herzindagi
most amazing lakes in the world

ये हैं दुनिया की कुछ बेहद खूबसूरत झीलें

आपने भारत की कई झीलों को देखा होगा और उनके बारे में सुना भी होगा। आज चलिए जानते हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत झीलों के बारे में। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-01-07, 14:35 IST

झीलों पर हमारे भारतीय सिनेमा के लेखकों ने कितने गाने लिखें और बनाएं हैं। कुछ गानों में तो अभिनेत्रियों की आंखों को झील समान सुंदर और गहरा बताया है। झील पर कई शेर भी लिखे गए हैं... हर देश में, हर शहर में कई सुंदर रहस्यमयी, बड़ी, लंबी हर तरह की झीलें होती हैं। उनकी अपनी अलग खासियत और खूबसूरती होती है।

आपने भारत की झीलों के बारे में तो सुना होगा। हो सकता है कई झीलों को निहारा भी हो। मगर दुनिया की कितनी झीलों के बारे में आप जानते हैं ? उदयपुर स्थित लेक पिचोला तो है ही खूबसूरत, लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया की अन्य कुछ बेहद खूबसूरत झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं।

लेक ब्लेड, स्लोवेनिया

lake bled slovenia

यह स्लोवेनिया की सबसे खूबसूरत झील है और इसी कारण सबसे लोकप्रिय साइट्स में से एक है। इसका एमेरल्ड पानी और आसपास जूलियन आल्प्स के दृश्य इस जगह को अद्भुत बनाते हैं। इतना ही नहीं यहां बीचोबीच एक पहाड़ी पर डिज्नी जैसा महल इसे अविस्मरणीय बनाता है। इस छोटी-सी लेक में आपको पिक्चर-परफेक्ट व्यूज की कमी कभी नहीं होगी।

क्रेटर लेक, ओरेगन

cretor lake oregon

साउथ पोर्टलैंड से सिर्फ 4 घंटे की ड्राइव करके आप इस खूबसूरत और यूनाइटेड स्टेट्स की सबसे गहरी, लगभग 1,949 फीट क्रेटर लेक के अद्भुत व्यू को देख सकते हैं। यह दुनिया की भी नौवीं सबसे गहरी झील है। ऐसा माना जाता है कि अमेरिकियों ने 7700 साल पहले इसे बनते हुए तब देखा था, जब एक ऊंची पहाड़ी पर एक इरप्शन हुआ था। इसके गहरे ब्लू रंग के पानी के कारण इसे ब्लू लेक भी कहते हैं (ये हैं भारत के सबसे सुंदर पोर्ट शहर)।

इसे भी पढ़ें :क्या आप भी जानते हैं दुनिया की इन सबसे बड़ी झीलों के बारे में?

हट लैगून, ऑस्ट्रेलिया

hutt lagoon lake australia

लेक हिलियर ऑस्ट्रेलिया की गुलाबी झीलों में सबसे प्रसिद्ध हो सकती है, लेकिन पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में हट लैगून की जितनी सुंदरता भी किसी की नहीं है। इसका रंग बबलगम पिंक से पर्पल और लाल हो सकता है, लेकिन वह मौसम और दिन के समय पर निर्भर करता है। अगर आप सनसेट से पहले पोर्ट ग्रेगरी और कालबरी के बीच ड्राइव करते हैं, तो आपको निश्चित ही अपनी आंखों के सामने रंग बदलता पानी दिख सकता है।

अट्टाबाद झील, पाकिस्तान

attabad lake pakistan

2010 में उत्तरी पाकिस्तान के अट्टाबाद गांव भूस्खलन से दब गया था। यह घटना एक बड़ी प्राकृतिक आपदा थी जिसने पड़ोसी हुंजा नदी के प्रवाह को रोक दिया, जिससे पूर्व गांव की साइट तेजी से पानी से भर गई और इस क्षेत्र के हजारों लोग क्षेत्र छोड़कर दूसरी जगहों पर चले गए। पिछले एक दशक में, अट्टाबाद झील अपने टरक्वॉइश रंग के कारण काफी लोकप्रिय हुई है। अब यहां वॉटर स्पोर्ट्स और बोट टूर्स होते हैं (बिल्कुल विदेश की तरह लगती हैं भारत की ये 5 दिलचस्प जगहें)।

इसे भी पढ़ें :दुनिया के 7 सबसे रहस्यमय तालाब, कहीं मिलेगा गुलाबी पानी तो कहीं कंकाल

लेक नकुरु, केन्या

lake nakuru kenya

नकुरु झील यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल और केन्या की सबसे प्रसिद्ध झील है। यह राजहंस के झुंड के लिए जाना जाता है। हालांकि बढ़ते जलस्तर के साथ 2014 में राजहंस यहां से चले गए जो अब तक लौटे नहीं हैं। यहां एक नेशनल पार्क भी है, जो इसी नाम से स्थित है जहां आप कई जानवरों जैसे व्हाइट राइनो, ब्लैक राइनो, बबून्स आदि को देख सकते हैं।

ऐसा नहीं है कि यही दुनिया की खूबसूरत झीलें हैं। इसके अलावा भी मेक्सिको, थाईलैंड, जापान, ग्वाटेमाला, ग्रीस और अन्य देश हैं, जहां बेहद खूबसूरत झीलें हैं। उनके बारे में हम आपको फिर बताएंगे।

हमें उम्मीद है कि आपको यह लेख अच्छा लगा, इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ट्रैवल से जुड़ी ऐसी अन्य स्टोरीज के लिए विजिट करते रहें हरजिंदगी।

Image Credit: unsplash

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।