गर्मियों में प्यास बुझाएगा खरबूजा शेक, 10 मिनट में तैयार करें रेसिपी

क्या आप भी गर्मी की मार से त्रस्त हैं? घर आकर सीधा ठंडा पानी खोजते हैं तो अब ये स्पेशल शेक बनाकर रख लें। खरबूजा शेक आपको फ्रेश भी रखेगा और प्यास भी बुझाएगा।

 
muskmelon shake recipe in hindi

मई आधा बीतने बीत चुका है और मौसम ने सबको कंफ्यूज किया है। कब धूप होती है और कब बारिश किसी को पता नहीं चलता। मगर एक बाद है कि हवा चलने के बावजूद मौसम में तपिश है। आप सुबह 9 बजे के बाद घर से निकल जाएं तो झुलसती गर्मी आपका बेहाल कर देती है। ऐसे में घर पहुंचते ही दो चीजों की ओर हाथ पहुंचता है, एक एसी का रिमोट और दूसरा फ्रिज का ठंडा-ठंडा पानी। गर्मी से राहत दिलाने के लिए ये चीजें काम आ सकती हैं, लेकिन इससे आपकी सेहत पर भी असर पड़ता है।

अब गर्मियों में ऐसे फलों को खाने की सलाह दी जाती है जो आपके शरीर में पानी की कमी न होने दें। तरबूज, अनानास, खीरा, खरबूजा ऐसी कुछ चीजें जो गर्मियों में खूब पसंद की जाती हैं। यही कारण है कि आज हम आपको खरबूजे से बनने वाली एक स्वादिष्ट और जल्दी तैयार होने वाली रेसिपी शेयर करेंगे।

खरबूजा में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और यह आपके शरीर को हाइड्रेट करने का काम करता है। इतना ही नहीं, इससे अच्छा इम्यूनिटी बूस्टर भी आपको नहीं मिलेगा। आज जो शेक हम आपको बताने जा रहे हैं वो शेफ कुणाल कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। गर्मियों में प्यास बुझाने के लिए खरबूजे से बेहतर क्या हो सकता है! आज रेसिपी ऑफ द डे में शेफ कुणाल कपूर की यह रेसिपी सीखें, जिसे 10 मिनट में आप तैयार कर सकेंगे। यह गर्म दिनों के लिए एक परफेक्ट ड्रिंक है।

इसे भी पढ़ें: 5 मिनट में तैयार करें ये देसी और हेल्दी ड्रिंक्स, जानें आसान रेसिपीज

बनाने का तरीका-

View this post on Instagram

A post shared by Kunal Kapur (@chefkunal)

  • आप जितने लोगों के लिए शेक तैयार करना चाहें, उतने खरबूजे लाकर रख दें। आप अपने हिसाब से बड़े या छोटे खरबूजे चुन सकते हैं।
  • सबसे पहले एक-एक करके इनका ऊपर का भाग हटाएं। खरबूजे के छिलके को यूं ही रहने दें। इसके बाद ऊपर से ही कम से कम 2 इंच काट लें। खरबूजे में इतना छेद हो कि उसमें शेक आसानी से जा सके और आप स्ट्रॉ भी डाल सकें।
  • अब एक बड़े चम्मच की मदद से पहले खरबूजे के बीजों को निकाल लें। खरबूजा अच्छी तरह साफ करें और फिर इसके बाद उसे अंदर से खाली करें। उसका गूदा निकालकर एक अलग प्लेट या कटोरे में रख लें।
  • एक ब्लेंडर में खरबूजे का गूदा, कंडेंस्ड मिल्क, जायफल का पाउडर, पुदीना की पत्तियां और बर्फ के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। यह चीजें एक स्मूथ शेक में तैयार होनी चाहिए।
  • तैयार स्मूथ शेक को खरबूजे के अंदर डालें और स्ट्रॉ से एक बार मिलाकर इसका मजा लें। ये रिफ्रेशिंग ड्रिक आप अपने मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं।
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

खरबूजा शेक Recipe Card

10 मिनट में कोई रेसिपी तैयार करनी है, तो घर पर खरबूजा शेक बनाएं।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :10 min
  • Preparation Time : 5 min
  • Cooking Time : 5 min
  • Servings : 2
  • Cooking Level : Low
  • Course: Beverages
  • Calories: 100
  • Cuisine: Indian
  • Author: Ankita Bangwal

सामग्री

  • 2 खरबूजे
  • मुट्टीभर पुदीना की पत्तियां
  • 2 बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क
  • 3-4 आइस क्यूब्स
  • जायफल पाउडर

विधि

  • Step 1 :

    खरबूजे को साफ करके ऊपर से उसे काट लें। खरबूजे में इतना छेद होना चाहिए कि उसके बीज निकल जाएं।

  • Step 2 :

    अब उसके बीज निकालें और फिर गूदा निकालकर अलग करें। गूदा, कंडेंस्ड मिल्क, बर्फ, पुदीना और जायफल पाउडर को ब्लेंड करके शेक बनाएं।

  • Step 3 :

    इस तैयार शेक को खरबूजे के अंदर डालें और फैंसी स्ट्रॉ डालकर इसका मजा लें।