नए साल का जश्न पहाड़ों पर तो हर कोई मनाता है, लेकिन आप सबसे अलग और खास जगह न्यू ईयर मना सकते हैं। अगर देश में बीच की बात होती है, तो इसमें सबसे पहले नाम गोवा का लिया जाता है। क्योंकि यह जगह अपने सुंदर बीच के लिए देश- विदेश में फेमस है।
लोग यहां दूर-दूर से मौज मस्ती करने आते हैं। लेकिन आज के लिस्ट में हम गोवा के बीच का बात नहीं करेंगे, क्योंकि देश में इनके सिवा भी कई बेहतरीन बीच हैं, जो आपका मन मोह लेगी। नए साल का जश्न मनाने के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है।
चमचमाता सफेद रेत वाला यह समुद्र तट वाकई आपके नए साल को यादगार बना देगा। आप गोवा जाने की बजाय यहां आपना नए साल का जश्न मना सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां आपको गोवा जितनी लोगों की भीड़ भी नहीं देखने को मिलेगी। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि टाइम मैगजीन द्वारा इस बीच को एशिया का सर्वश्रेष्ठ और दुनिया का 7वां सबसे अच्छा समुद्र तट का दर्जा मिला है।
पैराडाइज़ बीच सुनहरी फैली रेत और फिरोजी नीले पानी के लिए जाना जाता है। इस जगह पर जाने के लिए आपको नाव का सहारा लेना होगा। यह जगब शहर से एकदम अलग जगह स्थित है, इसके बावजूद यह बड़ी संख्या में परिवारों और पर्यटकों को आकर्षित करता है।
ऐसा इसलिए क्योंकि यह बेहद शांत बीच है, जो मनोरंजन, खेल और आराम करने के लिए बेस्ट है। आप देखते होंगे कि देश के हर बीच पर बहुत भीड़ होती है, लेकिन यहां आपको ऐसा नहीं मिलेगा।
केरल में अगर आपको सबसे अच्छे बीच की तलाश है, तो आप कोवलम जा सकते हैं। कोवलम अपने बीच के लिए जाना जाता है। इनमें सबसे खास लाइटहाउस बीच और हवा बीच है, जहां आप नए साल का जश्न मनाने के लिए जा सकते हैं।
इस भीड़-भाड़ वाले और हलचल भरे समुद्र तट पर बहुत सारी झोपड़ियां और रेस्तरां आपको मिलेंगे। लाइटहाउस बीच पर खाने के लिए आप जर्मन बेकरी में स्वादिष्ट पेस्ट्री, कॉफी, परफेक्ट पैनकेक, क्रीमी मिल्क शेक और मसालेदार पिज्जा जैसी कई चीजों का आनंद ले सकते हैं।
नए साल का जश्न मनाने के लिए ये जगह सबसे बेस्ट है। इसके सिवा हवा बीच फोटो प्रेमियों के लिए बेस्ट है। क्योंकि यह जगह सूर्यास्त और सूर्योदय के लिए प्रसिद्ध है।
इस बीच का नाम तो हर किसी ने सुना होगा। क्योंकि मरीना बीच भारत का सबसे लंबा बीच माना जाता है। साथ ही, आपको हैरानी होगी की यह दुनिया का दूसरा सबसे लंबा समुद्र तट भी है। नए साल का जश्न मनाने के लिए इससे अच्छी जगह आपके लिए और कोई नहीं हो सकती।
महाबलीपुरम बीच सर्फिंग के लिए जाना जाता है। सर्फ़िंग को आप एक वाटर स्पोर्ट्स समझ सकते हैं, जिसमें एक प्लेयर बोर्ड पर खड़े होकर लहरों पर करतब दिखाता है। यह जगह चट्टानों से बनाई गई मूर्तियों, गुफाओं और रथों के लिए भी जाना जाता है।
महाराष्ट्र में स्थित तारकर्ली बीच महाराष्ट्र के सबसे बेस्ट बीच में से एक है। चारों और पेड़ों से घिरा यह समुद्र तट अपने क्रिस्टल नीले पानी और धूप में चमकती सफेद रेत के जाना जाता है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। आप भी अपने परिवार के साथ यहां छुट्टियां मनाने आ सकते हैं।
गोपालपुर बीच ओडिशा के सबसे फेमस समुद्र तटों में से एक है। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि यह अपने शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। अगर आपको बेहद ठंडे समुद्र तट पर घूमने जाना है, जो आपको शांति के साथ रिलेक्स भी फील करवाए, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है।
यहां आप स्विमिंग और सर्फिंग का मजा ले सकते हैं। यहां रहने के लिए आपको मेफेयर पाम बीच रिज़ॉर्ट, सॉन्ग ऑफ द सी और पंथनिवास जैसे खास बीच साइड होटल भी मिल जाएंगे।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।