herzindagi
visa free countrie for india

परिवार के साथ इन देशों का करें ट्रिप प्लान, बिना वीजा के 30 दिनों तक कर पाएंगे यात्रा

अगर आप भी परिवार के साथ कम बजट में विदेश यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है।
Editorial
Updated:- 2023-11-27, 15:00 IST

अक्सर लोग विदेश यात्रा के लिए किसी ऐसी जगह का ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, जो सस्ता हो। जहां आप कम बजट में ही ज्यादा दिनों तक यात्रा कर पाएं, लेकिन पूरे परिवार के साथ जाने पर सस्ते में यात्रा संभव नहीं हो पाती है। अगर आप भी बजट को लेकर परेशान है, तो आपकी समस्या आज हम इस आर्टिकल में कम कर देंगे।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे लोकेशन के बारे में बताने वाले हैं, जहां वीजा के लिए आपको 1 रुपये भी खर्च नहीं करने होंगे, साथ ही यहां रहना खाना और घूमना-फिरना भी आपको सस्ता पड़ेगा। 

भूटान

bhutan visa free

यदि आपके पास भारतीय पासपोर्ट है तो आपको भूटान के लिए वीजा लेने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ये जगह भारतीयों के यात्रा के लिए वीजा फ्री है। भूटान को दुनिया में सबसे खुशहाल देश के रूप में भी जाना जाता है। परिवार के साथ घूमने के लिए यह सबसे बेस्ट जगह है।

भारत के सबसे करीबी पड़ोसियों में से एक, भूटान आश्चर्यजनक किलों और पुराने मठों के लिए फेमस है। अगर आप यहां यात्रा का प्लान कर रहे हैं, तो तख्तसांग मठ, पुनाखा द्ज़ोंग मठ और कुर्जे लखांग मठ देखने का प्लान जरूर बनाएं। (बिना वीजा के इन देशों में सेलिब्रेट कर सकते हैं न्यू ईयर)

परिवार के साथ देश के बाहर सस्ता टूर प्लान करना है, तो आपको यहां जाने का प्लान जरूर बनाना चाहिए। परिवार के 5 लोगों के साथ आप मात्र 80 से 1 लाख में भूटान का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- श्रीलंका के बाद अब इस देश ने भारतीयों के लिए पेश किया खास ऑफर, बिना वीजा के कर पाएंगे यात्रा

 

मॉरीशस

Mauritius visa free

मॉरीशस जाने का सपना तो हर किसी का होता है, लेकिन लोगों को लगता है कि यह महंगी जगह होगी। बता दें कि यहां जाने के लिए आपको बजट की चिंता करने की जरूरत नहीं, क्योंकि यहां भी जाने के लिए आपको वीजा पर खर्चा करने की जरूरत नहीं होगी। (दिसंबर में परिवार संग घूमने के लिए बेहतरीन जगह)

मॉरीशस दुनिया और एशिया के सबसे विदेशी द्वीप देशों में एक है। यहां के  सुंदर समुद्र तट के नजारे आपके परिवार के लिए  यादगार हो जाएगा। यहां भी आप मात्र 80 हजार से 1 लाख रुपये में अपने परिवार के साथ ट्रिप एंजॉय कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें-  इंडोनेशिया से लेकर मालदीव तक, इन देशों में घूमने के लिए भारतीय नागरिकों को नहीं लेना पड़ता है वीजा

श्रीलंका और थाईलैंड

अब श्रीलंका और थाईलैंड की यात्रा करने का सपना देखने वाले यात्रियों के लिए भी खुशखबरी है। क्योंकि इन दोनों ही देशों ने हाल ही में भारत के यात्रियों के लिए वीजा फ्री की सुविधा उपलब्ध करवा दी है।

यानी आप अपने परिवार के साथ अब वीजा पर खर्चा किए बिना यात्रा कर सकते हैं। अगर आप 5 लोगों के साथ यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आपको 1 से 2 लाख का खर्चा होगा। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।