Sat Feb 21, 2026 | Updated 04:26 AM IST
herzindagi
bank locker

बैंक लॉकर लेते समय इन 7 बातों को न करें नजरअंदाज, वरना बाद में पछताना पड़ेगा

बैंक लॉकर लेते समय अक्सर लोग अनजाने में गलतियां कर देते हैं। आरबीआई के नए नियमों के अनुसार, लॉकर एग्रीमेंट को ध्यान से पढ़ना, नॉमिनी बनाना और 3 साल के किराए का प्रावधान समझना महत्वपूर्ण है। 
Editorial
Updated:- 2026-02-20, 22:36 IST

अक्सर हम अपने कीमती गहने और जरूरी डॉक्यूमेंट की सुरक्षा के लिए बैंक में लॉकर लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बैंक लॉकर लेना सिर्फ चाबी हासिल करना नहीं होता बल्कि कई बार जानकारी के अभाव में लोग अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसका भुगतान उन्हें भविष्य में करना पड़ता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार, लॉकर लेने की प्रक्रिया और मैं थोड़ा बदलाव आया है। ऐसे में इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बैंक लॉकर लेने की सोच रहे हैं तो किन जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। जानते हैं इसके बारे में...

बैंक लॉकर लेते वक्त किन बातों में रखें ख्याल?

  • बता दें कि बैंक के लिए ग्राहकों के साथ नए लॉकर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने जरूरी होते हैं। ऐसे में बैंक और ग्राहक की ये जिम्मेदारी होती है कि उसमें जो भी जानकारी लिखी हो उसे अच्छे से पढ़ें। उसके बाद ही उस पर हस्ताक्षर करें।

bank locker (5)

  • अक्सर लोग नॉमिनी को हल्के में लेते हैं, लेकिन यदि कोई अनहोनी हो जाती है तो लॉकर का सारा सामान नॉमिनी को मिल सकता है।
  • बैंक आपसे 3 साल के किराए के बराबर टर्म डिपॉजिट मांग सकते हैं, इसलिए ग्राहक लंबे समय तक किराया ना दें तो बैंक उसकी भरपाई कर सकते हैं। लॉकर लेते समय इस एग्रीमेंट को साफ कर लें।
  • अगर आप साल भर तक अपने लॉकर को एक बार भी नहीं खोलते हैं तो बैंक के पास उसे तोड़ने का अधिकार है। ऐसे में समय-समय पर चेक करते रहें।

इसे भी पढ़ें -बैंक लॉकर से सामान गायब होने पर क्या है RBI की गाइडलाइंस, जानें कैसे मिलेगा 100 गुना तक मुआवजा?

  • बैंक ये नहीं जानता कि आपने लॉकर में क्या रखा है इसलिए हमेशा अपने गहनों या कागजों की एक पर्सनल लिस्ट बनाएं और संभव हो तो अलग-अलग बीमा करवाएं।

bank locker (4)

  • जब भी आप लॉकर खोलें तो यह देखें कि बैंक आपको तुरंत एसएमएस या ईमेल अलर्ट भेज रहा है। इससे आपको अनऑथराइज्ड एक्सेस के बारे में तुरंत पता चलेगा।

नोट - बैंक लॉकर एक सुविधा के रूप में होती है, लेकिन सतर्कता ही आपकी असली सेफ्टी है। ऐसे में इन नियमों का पालन करके आप न केवल अपने कीमती सामान को सेफ रख सकती हैं, बल्कि किसी भी अनहोनी की स्थिति में अपने कानूनी अधिकारों का दावा भी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें -आधार ऑथेंटिकेशन फेल... सर्वर डाउन या गलत नंबर, जानें क्यों आपके फोन तक नहीं पहुंच रहा है ओटीपी?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।