अब जैसे-जैसे स्थिति नॉर्मल होने लगेगी, लोग घूमने फिरने निकल पड़ेगे। कुछ भारत की दिलचस्प और खूबसूरत को अपनी लिस्ट में शामिल करेंगे तो किसी की लिस्ट में पहले ही विदेशों की लोकेशन्स होंगी। भारत में ऐसी कई लोकेशन हैं जो बिल्कुल विदेश की तरह लगती हैं। आप उन्हें और भारत की इन शानदार डेस्टिनेशन को देखेंगे तो आप भी चकरा जाएंगे और असली जगह शायद न पता लगा पाएं। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे जो हूबहू फॉरेन की तरह दिखती हैं।
गुलमर्ग का खूबसूरत शहर, श्रीनगर से 52 किमी दूर है। यहां का एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण गुलमर्ग गोंडोला है, जो एशिया की सबसे ऊंची और सबसे लंबी केबल कार परियोजना है। गुलमर्ग की सुंदरता और इसकी बर्फ से ढकी चोटियां एकदम स्विट्जरलैंड की तरह दिखती हैं। अगर आप भारत में रहकर विदेशी जगह का लुत्फ उठाना चाहें, तो गुलमर्ग से बेहतर आपके लिए कुछ नहीं हो सकता है। अगर आप यहां के मीडोज का आनंद लेना चाहते हैं, तो अप्रैल, मई और जून अच्छा समय है और बर्फ का मजा लेना हो तो दिसंबर से मार्च तक का अच्छा समय है।
केरल के बैक वॉटर्स का लुत्फ उठाने के लिए एलेप्पी के नाम से जाने जाना वाला दक्षिण का यह डेस्टिनेशन सबसे बढ़िया है। अगर आपने वेनिस देखना है, तो यह आपका डेस्टिनेशन हो सकता है। खूबसूरती से बनाए गए ये पुराने चर्च प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। शहर में हर साल अगस्त के दौरान स्नेक बोट रेस आयोजित की जाती है, जो पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बड़ी संख्या में आकर्षित करती है। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी के सर्दियों के महीनों के दौरान होता है।
फ्रांस की राजधानी पेरिस बहुत ही खूबसूरत डेस्टिनेशन है। इसे 'सिटी ऑफ लव', 'सिटी ऑफ लाइट्स', 'फैशन सिटी' और न जाने कितने खूबसूरत उपनाम दिए गए हैं। इस देश की अपनी अलग बात है, लेकिन अगर आपका बजट उतना ही नहीं तो भारत में रहकर फ्रांस का मजा लीजिए। भारत के पुडुचेरी में आपको फ्रांस की झलक जरूर मिलेगी। इस स्थान की खास बात यह है कि यह स्थान करीबन 300 वर्षों तक फ्रांसीसी अधिकार में रहा है, जिसके कारण आज भी यहां फ्रांसीसी वास्तुशिल्प और संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। पुदुचेरी म्यूजियम में आपको यहां की फ्रांसीसी जड़ों के साथ-साथ इतिहास को ट्रेस करने का मौका मिलेगा।
इसे भी पढ़ें : अगर आपको हाइकिंग का है शौक तो भारत की इन खास जगहों पर जाना न भूलें
एंटेलोप घाटी उत्तरी लॉस एंजिल्स काउंटी, कैलिफ़ोर्निया और केर्न काउंटी, कैलिफोर्निया के दक्षिण पूर्व भाग में स्थित है। क्या आप जानते हैं कि इसे आप भारत के उत्तराखंड में भी देख सकते हैं? जी हां, उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में वैसे तो बहुत कुछ पाया जाता हैं। इन्हीं में एक खूबसूरत उद्यान हैं,विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी जो 87.50 किमी वर्ग क्षेत्र में फैली है। इस विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी को यूनेस्को ने साल 1982 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया था।
विश्व प्रसिद्ध फूलों की इस घाटी में लगभग 500 से अधिक फूलों की अलग-अलग प्रजातियां पाई जाती है, जो आपका मन मोह लेंगे। फूलों की घाटी घूमने के लिए जुलाई से अगस्त का समय सबसे अच्छा होता है। इस दौरान इस घाटी में फूलों की अच्छी खासी पैदावार होती है। पूरी घाटी रंग-बिरंगे फूलों से गुलजार रहती है। यदि आप यहां सितंबर और अक्टूबर में जाते हैं तो यहां ब्रह्म कमल के फूल भी देखने को मिलते है। इस फूल के बारे में कहा जाता हैं कि यह सिर्फ साल में केवल एक बार ही खिलता है।
इसे भी पढ़ें : सिर्फ 5 हजार रुपये के बजट में इन बेहतरीन जगहों की करें सैर
सेलिब्रिटीज के बीच मालदीव बड़ा ही लोकप्रिय है। खास बात है वहां का क्रिस्टल क्लीयर पानी, सुंदर बीच और शानदार रिजॉर्ट्स। अगर ऐसा ही एक्सपीरियंस आपको भारत में भी मिल जाए तो क्या कहेंगे? भारत का लक्षद्वीप एकदम मालदीव जैसा ही है। नीला पानी, समृद्ध समुद्री जीवन, सुंदर परिदृश्य, प्राकृतिक सुंदरता और मनमोहक वातावरण मालदीव की तरह मनोरम और रोमांचकारी है। हालांकि, यहां प्रवेश करने के लिए लक्षद्वीप प्रशासन द्वारा परमिट की आवश्यकता है।
इसी तरह भारत की कई ऐसी जगह हैं, जो आपके लिस्ट में शामिल विदेशी लोकेशंस जैसी ही हैं। विदेश घूमने से पहले अपने भारत को पूरी तरह से देखें और यहां के शानदार एक्सपीरियंस को महसूस करें। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ट्रैवल से जुड़े ऐसे आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: traveltriangle, keralatourism, freepik & unsplash
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।