herzindagi
best hill station near mussoorie under 150 km

मसूरी से 150 किमी की दूरी पर बेस्ट हिल स्टेशन ढूंढ रही हैं, तो ये जगहें आपको आएंगी पसंद

उत्तराखंड का एक खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी, जहां बजट में घूमना आसान है। लेकिन मसूरी पहुंचने के बाद लोगों का वापस अपने शहर जाने का मन नहीं होता, क्योंकि वह आस-पास की और भी जगहों को एक्सप्लोर करने का मन बना लेते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-05-26, 17:36 IST

मसूरी घूमने वाले लोगों में हर साल इजाफा देखा जा रहा है। घूमने के शौकीन लोग कई बार मसूरी पहुंचने के बाद भी आगे आस-पास के पहाड़ी जगहों पर घूमने का प्लान बनाने लगते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि वह 2 दिन का मसूरी ट्रिप प्लान बनाकर आते हैं और उनका वापस अपने शहर जाने का मन नहीं होता। ऐसे में वह मसूरी से 150 से 200 किमी की दूरी वाली जगहों पर घूमने के लिए जगहें ढूंढने लगते हैं, क्योंकि वह 1 से 2 दिन में उन पहाड़ी जगहों को कवर करना चाहते हैं। यही कारण है कि वह मसूरी से ज्यादा दूर ऊंचाई पर नहीं जाते। अगर आप भी मसूरी से 150 किमी की दूरी पर स्थित अच्छी जगहों की तलाश कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मसूरी की कुछ अच्छी जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

मसूरी के पास बेस्ट हिल स्टेशन (Hill Station Near Mussoorie)

best hill station near mussoorie under 150 km2

मसूरी से चकराता- अगर 150 किमी के अंदर जगहें ढूंढ रहे हैं, तो आपको चकराता जाने के प्लान बनाना चाहिए, क्योंकि यह लगभग 121 किमी की दूरी पर ही स्थित है। यहां पहुंचने में आपको 4 घंटे का समय लगेगा। इसलिए आप मसूरी से सुबह-सुबह चकराता के लिए निकल जाएं। 10, 11 बजे तक चकराता पहुंचने के बाद पूरे वापस मसूरी आ जाएं। यह सफर आपके लिए यादगार होगा, क्योंकि यहां तक पहुंचने का रास्ता खूबसूरत है।

इसे भी पढ़ें- जून में कपल्स के लिए देश की ये हसीन और खूबसूरत जगहें किसी स्वर्ग से कम नहीं, आप भी पहुंच जाएं

मसूरी से टिहरी

best hill station near mussoorie under 150 km11

दोस्तों के साथ घूमने के लिए मसूरी से टिहरी का सफर भी बेस्ट है। क्योंकि, यह लगभग 67 किमी की दूरी पर स्थित है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप यहां लगभग 2.30 घंटे से 3 घंटे में पहुंच जाएंगे। इसलिए आप एक ही दिन में मसूरी से आना-जाना पूरा कर सकते हैं। अगर आपके पास समय कम है, तो आप यहां जाने का प्लान बना लें। यह देहरादून के पास घूमने के लिए बेस्ट जगहों में से एक है।

इसे भी पढ़ें- Dehradun to Mussoorie Cable Car: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी आसान, पैसेंजर रोपवे को लेकर आया बड़ा अपडेट

मसूरी से कानाताल

best hill station near mussoorie under 150 km33

टिहरी की तरह ही कानाताल भी मसूरी से ज्यादा दूर नहीं है। यह लगभग 41 किमी की दूरी पर स्थित है और आप यहां 2 घंटे में पहुंच जाएंगे। अगर आप मसूरी में केवल 1 दिन बिताना चाह रहे हैं, तो दूसरा दिन आप कानाताल में बिता सकते हैं। कानाताल में आपको मसूरी के मुकाबले कम भीड़ देखने को मिलेगी। यहां लोग सुकून और शांति के लिए आते हैं। मसूरी में घूमने के लिए जगहेंज्यादा हैं, यही कारण है की यहां भीड़ ज्यादा होती है। इसलिए आप आस-पास की जगहों पर जा सकते हैं।

इन जगहों के अलावा आप खिर्सू हिल स्टेशन और धनोल्टी भी घूमने जा सकते हैं। यह भी लगभग 150 किमी की दूरी के अंदर ही आते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।