वर्ल्ड में खूबसरत और सुंदर जगहों की भरमार है। इन जगहों को खूबसूरत बनाने में जितना हाथ इंसानों का है उतना ही बड़ा योगदान प्रकृति का भी है। मगर आज हम दुनिया में मौजूद कुछ ऐसी जगहों के बारे में बात करेंगे जो प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत हैं और किसी अजूबे से कम नहीं हैं। जी हां, आपने मानव रचित कई अजूबों के बारे में सुना और देखा होगा मगर वर्ल्ड में कुछ ऐसी जगह हैं जिनके प्राकृतिक बनावट को देख कर आपको बहुत हैरानी होगी।
रेगिस्तान दुनिया के कई देशों में है मगर मोरक्को के सहारा रेगिस्तान की बात ही कुछ और है। दरअसल मोरक्को के रेगिस्तान में आपको ऐर्ग चेबी देखने को मिलता है। हवा के साथ रेगिस्तान की बदलती तस्वीर आपको यहीं देखने को मिलेगी। हवा से यहां के रेगिस्तान का नजारा पल भर में कुछ ऐसे बदलता है कि मुसाफिर अपना रास्ता भटक जाते हैं।
पहाड़ा तो लगभग सभी ने देखे होगें। ज्यादातर पहाड़ यहा तो पत्थरीले होते हैं या फिर उनमे हरेभरे पेड़ पौधे होते हैं। मगर यूनाइटेड स्टेट्स के बहारी इलाके में मौजूद ब्राइस केनियन पहाड़ा का बेहद कलात्मक स्वरूप है। इसे देख कर लगता है कि किसी आर्टिस्ट ने इसे हाथों से तैयार किया है। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि हवा,पानी, गर्मी सर्दी से इन पहाड़ा का आकार ऐसा हुआ है। ऐसा मानना है कि इन पहाड़ों को ऐसा बनने में हजारों वर्ष लग गए हैं।
समुद्री जीवन से अभी भी लोग अंजान हैं। मगर कोस्टा रीका के प्लाया ऑस्टेनल बीच पर आकर आप समुद्र के कुछ खास जीवों को देख कर वहां के शांत जीवन का अंदाजा लगा सकती हैं। दरअसल इस बीच पर हर साल हजारों की संख्या में कछुए आते हैं हैं। इन कछुओं की वजह से इस बीच को नेश्नल पार्क घोषित किया जा चुका है। यहां आकर आप यहां के खूबसूरत नजारों और समुद्री जीवन को करीब से देख सकती हैं।
आपने ब्लू लगून आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक कई बार टेस्ट की होगी मगर हम बात कर रहें हैं एक ऐसी झील की जिसका नाम ही ब्लू लगून है। यह झील आइसलैंड में है। नीले पानी की इस झील का पानी इसलिए नीला है क्योंकि इस झील के नीचे एक ग्रिंदाविक नाम का लावा है जिसकी वजह से यह पानी नीले रंग का दिखता है और गर्म भी होता है। कहा जाता है कि यह पानी स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। यहां लोग स्पेशियली नहाने के लिए आते हैं मगर यहां नहाने से पहले लोगों को आइसलैंड के हाईजीन लॉ के बारे में जानना जरूरी हो जाता है। हाईजीन लॉ के मुताबिक झील में नहाने से पहले हर व्यक्ति को साफ पानी से नहाना होता है उसके बाद ही इस झील में नहाने की उन्हें अनुमति मिलती है।
अगर आपको चांद को नजदीक से देखना है तो आप चीन में मौजूद सेन पेदेरो दे अटाकामा से 13 किलोमीटर दक्षिण की ओर स्थित वेले दे ला लूना जा सकते हैं। यह जगह चंद्रमा घाटी के नाम से भी जानी जाती है। जब फुल मून होता तो यहां पर आकर आप को लगेगा कि आप चंद्रमा पर ही हैं। इसके कुछ वैज्ञानिक कारण तो नहीं पता चलते मगर यहां लोग दूर दूर से यह नजारा देखने आते हैं। यहां पर एक सूखी हुई झील भी है। कहते हैं यह नमक की झील हुआ करती थी। यह जगह अपने आप में एक प्रकृति अजूबे की तरह लगती है।
पेरू मे स्थित कोल्का केनियन विश्व का सबसे डीपेस्ट केनियन है अगर देखा जाए तो ग्रैंड केनियन से भी इसकी गहराई ज्यादा है। पेरू में हर दिन इस जगह की खूबसूरती को निहारने वालों की भीड़ लगी रहती है । यहां आकर इस जगह की खूबसूरती को निहारने के साथ ही आप यहां के किसानों द्वारा की जाने वाली खेती के नजारे देख सकते हैं साथ ही आप ट्रैकिंग और बोटिंग का मजा भी यहां ले सकते हैं।
जियुझांगु का मतलब होता है नौ गांव से बनी घाटी। यह घाटी तिब्बत के नौ गांव से मिलकर बनी है। यह खूबसूरत घाटी नदियां से भरी हुई है। इसे और भी खूबसूरत बनती है हरे रंग की झीलें जिनहें देख कर आप इनकी सुंदरता को निहारती रह जाएंगी। यह घाटी बर्फ से ढके पहाड़ो से घिरी हुई है। इस तरह के प्राकृतिक आश्चर्य को विश्व बायोस्फीयर रिजर्व के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।