herzindagi
best places to visit in ratnagiri maharashtra

Maharashtra Travel: महाराष्ट्र की यह खूबसूरत जगह आज तक बची हुई है सैलानियों की नजर से

महाराष्ट्र में स्थित मरेथान, खंडाला, लोनावला, सिलवासा या गेटवे ऑफ इंडिया जैसी चर्चित जगहों के बारे में आप जरूर जानते होंगे। आर्टिकल में महाराष्ट्र की एक अद्भुत जगह के बारे में बताने जा रहे हैं।  
Editorial
Updated:- 2023-09-08, 11:25 IST

Best Places To Visit In Maharashtra: महाराष्ट्र भारत का ऐसा राज्य है, जो अपनी संस्कृति के साथ-साथ हसीन और अद्भुत जगहों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। महाराष्ट्र में मौजूद गेटवे ऑफ इंडिया, महाबलेश्वर, लोनावला, खंडाला और पंचगनी जैसी चर्चित जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

लेकिन महाराष्ट्र में स्थित रत्नागिरी भी एक ऐसी जगह है, जो आज तक सैलानियों की नजर से दूर है। रत्नागिरी में ऐसी कई हसीन और मनमोहक जगहें हैं, जहां एक बार घूमने के बाद राज्य की कई जगहों को भूल जाएंगे।

इस आर्टिकल में हम आपको रत्नागिरी की कुछ बेहतरीन जगहों (Ratnagiri Tourism) के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

गणपतिपुले बीच (Ganpatipule Beach, Maharashtra)

Ganpatipule Beach, Maharashtra

रत्नागिरी में स्थित सबसे हसीन और शानदार जगहों की बात होती है, तो लिस्ट में सबसे पहले गणपतिपुले बीच का नाम जरूर शामिल रहता है। गणपतिपुले बीच की खूबसूरती बेहद ही कमाल की है।

गणपतिपुले बीच हसीन नजारों के साथ-साथ शांत वातावरण के लिए बेस्ट स्थान माना जाता है। नारियल के पेड़ के नीचे बैठकर खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां कई पर्यटक समुद्र की लहरों में स्पीड बोट, बंपर ड्राइव आदि स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाने भी आते है। बीच से कुछ दूरी पर मौजूद दुकानों में स्थानीय भोजन का भी लुत्फ उठाना न भूलें।

इसे भी पढ़ें: Long Weekend: सितंबर में एक साथ आने वाली हैं 5 छुट्टियां, इन जगहों को करें एक्सप्लोर

जयगढ़ किला (Jaigad Fort Maharashtra)

Jaigad Fort Maharashtra

रत्नागिरी जिले में स्थित जयगढ़ फोर्ट पूरे महाराष्ट्र के लिए एक एक ऐतिहासिक फोर्ट है। इस ऐतिहासिक फोर्ट को विक्ट्री ऑफ़ फोर्ट या विजय का किला के नाम से भी जाना जाता है। इस अद्भुत फोर्ट का निर्माण 16वीं शताब्दी में हुआ था।

जयगढ़ किला सैलानियों के लिए भी बेहद खास है। समुद्र तट के पास में होने के चलते यहां हर दिन हजारों पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। फोर्ट से समुद्र की लहरों का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा भी पर्यटकों का मन मोह लेता है। कई लोग फोटोग्राफी करने के लिए जयगढ़ किला के ऊपरी हिस्से पर पहुंचते रहते हैं। (मुंबई के आसपास घूमने की जगहें)

गणपतिपुले मंदिर (Ganpatipule Temple History, Maharashtra)

Ganpatipule Temple History, Maharashtra

रत्नागिरी जिले में स्थित गणपतिपुले मंदिर काफी प्राचीन और फेमस मंदिर माना जाता है। कहा जाता है कि इस मंदिर का इतिहास 400 साल से भी अधिक पुराना है। मान्यता के अनुसार यहां स्थित गणेश जी मूर्ति स्वयंभू के नाम से विख्यात है।

समुद्र तट के किनारे स्थित होने के चलते गणपतिपुले मंदिर पर्यटकों के बीच में काफी फेमस है। कई भक्त मंदिर परिसर में बैठकर समुद्र की लहरों को निहारते रहते हैं। खासकर शाम के समय यह कुछ अधिक ही पर्यटक पहुंचते हैं। आपको बता दें कि गणेश चतुर्थी के मौके पर लाखों भक्त पूजा-पाठ करने के लिए पहुंचते हैं। उत्सव के मौके पर मंदिर को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है।

गुहागर बीच (Guhagar Beach Photos)

रत्नागिरी से लगभग 8 किमी की दूरी पर मौजूद गुहागर बीच जिले का सबसे लोकप्रिय और शांत समुद्री तटों में से एक है। यह खूबसूरत बीच सुहावने मौसम और मनमोहक लहरों के लिए काफी फेमस है।

गुहागर बीच एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी काफी फेमस है। आप आप स्पीड बोट, बंपर ड्राइव आदि स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं। गुहागर बीच से सूर्योदय और सूर्यास्त का मनमोहक नजारा भी देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Travel With Family: सितंबर में परिवार संग भारत की इन शानदार जगहों पर घूमने पहुंचें

 


थिबा पॉइंट (Thiba Point, Ratnagiri)   

Thiba Point, Ratnagiri

रत्नागिरी में स्थित एक बेहद ही खूबसूरत पर चर्चित स्थान है। कहा जाता है कि थिबा पॉइंट एक व्यू पॉइंट है जहां से शहर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। यहां से रत्नागिरी की हरियाली को करीब से निहारने का मौका मिलता है। इसके अलावा लाइट हाउस और धूतपापेश्वर मंदिर भी घूमने के लिए एक बेस्ट जगह है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit::(@shutterstocks,tripadvisor.com)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
महाराष्ट्र में घूमने की जगहें
महाराष्ट्र में गेटवे आफॅ इंडिया, हाजी अली, जूहू बीच, जोगेश्‍वरी गुफा, सिद्धिविनायक मंदिर, मरीन ड्राइव जरूर घूमें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।