Ganesh Chaturthi 2023: करीब 400 साल पुराने गणपतिपुले मंदिर का क्या है रहस्य? यहां हर मुराद होती है पूरी

Ganesh Chaturthi: भगवान गणेश को दुनिया भर में विघ्नहर्ता के नाम से जाना जाता है। देश भर में ऐसे कई पवित्र और फेमस मंदिर है जहां दर्शन मात्र से सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं।

 

about ganpatipule temple ratnagiri maharashtra

Famous Ganesh Temple In Hindi: गणेश चतुर्थी का पावन त्यौहार बहुत जल्द आने वाला है। गणेश चतुर्थी का त्यौहार देश भर में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। खासकर देश के महाराष्ट्र में इस त्यौहार को बड़े पैमाने पर मनाया जाता है।

गणेश चतुर्थी के खास मौके पर लाखों भक्त देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद गणेश मंदिर का दर्शन करने पहुंचते हैं। महाराष्ट्र में मौजूद सिद्धिविनायक मंदिर में सबसे अधिक भक्त पहुंचते हैं।

लेकिन क्या आपको मालूम है कि महाराष्ट्र में ही गणपतिपुले मंदिर है, जहां गणेश चतुर्थी के मौके पर लाखों भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको गणपतिपुले मंदिर से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के साथ-साथ आसपास घूमने वाली कुछ शानदार जगहों के बारे में भी बताने जा रहे हैं।

गणपतिपुले मंदिर कहां स्थित है? (Ganpatipule Temple Location, Ratnagiri)

Ganpatipule Temple Location, Ratnagiri

गणपतिपुले मंदिर महाराष्ट्र में किसी और जगह नहीं, बल्कि रत्नागिरी जिले में मौजूद है। जिस जगह यह मंदिर स्थापित है उस जगह नाम गणपतिपुले है, इसलिए इस मंदिर को भी गणपतिपुले मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह पवित्र और फेमस मंदिर समुद्र तट के किनारे स्थित है, इसलिए दर्शन करने के साथ-साथ कई लोग समुद्री तट का लुत्फ उठाने भी पहुंचते हैं।

गणपतिपुले मंदिर का इतिहास (Ganpatipule Temple History, Ratnagiri)

गणपतिपुले मंदिर का इतिहास काफी दिलचस्प है। मान्यता के अनुसार इस मंदिर का इतिहास करीब 400 साल प्राचीन है। इस मंदिर का निर्माण किसने किया था इसके बारे में कई लोगों के विचार अलग-अलग है। हालांकि कई लोगों का मानना है कि इस पवित्र मंदिर का निर्माण ऋषि अगस्त्य ने किया था।

इसे भी पढ़ें:Ganesh Chaturthi 2023: सिद्धिविनायक की तरह जयपुर का यह गणेश मंदिर भी है विश्व प्रसिद्ध, सभी मुरादें होती हैं पूरी

गणपतिपुले मंदिर की पौराणिक कथा (Ganpatipule Temple Story, Ratnagiri)

Ganpatipule Temple History, Ratnagiri

गणपतिपुले मंदिर की पौराणिक कथा बेहद ही रोचक है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि भगवान गणेश यहां खुद प्रकट हुए थे और बाद में ऋषि अगस्त्य पूजा-पाठ करने लगे।(महाराष्ट्र की यह जगह जन्नत से कम नहीं)

एक अन्य लोक कथा के अनुसार इस मंदिर में स्थापित मूर्ति को स्वयंभू का ख़िताब दिया जाता है। मंदिर के गर्भगृह में गणेश जी मूर्ति सफेद रेत से बनी हुई है और हर साल लाखों भक्तों को आकर्षित करती है।

गणेश चतुर्थी पर होती है बहुत भीड़ (Ganpatipule Temple On Ganesh Chaturthi)

समुद्र तट के किनारे होने के चलते गणपतिपुले में हर रोज हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। खासकर गणेश चतुर्थी के खास मौके पर हर दिन हजारों भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपतिपुले मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। रात के समय मंदिर और आसपास के इलाकों में लाइट्स जलती हैं तो मंदिर जगमगा उठता है।

गणपतिपुले मंदिर दर्शन का समय (Ganpatipule Temple Timings)

Ganpatipule Temple On Ganesh Chaturthi

गणपतिपुले मंदिर का दर्शन करने जा रहे हैं, तो आपको मंदिर दर्शन का समय जरूर मालूम होना चाहिए। गणपतिपुले मंदिर सुबह 5 बजे खुल जाता है और रात को 9 बजे बंद हो जाता है। गणपतिपुले मंदिर में सुबह 6 बजे आज शाम 7 बजे आरती होती है।(मुंबई के आसपास में घूमने की जगहें)

गणपतिपुले मंदिर के आसपास घूमने की जगहें ( Tourist Places Around Ganpatipule Temple)

गणपतिपुले मंदिर के आसपास ऐसी कई हसीन और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के बाद आप महाराष्ट्र की अन्य जगहों को भूल जाएंगे। मंदिर के आसपास मौजूद इन हसीन जगहों को एक्सप्लोर करने हर रोज हजारों लोग पहुंचते हैं।

  • गणपतिपुले बीच- ताड़ के पेड़ों और मैंग्रोव से घिरा हुआ गणपतिपुले बीच मंदिर के आसपास घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों से एक है। गणपतिपुले बीच शांत वातावरण के लिए काफी फेमस माना जाता है। यह बीच काफी साफ-सुथरा है।
  • जयगढ़ किला- गणपतिपुले मंदिर से कुछ ही दूरी पर मौजूद जयगढ़ किला एक ऐतिहासिक फोर्ट है। इस फोर्ट का निर्माण 16 वीं शताब्दी में किया गया था। फोर्ट से समुद्र की हसीन लहरों को निहार सकते हैं।
  • वेलनेश्वर- गणपतिपुले मंदिर से करीब 35 किमी की दूरी पर मौजूद वेलनेश्वर एक छोटा, लेकिन बेहद ही खूबसूरत गांव है। वेलनेश्वर गांव पवित्र और प्राचीन शिव मंदिर के साथ-साथ खूबसूरत समुद्री तट के लिए भी जाना जाता है।

गणपतिपुले मंदिर कैसे पहुंचें? (How To Reach Ganpatipule Temple, Ratnagiri)

Tourist Places Around Ganpatipule Temple

गणपतिपुले मंदिर पहुंचना बहुत ही आसान है। आप देश के किसी भी हिस्से से गणपतिपुले मंदिर पहुंच सकते हैं। सबसे पास में रत्नागिरी हवाई अड्डा है। हवाई अड्डा से बस, टैक्सी या कैब लेकर आसानी से पहुंच सकते हैं।

इसके अलावा सबसे पास में रत्नागिरी रेलवे स्टेशन है। देश के किसी भी हिस्से से ट्रेन लेकर रत्नागिरी रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं। रेलवे स्टेशन बस, टैक्सी या कैब लेकर आसानी से पहुंच सकते हैं।

  • नोट: कहा जाता है कि गणपतिपुले घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से अक्टूबर के बीच में होता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@shutterstocks,ganpatipule.co.in)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP