herzindagi
muskmelon summer drink recipes

खरबूजे से बनाएं ये ड्रिंक्स, गर्मी में रहेंगे कूल-कूल

खरबूजे में पानी की अच्छी मात्रा होती है, इसलिए इसे गर्मियों में खूब खाया जाता है। खरबूजे का शेक बनाने के अलावा आप इसकी कई सारी ड्रिंक्स बना सकते हैं। आइए आपको आज खरबूजे की 4 मजेदार रेसिपीज बताएं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-06-18, 16:48 IST

गर्मियों में उन फलों का सेवन ज्यादा किया जाता है, जिनमें पानी की अच्छी मात्रा होती है। हाई वॉटर कॉन्टेंट आपकी शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है, इसलिए गर्मियों में तरबूज और खरबूज जैसे फलों को खूब पसंद किया जाता है। इन फलों को दिनभर में आप कभी भी खा सकते हैं। इन्हें डेजर्ट में उपयोग किया जाता है। इनका जूस और स्मूदी भी बनाई जाती है। 

आज इस आर्टिकल में हम आपको खरबूजा, जिसे कैंटालूप या मस्कमेलन भी कहते हैं, की नई ड्रिंक्स बनाना सिखाएंगे। यदि आप फल के रूप में खाकर इसे बोर हो चुके हैं, तो ये रेसिपीज ट्राई कर सकते हैं। विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खरबूजा न केवल प्यास बुझाता है बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। हम आज आपको ऐसी चार स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली खरबूजा ड्रिंक रेसिपी बता रहे हैं, जो आपको बहुत पसंद आएंगी।

1. क्लासिक खरबूजा स्मूदी

classic kharbooja smoothie

आप खरबूज को अन्य फलों को साथ मिलाकर इसका जबरदस्त स्मूदी तैयार कर सकते हैं। इससे आपका पेट भी भरेगा और आपको तमाम फलों से पौष्टिक तत्व भी मिलेंगे।

स्मूदी बनाने की सामग्री-

  • 1 कप खरबूजा, क्यूब्स में कटा हुआ
  • 1/2 कप दही
  • 1 बड़ा चम्मच शहद या मेपल सिरप
  • 1/2 कप आइस क्यूब्स
  • पुदीना के फ्रेश पत्ते

स्मूदी बनाने का तरीका-

  • खरबूजा क्यूब्स, दही, शहद और आइस क्यूब्स को ब्लेंडर में डालकर पीस लें। ध्यान रखें कि यह मिश्रण स्मूथ और मलाईदार होना चाहिए।
  • स्मूदी को चखें और जरूरत पड़ने पर और शहद डालें, फिर से थोड़ी देर ब्लेंड करें।
  • इसे सर्विंग गिलास में डालें। ऊपर से पुदीना के पत्तों से गार्निश करें और तुरंत सर्व करें।
  • अगर आप इसकी कंसिस्टेंसी को और ज्यादा गाढ़ा और क्रीमी बनाना चाहते हैं, तो आप इसमें आधा केला भी डाल सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: गर्मी में खरबूजे से घर पर तैयार करें ये 3 टेस्टी डिश और फ्रेश रहें, जानें रेसिपीज

2. खरबूजा और नींबू रिफ्रेशर

नींबू के साथ खरबूजे को मिलाकर एक बढ़िया समर ड्रिंक बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत आसान है और इसे आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं।

रिफ्रेशर बनाने की सामग्री-

  • 1 कप खरबूजा, क्यूब्स में कटा हुआ
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 1 बड़ा चम्मच शहद
  • 1 कप स्पार्कलिंग पानी
  • आइस क्यूब्स
  • गार्निश के लिए नींबू के टुकड़े और पुदीने के पत्ते

रिफ्रेशर बनाने का तरीका-

  • खरबूजा के क्यूब्स को ब्लेंडर में डालें और चिकना होने तक ब्लेंड करें।
  • एक जग में खरबूजे की प्यूरी, नींबू का रस, शहद और स्पार्कलिंग पानी मिलाएं।
  • इसे आइस क्यूब्स से फिल गिलास में डालें। ऊपर से नींबू के स्लाइस और पुदीना के पत्ते से गार्निश कर तुरंत परोसें।

3. स्पाइसी खरबूजा कूलर

spicy muskmelon cooler

मीठा और चटपटी समर ड्रिंक बनाने के लिए आप खरबूजे में थोड़ा-सा स्पाइस भी मिला सकते हैं। ये ड्रिंक आपको पसंद आएगी और इसे बनाना आपके लिए आसान होगा है। 

कूलर बनाने की सामग्री-

  • 1 कप खरबूजा, क्यूब्स में कटा हुआ
  • 1/2 चम्मच काला नमक
  • 1/4 चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 1/2 चम्मच चाट मसाला
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 1 कप ठंडा पानी
  • आइस क्यूब्स
  • लेमन वेजेज

कूलर बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले खरबूजे को टुकड़ों में काट लें और फिर उसे खरबूजा के क्यूब्स को चिकना होने तक ब्लेंड करें।
  • एक जग में खरबूजे की प्यूरी, काला नमक, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, नींबू का रस और ठंडा पानी मिलाएं।
  • मसालेदार खरबूजे मिश्रण को एक गिलास में बर्फ के टुकड़ों के ऊपर डालें, लेमन वेजेज से सजाएं और इसका मजा लें।

4. खरबूजा और नारियल पानी का स्लश

स्लश तो आपने पिया ही होगा। इस बार खरबूजे और नारियल पानी को मिलाकर स्लश बनाएं। दोनों के विटामिन्स और मिनरल्स आपको गर्मी से राहत दिलाने में मदद करेंगे।

स्लश बनाने की सामग्री-

  • 1 कप खरबूजा
  • 1/2 कप नारियल पानी
  • आइस क्यूब्स
  • पुदीना की पत्तियां

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में प्यास बुझाएगा खरबूजा शेक, 10 मिनट में तैयार करें रेसिपी

स्लश बनाने का तरीका-

  • ब्लेंडर में क्यूब्स में कटे हुए खरबूजे को डालने के बाद, नारियल पानी, चीनी और बर्फ के टुकड़ों को ब्लेंडर में डालकर पीस लें।
  • एक सर्विंग गिलास में चुटकी भर काला नमक डालें और पुदीना की पत्तियां डालकर क्रश करें। 
  • इसमें प्यूरी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। चाहें तो नींबू का रस भी डाल सकते हैं। 
  • आपका स्लश तैयार है। ठंडा-ठंडा इसका मजा लें।

 

इन रेसिपीज को आप भी तैयार कीजिए और खरबूजे का सीजन खत्म होने से पहले इन ड्रिंक्स का मजा लें। हमें उम्मीद है यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।