Year Beginner 2024: न्यू ईयर पार्टी के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये शानदार जगहें, आप भी बनाएं यहां जाने का प्लान

New Year Party In Delhi 2024: नए साल पर घूमने के लिए अगर ऑफिस से नहीं मिली है छुट्टी, तो आप दिल्ली-NCR में रहकर ही न्यू ईयर पार्टी को खास बना सकते हैं। 

 

delhi ncr new year party places

साल 2024 आने में बस कुछ दिन बचे हैं। ऐसे हर कोई नए साल का जश्न मनाने की तैयारियों में लगा हुआ है। चाहे घर हो, ऑफिस हो या दोस्त आप किसी से भी बात करेंगे, तो वह आपको नए साल की पार्टी के बारे में ही बात करेंगे। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें नए साल पर ऑफिस से छुट्टी नहीं मिली है।

ऐसे में वह कैसे नए साल का जश्न मनाएंगे, यह बात सोचकर वह काफी दुखी है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप दिल्ली-NCR के रहने वाले हैं, तो आपको दिल्ली से कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं। दिल्ली-NCR में ही आपको ऐसे कई जगह मिल जाएंगे, जहां आप नए साल का जश्न मनाने के लिए जा सकते हैं।

डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया जाएं पार्टी करने

DLF delhi ncr new year party place

नए साल का असली जश्न तो रात में ही मनाया जाता है, ऐसे में भले ही आप दिन में ऑफिस में रहे, लेकिन रात में तो आप सेलिब्रेशन कर सकते हैं। दिल्ली में नए साल की पार्टी के डीएलएफ मॉल बेस्ट जगह है। न्यू ईयर की सजावट के साथ यहां पार्टी भी धमाकेदार होती है। पा

  • समय- पार्टी का समय 31 दिसंबर रात 8:00 बजे से 1 जनवरी की रात 1.00 बजे तक
  • पार्टी में शामिल होने की लिए फीस- इसके लिए आपको 2499 के करीब चार्ज देना होगा।
  • लोकेशन- डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया, सेक्टर 18, नोएडा, उत्तर प्रदेश

कैफ़े हॉकर्स (Cafe Hawkers)

Cafe Hawkers

अगर किसी सस्ती जगह पर नए साल का जश्न मनाना चाहते हैं, तो दिल्ली में कई कैफे और पब आपको मिल जाएंगे, जहां आप पार्टी करने जा सकते हैं। दिल्ली में नए साल का जश्न मनाने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक, कनॉट प्लेस में कैफे हॉकर्स भी आता है। एल ब्लॉक में स्थित यह स्थान ढूंढना आसान है और यह हमेशा बिजी रहता है। आप यहां कभी भी चले जाएं, आपको यहां चहल-पहल ही नजर आएगी।

  • टिकट कीमत - 1,000 से शुरू
  • लोकेशन- एल-22, रेडियल रोड, ओडियन सिनेमा के पास, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली

कनॉट प्लेस के इन जगहों पर होती है शानदार पार्टी

Delhi best party places for new year

अगर आप नए साल पर कनॉट प्लेस में कोई अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो आर्डोर 2.1 ( Ardor 2.1), 38 बैरक (38 Barracks), हार्ले क्विन (Harley Quin), स्टेशन बार और (Station Bar) में पार्टी के लिए जा सकते हैं। यकीन मानिए आप एक बार इनमे से किसी भी जगह पर नए साल की रात पार्टी के लिए गए, तो आप हर साल यहीं आएंगे।

शानदार जश्न और चहल पहल वाली ये जगह कपल्स के लिए बेस्ट है। सबसे खास बात यह है कि नए साल की पार्टी के लिए यह जगह काफी सस्ती है। इन सभी जगहों पर आपको मात्र 800 से 1000 रुपये देने होंगे। (दक्षिण भारत के इन शानदार हिल स्टेशन से नए साल का करें आगाज)

फ्लाइप कैफे (FLYP Cafe)

Delhi best party places for new year

नई दिल्ली में स्थित, FLYP कैफे भी नए साल का जश्न मनाने के लिए बेस्ट जगह है। यहां होने वाली पार्टी आपको पागल कर देगी। मस्त साउंड सिस्टम के साथ, मस्त खाने के लिए यह जगह अच्छी है। यहां आप नए साल पर आएं और स्वादिष्ट भोजन और डीजे ट्रैक पर थिरकने का आनंद लें। यह शहर का सबसे अच्छा हिस्सा है जिसे आपको मिस नहीं करना चाहिए।

हांगकांग क्लब

अगर आप दिल्ली-NCR में बेस्ट क्लब सर्च कर रहे हैं, तो आप यहां जा सकते हैं। यहां की पार्टी देखकर आपको बिल्कुल विदेश जैसा अहसास होने वाला है। यहां आपको लाइव सिंगिंग सुनने का मौका मिलेगा। आप चाहें, तो खुद भी यहां गाना गा सकते हैं।

साथ ही, यहां का खाना भी लाजवाब होता है। अगर आपको कोई जगह समझ नहीं आ रहे है, तो आप इस जगह का चुनाव कर सकते हैं। यहां की पार्टी आपको एक यादगार अनुभव देगी।

इसे भी पढ़ें-Year Beginner 2024: पहाड़ों पर नहीं भारत के इन बीच पर बनाएं नए साल का जश्न, यहां पार्टी होती है सबसे शानदार


स्मैश कार्निवल

NEW YEAR

स्मैश कार्निवल भी दिल्ली के में सबसे फेमस पबों में से एक है, यहां आप रात भर दोस्तों के साथ मस्ती कर सकते हैं। साथ ही, नए साल पार्टी करने के साथ, टेस्टी खाने का मजा उठा सकते हैं।

उत्सव फार्म हाउस

यदि आप नए साल के लिए पार्टी एंथम पर थिरकना चाहते हैं, तो उत्सव फार्महाउस आपके लिए सही जगह है। यहां नए साल के जश्न की शुरूआत 31 दिसंबर की शाम 7 बजे से शुरू हो जाएगा। साथ ही, ध्यान रखें की पार्टी में एंट्री टिकट प्राइस 1500 रुपये हैं।

इसे भी पढ़ें-New Year Celebration: भीड़-भाड़ से दूर उत्तराखंड की इन मनमोहक जगहों पर सेलिब्रेट करें न्यू ईयर

इन मॉल्स में जाएं घूमने

अगर आपका बजट कम है और आप नए साल की रात किसी खास जगह घूमना चाहते हैं, तो ग्रैंड वेनिस मॉल (The Grand Venice Mall) एमजीएफ मेट्रोपॉलिटन मॉल (MGF Metropolitan Mall), एंबिएंस मॉल, वसंत कुंज (Ambience Mall), पैसिफिक मॉल, टैगोर गार्डन (Pacific Mall Tagore Garden) सेलेक्ट सिटी वॉक (Select Citywalk) और गुड़गांव में साइबर हम जाने का प्लान बना सकते हैं। नए साल पर यहां का माहोल का बेहद अच्छा होता है।

हौज खास और छतरपुर

इन दोनों जगह पर भी आपको कई पब, कैफे और रेस्टोरेंट मिल जाएंगें, जहां नए साल का जश्न बेहद खान तरीके से मनाया जाता है। अगर आपको न्यू ईयर पर लग्जरी वाइव लेना है तो आपको इस जगह पर जरूर जाना चाहिए। इसके लिए आपको पहले से बुकिंग करना होगा। लेकिन ध्यान रखें कि इन जगहों पर जाने के लिए आपको पहले बुकिंग करानी होगी।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik, Insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP