किसी भी देश के पासपोर्ट की ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जाता है, कि उस देश के पासपोर्ट की मदद से कितने अन्य देशों में बिना वीजा के ट्रैवल किया जा सकता है। हर साल हेनले पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index) इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन(IATA) के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों की मदद से ताकतवर देशों की लिस्ट तैयार करता है। साल 2022 में भारत 83वें स्थान पर रहा है, जिसे देखकर हमें यह पता चलता है कि समय के साथ भारत का पासपोर्ट और भी ज्यादा ताकतवर हो गया है।
आप में से कई ऐसे लोग होंगे, जिन्हें विदेश यात्रा पर जाने का मन करता होगा। उनमें से कुछ लोग वीजा अप्रूवल की झंझट के चक्कर में हर बार प्लान कैंसल कर देते हैं। ऐसे में आप बिना वीजा के भी कई देशों में यात्रा कर सकते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको उन देशों के बारे में बताएंगे, जहां पर भारतीय नागरिक बिना किसी वीजा के घूमने जा सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं इन वीजी फ्री देशों के बारे में-
हैती-
हैती एक कैरेबियन देश है, जिसे अपनी प्राचीन संस्कृति और परंपराओं की वजह से जाना जाता है। बता दें, भारतीयों के लिए यह देश वीजा फ्री है, लेकिन एयरपोर्ट पर आपको टूरिस्ट फीस देनी होगी। प्रूफ के तौर पर आपके पास वैध पासपोर्ट, ठहरने की डिटेल्स और वापसी का टिकट जरूर होना चाहिए।
मॉरीशस-
पिछले कुछ समय से भारतीय पासपोर्ट की ताकत और भी बढ़ती जा रही है। जिस वजह से आप मॉरीशस घूमने का प्लान कर सकते हैं। बता दें, कि यहां आप करीब 90 दिनों तक केवल अपने पासपोर्ट की मदद से स्टे कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप किसी खूबसूरत समुद्र के पास रहना चाहते हैं, तो इस जगह पर घूमने जा सकते हैं।
भूटान-
भूटान भारत का पड़ोसी देश है, ऐसे में यह कई लोगों के फेवरेट डेस्टिनेशन्स में से एक है। भूटान अपनी सीनिक ब्यूटी और खूबसूरत जगहों के लिए जाना जाता है, ऐसे में आप भी यहां घूमने के मन बना सकते हैं। बता दें कि इस देश में भी आप बिना वीजा के घूमने जा सकते हैं। आईडी प्रूव के लिए आपको पासपोर्ट या अन्य आईडी प्रूफ देने पड़ेंगें।
इसे भी पढे़ें-जानें किन देशों के पास नहीं हैं एक भी एयरपोर्ट
सेंट विसेंट-
यूरोपीय देश सेंट विसेंट एक आइलैंड है। यहां पर भी घूमने या कुछ दिन रहने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। बता दें कि आप यहां पर करीब 1 महीने तक स्टे कर सकते हैं, अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और शानदार मौसम के चलते यह जगह लोगों के बेहद पसंद आती है। ऐसे में अगर आप किसी यूरोपीय देश बिना वीजा के घूमने जाना चाहते हैं, तो आप इस डेस्टिनेशन को चुन सकते हैं।
त्रिनिदाद ऐंड टोबैगो-
पार्टी करने वालों के लिए त्रिनिदाद ऐंड टोबैगो बेस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है। बता दें कि आप यहां पर भी बिनी किसी वीजा के घूमने जा सकते हैं। यहां पर आप पासपोर्ट की मदद से करीब 90 दिनों तक रह सकते हैं। ऐसे में अगर विदेश यात्रा दोस्तों के साथ प्लान कर रहें हैं, तो यह जगह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन होगी।
इसे भी पढ़ें-जानें दुनिया के 6 सबसे खरतनाक आइलैंड्स के बारे में
कुछ अन्य वीजा फ्री देश-
ऊपर दिए हुए नामों के अलावा इन देशों में भी आप बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। जिनमें बारबाडोस, डोमिनिका, इंडोनेशिया, हैती, मोंटेसेराट, नेपाल, नीयू द्वीप, समोआ, सर्बिया, हॉन्ग कॉन्ग एसएआर शामिल हैं।
इन देशों है वीजा ऑन अराइवल की सुविधा-
मालदीव, जॉर्डन, केन्या, श्रीलंका, लाओस, कंबोडिया, थाईलैंड, पलाउ, बोलिविया, केप वर्ड जैसे कुछ ऐसे देश भी हैं, जो कि वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं। जो कि एक निश्चित समय के लिए होते हैं, कुछ समय बाद आप चार्ज पे करके वीजा का टाइम बढ़ा भी सकते हैं।
तो ये थी वीजा फ्री देशों से जुड़ी जानकारियां, आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो, तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- wikipedia.com, freepik.com and worldtravelguide.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों