैं ये 3 जगहें, दोस्तों के साथ जा सकती हैं आप
मनाली घूमने आए लोगों के लिए कसोल जाना आसान है। क्योंकि यह जगह मनाली से 100 किमी की दूरी से भी कम डिस्टेंस पर स्थित है। अगर ट्रैफिक नहीं होगा, तो आपको यहां पहुंचने में लगभग 2 घंटे का समय लगेगा। मनाली से कसोल की दूरी लगभग 75 किमी है। ध्यान रखें कि कसोल और कसोली 2 अलग जगहें है। जिसमें कसोल ऊंचाई पर स्थित है। यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपनी शांति और सुकून के लिए जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें- ऋषिकेश वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, मात्र 15 हजार के अंदर IRCTC ने कर दिया है टूर पैकेज लाइव
मनाली के पास सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगह रोहतांग पास है। मनाली घूमने जाने वाले लोग यहां जरूर जाते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि यह मनाली से ज्यादा दूर नहीं है। इसलिए लोगों को यहां पहुंचने में परेशानी भी नहीं होती। मनाली से रोहतांग पास की दूरी लगभग 50 किमी है। जहां आप 2 घंटे में आसानी से पहुंच जाते हैं। यहां पहुंचने में आपका ज्यादा खर्च भी नहीं आने वाला है।
मनाली घूमने गए लोग आस-पास के इन हिल स्टेशन को कवर करके आ सकते हैं। क्योंकि, इसके लिए उन्हें ज्यादा दिनों की छुट्टी नहीं लेनी होगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।