राजस्थान की 10 सबसे फेमस ऐतिहासिक जगहों की झलक आप भी देखें इन तस्वीरों में

भारत के राजस्थान राज्य में एक नहीं बल्कि कई ऐसी ऐतिहासिक जगहें हैं, जहां घूमने और देखने के लिए विश्व के हर कोने से सैलानी पहुंचते हैं।
Sahitya Maurya

भारत के राजस्थान राज्य को अद्भुत महल, फोर्ट, पैलेस और ऐतिहासिक स्थलों का घर बोला जाए तो गलत नहीं है। क्योंकि, प्राचीन काल से लेकर मध्यकाल तक इस राज्य में कुछ ऐसे विशाल फोर्ट्स, महल आदि का निर्माण हुआ जो आज भी विश्व मंच पर प्रसिद्ध हैं। हवा महल, जंतर मंतर, जल महल, जैसलमेर फोर्ट आदि हजारों ऐतिहासिक जगहें इस राज्य में फेमस हैं। आज इस लेख में इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपको राजस्थान में मौजूद 10 ऐसी ऐतिहासिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपको भी जानकर अच्छा लगेगा, तो आइए जानते हैं।

1 हवा महल

राजस्थान की राजधानी और गुलाबी शहर के नाम से मशहूर जयपुर में मौजूद हवा महल राजपूतों की शाही विरासत है। यह महल समूचे राजस्थान की सबसे प्राचीन इमारतों में से एक है। इसे पैलेस ऑफ विंड्स भी कहा जाता है, क्योंकि इस महल पांच मंजिला इमारत में लगभग 953 झरोखे हैं। इस महल का निर्माण लगभग 9वीं में हुआ था। 

10 जंतर मंतर

राजस्थान में मौजूद जंतर मंतर दुनिया में सबसे बड़ी पत्थर से बनी खगोलीय वेधशाला है। इसका निर्माण राजा सवाई जय सिंह ने 1727-33 में करवाया था। सांस्कृतिक विरासत और वैज्ञानिक मूल्य के कारण यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्‍थलों की सूची में भी शामिल है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

2 सिटी पैलेस

वैसे तो राजस्थान में कई पैलेस हैं, लेकिन सबसे अधिक चर्चा सिटी पैलेस की होती है। हिस्टोरिकल प्लेसेस ऑफ़ राजस्थान में शामिल इस पैलेस का निर्माण लगभग 1729-32 के बीच हुआ था। इस भव्य पैलेस का निर्माण जयपुर के संस्थापक महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय द्वारा करवाया गया था। इस पैलेस की वास्तुकला अविश्वसनीय है। यहां हर महीने हजारों सैलानी घूमने के लिए आते हैं।

 

3 आमेर किला

पिंक सिटी यानि जयपुर में अरावली की पहाड़ियों पर मौजूद आमेर किला राजस्थान के साथ-साथ भारत के लिए भी एक प्रमुख ऐतिहासिक स्थल है। लगभग 1592 में निर्मित इस फोर्ट में घूमने के लिए हर साल लाखों पर्यटक आते रहते हैं। इस फोर्ट का निर्माण राजा मान सिंह ने करवाया था। यह अपनी वास्तुशिल्प कला और इतिहास की वजह से भी काफी लोकप्रिय है।  

 

4 जैसलमेर फोर्ट

राजस्थान के जैसलमेर शहर में मौजूद जैसलमेर फोर्ट यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में भी शामिल है। इस शहर में सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से भी एक है। इस फोर्ट का निर्माण 1156 में राव जैसल द्वारा बनवाया गया था। आपको बता दें कि राजस्थान के सबसे बड़े फोर्ट में भी इसकी गिनती की जाती है।

 

5 जूनागढ़ किला

राजस्थान के बीकानेर में मौजूद जूनागढ़ किला एक प्रमुख ऐतिहासिक स्थल है। इस किले की खूबसूरती देखते ही बनती है। आपको बता दें कि पहले इसे बीकानेर फोर्ट के नाम से जाना जाता था लेकिन, 20वीं शताब्दी में नाम बदलकर गुनागढ़ फोर्ट रख दिया। इस फोर्ट का निर्माण राजा राय सिंह द्वारा करवाया गया था।

 

6 जल महल

राजधानी में मौजूद जल महल इस राज्य की सबसे फेमस और सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। मान सागर झील के बीच में मौजूद होने के चलते जल महल को वाटर पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। यह दुनिया भर के पर्यटकों के लिए आज भी आकर्षण का केंद्र है। राजपूत शैली में निर्मित यह महल किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकता है।

 

7 नाहरगढ़ फोर्ट

नाहरगढ़ फोर्ट राजस्थान में मौजूद अनगिनत महलों और अद्भुत ऐतिहासिक इमारतों में से एक है। वर्ष 1734 में निर्मित यह फोर्ट सबसे सुरक्षित स्थान था। कहा जाता है कि इतिहास में कभी भी इसपर महल नहीं हुआ है। आपको बता दें कि इस फोर्ट का निर्माण जयपुर शहर के संस्थापक महाराजा सवाई जय सिंह ने करवाया था।

 

8 उम्मेद भवन पैलेस

वर्ष 1943 के करीब निर्मित उम्मेद भवन पैलेस अतीत और वर्तमान का एक अद्भुत संगम है। इस महल का निर्माण साल 1929 में प्रारंभ होकर 1943 में पूरा हुआ था। कहा जाता है कि उस समय इस महल को बनाने में लगभग 11 मिलियन रुपये लगे थे। आपको बता दें कि आज यह पैलेस एक बेहतरीन हेरिटेज होटल है।

 

9 चित्तौड़गढ़ फोर्ट

राजस्थान के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों में से एक चित्तौड़गढ़ फोर्ट भी शामिल है। इसका निर्माण मौर्य शासकों द्वारा किया गया था। इस फोर्ट को लगभग तीन शासकों ने अपने अधीन रखा था। आपको बता दें कि साल 2013 में यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल के रूप में भी शामिल है। यह किला लगभग सात सौ एकड़ भूमि में फैला हुआ है।

 
Rajasthan Historical Places Monuments Of India Best in Jaipur City Palace Of Jaipur