herzindagi
things to do in pune m

पुणे गई हैं तो इन चीजों का लुत्फ उठाना ना भूलें

अगर आप अपनी पुणे ट्रिप को मजेदार और यादगार बनाना चाहती हैं तो वहां पर इन चीजों को जरूर करें। 
Editorial
Updated:- 2020-01-03, 13:57 IST

महाराष्ट्र में अगर मुंबई के बाद कहीं पर घूमने का विचार आता है तो वह है पूना। यह मुंबई के काफी करीब है और आप ट्रेन या फ्लाइट से वहां आसानी से पहुंच सकती हैं। पुणे शहर वास्तव में एक गिरगिट की तरह है। यह एक दिन से दूसरे दिन रंग बदलता है। यहां पर आपको कल्चर और विचारों का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलेगा। आज लोगों के लिए यह एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट और मुंबई से weekend gateway के रूप में मशहूर है। इतना ही नहीं, यहां पर टॉप यूनिवर्सिटी मौजूद हैं, जिसके कारण यह शिक्षा के लिए भारत का सबसे पसंदीदा शहरों में से एक है। यह एक आईटी हब और स्टार्टअप बनाने के लिए देश के सबसे लोकप्रिय स्थानों में से भी एक है। पुणे में ऐसा बहुत कुछ है, जो आपके ट्रिप को यादगार बनाएगा।

इसे भी पढ़े- पुणे के स्पेशल फूड का उठाना है मजा, तो इन जगहों पर जाएं

अगर आप भी इस समय पुणे में हैं या फिर पुणे जाने का मन बना रही हैं। तो आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो आप पुणे में कर सकती हैं और अपने पुणे ट्रिप को मेमोरेबल बना सकती हैं-

जाएं आगा खान पैलेस

things to do in pune agha khan palace 

आगा खान पैलेस पुणे के येरावाड़ा मे स्थित एक एतिहासिक भवन है। इसे सुल्तान मुहम्मद शाह आगा खान द्वितीय ने 1892 में बनवाया था। इतना ही नहीं, 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान इस महल में महात्मा गांधी और कई राष्ट्रीय नेताओं को बंदी बना कर रखा गया था। कस्तूरबा गांधी का निधन इसी भवन मे हुआ था। यहां पर उनकी समाधि भी स्थित है। अब यह भवन एक संग्रहालय है।

 

आप इस जगह पर जाकर यकीनन निराश नहीं होंगी। यह सुबह 9 से शाम 5ः30 बजे तक खुला रहता है। यहां पर भारतीयों को प्रवेश शुल्क के रूप में 5 रुपये देने होते हैं, जबकि विदेशियों के लिए यह शुल्क 100 रु है।

ओशो आश्रम में मेडिटेशन

things to do in pune osho ashram inside

अगर आपको ओशो की पुस्तकों को पढ़ने और उसे अपने पास संग्रह करने का शौक है तो आपको पुणे में ओशो आश्रम का दौरा करना चाहिए। यहां पर आपको वास्तव में सुख व शांति का अहसास होगा। आप चाहें तो ओशो के गेस्टहाउस में रह सकती हैं या फिर ओशो लिविंग प्रोग्राम में enroll कर सकती हैं। यहां पर विपश्यना मेडिटेशन, नादब्रह्म ध्यान, कुंडलिनी ध्यान या डायनेमिक मेडिटेशन जैसी कई गतिविधियाँ हैं।

पगदंडी बुक स्टोर कैफे

things to do in pune pagdandi

अगर आप एक बुक लवर हैं तो पुणे में आपका पगदंडी बुक स्टोर कैफे में एक बार जाना तो बनता है। रीजेंट प्लाजा में पगदंडी एक बेहद रिलैक्सिंग कैफे है, जहां पर आकर आप एक कप गर्मागर्म चाय पी सकती हैं और अपनी मनपसंद किताब पढ़ सकती हैं। इस कैफे की शुरूआत  नेहा, विशाल पिपरिया और उनकी टीम द्वारा की गई थी।

 

यहां पर आपको कई तरह की किताबें मिलेंगी। इस कैफे की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां पर आप पुस्तकों को खरीद सकती हैं या फिर किराए पर भी ले सकती हैं।

मुल्शी झील और डेम पर बिताएं शाम

things to do in pune mulshi lake

अगर आप पुणे आकर नेचर की खूबसूरती को वास्तव में एन्जॉय करना चाहती हैं तो आपको वहां पर अपनी शाम बितानी चाहिए। पौड रोड से आपको वहां पहुंचने में करीबन डेढ़ घंटे का समय लगेगा। आप वहां पर सूर्यास्त देखें और मुल्शी लेक व्यू नामक रेस्त्रां में बैठकर चाय का आनंद उठाएं।

इसे भी पढ़े- ऐसे 12 ट्रेन रूट जिसमें सफर करने के लिए आप फ्री प्लाइट टिकट भी देंगी छोड़

आप चाहे अकेली हों या फिर फैमिली के साथ, क्वालिटी टाइम बिताने और नेचर की खूबसूरती को एक्सप्लोर करने का एक अच्छा तरीका है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।