Famous Lakes In Rajasthan: राजस्थान भारत के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। इस राज्य की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि देश के हर कोने के अलावा विश्व के हर कोने से भी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
यह सच है कि राजस्थान पूरे विश्व में ग्रेट इंडियन डेजर्ट यानी रेगिस्तान के लिए फेमस है, लेकिन यह भी सच है कि राजस्थान कई खूबसूरत और मनमोहक झीलों के लिए भी फेमस है। इसलिए उदयपुर को कई लोग झीलों की नगरी के नाम से भी जानते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको राजस्थान की उन हसीन झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां एक बार मानसून में घूमने पहुंच गए तो फिर वापस आने का मन नहीं करेगा। आइए जानते हैं।
राजस्थान में मौजूद खूबसूरत और हसीन झीलों की बात होती है तो उदयपुर में मौजूद झीलों का जिक्र सबसे पहले होता है। वैसे तो उदयपुर में एक से एक हसीन झीलें स्थित हैं, लेकिन सबसे चर्चित और लोकप्रिय झील पिछोला झील है।
पिछोला झील एक कृत्रिम झील है और देशी-विदेशी पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है। मानसून के समय इस झील की खूबसूरती और भी अधिक हसीन हो जाती है। इसलिए मानसून में झील किनारे हजारों लोग घूमते रहते हैं। उदयपुर में मौजूद फ़तेह सागर झील, उदय सागर झील और बड़ी झील भी घूमने पहुंच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: राजस्थान की 10 सबसे फेमस ऐतिहासिक जगहों की झलक आप भी देखें इन तस्वीरों में
अजमेर राजस्थान में घूमे जाने वाले सबसे प्रमुख शहरों में से एक है। ऐतिहासिक और खूबसूरती की नजर से यह शहर सैलानियों के लिए बेहद खास रहता है। इसलिए पर्यटक से यहां भारी संख्या में घूमने पहुंचते रहते हैं।
अजमेर की खूबसूरती में जिस तरह महल, फोर्ट और पैलेस चार चांद लगाने का काम करते हैं, ठीक उसी तरह यहां स्थित आना सागर झील भी करती है। मानसून के समय इस झील की सुंदरता और भी हसीन हो जाती है। यहां सूर्यास्त के समय कई सैलानी नजारा देखने के लिए पहुंचते हैं। झील के नजदीक बने कुछ मंदिरों से भी झील का नजारा मंत्रमुग्ध करता है। आना सागर झील के अलावा अजमेर में फोय सागर लेक भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। (उदयपुर में घूमने की जगहें)
राजस्थान में मौजूद खूबसूरत झीलों का जिक्र हो और पुष्कर झील का नाम न लिया जाए ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है। पुष्कर शहर के बीच में स्थित पुष्कर झील शहर की खूबसूरती के चार चांद लगाने का काम करती है।
वैसे तो यहां किसी भी मौसम में घूमने के लिए जा सकते हैं, लेकिन इस झील की असल खूबसूरती से रूबरू होना चाहते हैं, तो फिर आपको मानसून में जरूर पहुंचना चाहिए। झील के किनारे-किनारे स्थित दर्जन से भी अधिक मंदिर इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। इस झील को एक पवित्र स्थान भी माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: इन जगहों पर घूमे बिना जयपुर का ट्रिप नहीं होगा पूरा
राजस्थान का जैसलमेर शहर खूबसूरती का एक मिसाल है। रेगिस्तान के बीच में मौजूद इस शहर में सर्दी और मानसून के समय हर महीने लाखों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। (दुनिया की कुछ बेहद खूबसूरत झीलें)
जैसलमेर में मौजूद महल, फोर्ट और पैलेस जिस तरह खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं, ठीक उसी तरह जैसलमेर की अमर सागर झील करती है। सुंदर और शांत वातावरण के कारण जैसलमेर का एक लोकप्रिय रमणीक स्थान है। अमर सागर झील की तरह गडीसर झील की जैसलमेर की शान है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@shutterstocks)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।