herzindagi
top places to visit in vijaydurg maharashtra

Maharashtra Travel: विजयदुर्ग नहीं गए तो महाराष्ट्र घूमना हो सकता है बेकार, जल्दी प्लान बनाएं

Best Places To Visit In Maharashtra: महाराष्ट्र की असल खूबसूरती देखना चाहते हैं, तो फिर खंडाला, मरेथान, लोनावला ही नहीं, बल्कि विजयदुर्ग की मनमोहक नजारों के बीच भी पहुंच सकते हैं।  
Editorial
Updated:- 2023-09-14, 12:48 IST

Top sights in Maharashtra: महाराष्ट्र की खूबसूरती के बारे में लगभग हर हिन्दुस्तानी वाकिफ है। महाराष्ट्र देश का एक ऐसा राज्य है, जो सांस्कृतिक परंपरा के साथ-साथ मनमोहक और अद्भुत जगहों के लिए दुनिया भर में फेमस है। 

महाराष्ट्र की मुंबई, लोनावला, महाबलेश्वर, खंडाला, मरेथान, पंचगनी और इगतपुरी जैसी खूबसूरत जगहों पर हर दिन हजारों लोग परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ मौज-मस्ती करने पहुंचते रहते हैं।

विजयदुर्ग भी महाराष्ट्र की एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक जगह है। अरब सागर के तट पर मौजूद होने के चलते यहां पर्यटक भी सुकून का पल बिताने पहुंचते रहते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको विजयदुर्ग की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी सुकून का पल बिताने पहुंच सकते हैं।

विजयदुर्ग बीच (Vijaydurg Beach, Maharashtra)

Vijaydurg Beach, Maharashtra

महाराष्ट्र के विजयदुर्ग में किसी बेहतरीन जगह घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले विजयदुर्ग बीच का नाम जरूर लिया जाता है। शांत और मनमोहक दृश्यों के लिए फेमस यह बीच पर्यटकों के बीच काफी फेमस है।

नीले रंग का पानी और सफेद रेत विजयदुर्ग बीच की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। बीच के किनारे-किनारे मौजूद नारियल के पेड़ों के नीचे घंटों बैठकर सुकून का पल बिता सकते हैं। यहां आप मजेदार वाटर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं। आपको बता दें कि विजयदुर्ग बीच कपल्स के बीच भी काफी फेमस है।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Travel: महाराष्ट्र की यह खूबसूरत जगह आज तक बची हुई है सैलानियों की नजर से

विजयदुर्ग फोर्ट (Vijaydurg Fort, Maharashtra)

Vijaydurg Fort, Maharashtra 

विजयदुर्ग फोर्ट सिर्फ विजयदुर्ग का के लिए भी नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र के लिए एक फेमस और ऐतिहासिक धरोहर है। इसका निर्माण 17वीं शताब्दी में किया गया था। अरब सागर के तट पर स्थित होने के चलते यह सैलानियों के बीच भी काफी फेमस रहता है। (5 दिन घूमें सिर्फ 1 दिन की छुट्टी लेकर)

विजयदुर्ग फोर्ट महाराष्ट्र का एक ऐसा फोर्ट है, जो एक साइड से नहीं बल्कि, तीन ओर से समुद्र के पानी से घिरा हुआ है। यहां सिर्फ प्राचीन गढ़ ही नहीं बल्कि, आसपास की सुंदरता को करीब से निहारने के लिए भी काफी फेमस माना जाता है। यहां से समुद्र की हसीन लहरों को निहार सकते हैं। शानदार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

विजयदुर्ग पोर्ट (Vijaydurg Port, Maharashtra) 

Vijaydurg Port, Maharashtra     

विजयदुर्ग पोर्ट भी विजयदुर्ग की एक चर्चित पर्यटक स्थल है। यह पोर्ट समुद्री व्यापार करने के लिए काफी फेमस माना जाता है। कहा जाता है कि इस पोर्ट से हर दिन हजारों छोटे-बड़े जहाज आते और जाते रहते हैं।

विजयदुर्ग पोर्ट से आप समुद्र पर तैरते हजारों जहाजों को करीब से देख सकते हैं। पोर्ट से समुद्र की लहरों को भी निहार सकते हैं। पानी में बने पैदल पथ पर जाकर आप फोटो भी ले सकते हैं। इसके अलावा कुछ ही दूरी पर मौजूद नेवल डॉक को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। (महाराष्ट्र में घूमने की जगहें)

मडबन बीच (Madban Beach, Maharashtra)

Madban Beach, Maharashtra

विजयदुर्ग से कुछ ही दूरी पर मौजूद मडबन बीच एक खूबसूरत समुद्री तट होने के साथ-साथ एक चर्चित पर्यटक स्थल भी है। शांत वातावरण और हसीन नजारों के लिए फेमस यह बीच हर मौसम में घूमने के लिए एक बेस्ट स्थान है।

इसे भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023: करीब 400 साल पुराने गणपतिपुले मंदिर का क्या है रहस्य? यहां हर मुराद होती है पूरी

 


विजयदुर्ग कैसे पहुंचें? (How To Reach Vijaydurg)

विजयदुर्ग पहुंचना बहुत आसान है। इसके लिए आप देश के किसी भी हिस्से से आसानी से पहुंच सकते हैं। मुंबई, पुणे, कोल्हापुर और सतारा जैसे शहरों से बस, टैक्सी या कैब लेकर आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके अलावा पणजी (गोवा) से भी बस, टैक्सी या कैब लेकर आसानी से पहुंच सकते हैं।   

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
महाराष्ट्र में घूमने की जगहें क्या है?
मुंबई, लोनावला, महाबलेश्वर, खंडाला, मरेथान, पंचगनी और इगतपुरी बेहतरीन जगहें हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।