कई लोगों को सर्दियों का मौसम बेहद पसंद होता है। कपल्स के लिए तो यह मौसम काफी खास होता है। वह इस मौसम में घूमने का प्लान जरूर बनाते हैं। लेकिन जो लोग यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि इस सर्दी के मौसम में में कहां जाएं तो, उनके लिए आज हम परफेक्ट डेस्टिनेशन की एक लिस्ट लेकर आए हैं।
यदि आप सर्दियों के मौसम में बर्फ के साथ-साथ सुंदर नजारे का भी आनंद लेना चाहते हैं, तो आप इन जगहों पर जा सकते हैं। मसूरी, मनाली और शिमला तो आप घूम ही चुके होंगे, लेकिन आज हम आपको कुछ अलग जगहों के बारे में बताने वाले हैं। यहां इस ठंड में आपको घूमने जरूर जाना चाहिए।
उत्तराखंड के सबसे बड़े शहरों में से एक है, जो लोग बर्फ से ढके पहाड़ों का सुंदर नजारा देखने के लिए बेस्ट माना जाता है। पिथौरागढ़ उनके लिए बेस्ट है, जो मंदिरों से लेकर पहाड़ियों, जंगलों से लेकर ट्रैकिंग ट्रेल्स और कैंपिंग स्थलों से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों तक, जाना पसंद करते हैं।
यहां आपको यहां सब कुछ मिलेगा। यहां पिथौरागढ किला, कैलाश आश्रम, अस्कोट वन्यजीव अभयारण्य हैं। (भारत के फेमस हिल स्टेशन)
इसे भी पढ़ें- नाइट ट्रेकिंग करते हुए इन बातों को ना करें इग्नोर
भागीरथी नदी के किनारे एक छोटा सा गांव है जो, 7500 फीट से अधिक की ऊंचाई पर हर्षिल गंगोत्री के रास्ते में पड़ता है। गंगोत्री के रास्ते में कई पर्यटक स्थल है, साथ ही यह तीर्थयात्रियों के लिए एक लोकप्रिय पड़ाव भी है। लेकिन इस जगह के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।
अगर आप उत्तराखंड की सुंदरता देखना चाहते हैं, तो इस गांव की यात्रा जरूर करें। यहां आपको गंगोत्री नेशनल पार्क दिखेगा। जो लोग प्रकृति में रहना पसंद करते हैं और प्रकृति को अपनाना पसंद करते हैं, उनके लिए यह जगह बेस्ट है। इसके साथ ही फोटोग्राफरों के लिए भी यह जगह सबसे अच्छी मानी जाती है।
इसे भी पढ़ें- सस्ते में फैमिली ट्रिप करना है प्लॉन, ये टिप्स आएंगे काम
मुनस्यारी उत्तराखंड के सबसे सुंदर स्थलों में से एक। हिमालय की गोद में बसे इस छोटे से गांव में आप ट्रैकिंग के लिए जा सकते हैं। इस जगह से आपको हिमालय का स्वर्गीय नजारा देखने का मौका मिलेगा।
यहां सुंदर और साफ वातावरण में कई प्रकार के वन्य जीवन को देखने का अवसर आपका मन मोह लेगा। कपल्स के लिए यह जगह बेस्ट है। (शिलांग ट्रिप ऐसे प्लान करें)
इस जगह का नाम तो आपने सुना ही होगा। साहसिक प्रेमियों के लिए ये जगह स्वर्ग है। यहां आप झील, जंगल और सनसेट पॉइंट की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। देहरादून से यह लगभग 150 किमी दूर स्थित है, यहां आप सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।