Beautiful Coastal Cities: ये समुद्र तटीय जगहें कर्नाटक की खूबसूरती में लगाती हैं चार चांद

Coastal Cities Of Karnataka: अगर आप भी कर्नाटक की असल खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं, तो एक बार इन समुद्र तटीय जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें।
image

Famous Coastal Cities Of Karnataka: कर्नाटक दक्षिण भारत का एक प्रमुख और खूबसूरत शहर है। कर्नाटक को पहले मैसूर के नाम से जाना जाता था। इस राज्य का गठन साल 1956 में किया गया था।

कर्नाटक एक ऐसा राज्य है, जो अरब सागर के किनारे स्थित है। अरब सागर के किनारे स्थित होने के चलते कर्नाटक हर महीने हजारों देशी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है। इसलिए कर्नाटक को देश के टॉप डेस्टिनेशन्स में से एक माना जाता है।

इस आर्टिकल में हम आपको कर्नाटक की कुछ शानदार और मनमोहक समुद्र तटीय जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप कभी भी परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।

गोकर्ण (Gokarna)

Gokarna

कर्नाटक की सबसे खूबसूरत और चर्चित समुद्र तटीय जगहों की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले गोकर्ण ही पहुंचते हैं। अरब सागर के तट पर स्थित गोकर्ण में सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते रहते हैं।

गोकर्ण की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम यहां मौजूद कई समुद्री तट लगाते हैं। ओम बीच, कुडले बीच, गोकर्ण बीच, याना, हाफ़ मून बीच और पैराडाइज बीच को सैलानियों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। कहा जाता है कि इन बीचेज के आगे गोवा भी फीका लगता है। यहां कई पर्यटक वाटर स्पोर्ट्स का शानदार लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। इन बीचेज से सनसेट और सनराइज का शानदार नजारा देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:Family Destination: दिसंबर में परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये शानदार जगहें, आप भी पहुंचें

उडुपी (Udupi)

Udupi

उडुपी, कर्नाटक का ही नहीं, बल्कि पूरे दक्षिण भारत का एक शानदार और खूबसूरत पर्यटन स्थल माना जाता है। सर्दी या गर्मी से लेकर बरसात के मौसम में भी यहां हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

अरब सागर के तट पर स्थित उडुपी को मनमोहक बीचेज के अलावा प्राचीन और पवित्र मंदिरों का घर भी बोला जाता है। यहां स्थित मालपे बीच, कौप बीच, पदुबिद्री बीच और मट्टू बीच को एक्सप्लोर करने हर महीने हजारों देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। खासकर, मालपे बीच को उडुपी का सबसे चर्चित बीच माना जाता है। यहां शानदार वाटर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

मुरुदेश्वर (Murudeshwar)

Murudeshwar

मुरुदेश्वर, कर्नाटक की एक ऐसी जगह है, जहां दुनिया भर से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। मुरुदेश्वर, शानदार समुद्री तटों के लिए प्रसिद्ध तो माना ही जाता है साथ में यह भगवान शिव को समर्पित एक प्रमुख हिन्दू तीर्थ स्थल भी माना जाता है। यहां भगवान शिव की दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मूर्ति है।

मुरुदेश्वर में स्थित मरावन्थे बीच, मुर्देश्वरा बीच और राजा गोपुरा बीच सैलानियों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इन बीचेज के किनारे से अरब सागर की मनमोहक लहरों को देखा जा सकता है। यहां आप स्कूबा डाइविंग से लेकर कयाकिंग, स्नॉर्कलिंग, सर्फिंग, नौकायन और वाटर पोलो जैसे वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।

कारवार (Karwar)

Karwar

कर्नाटक के उत्तर में स्थित कारवार कर्नाटक की सबसे खूबसूरत और शानदार तटीय जगहों में से एक है। काली नदी और अरब सागर के तट पर स्थित कारवार हर महीने हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है।
कारवार में मौजूद कारवार बीच सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करता है। इस बीच के किनारे से सूर्योदय और सूर्यास्त के लुभावने दृश्यों को कैमरे में कैद किया जाता सकता है। अन्य बीचेज की तरह यहां भी शानदार वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:Year Ender 2024: ये हैं साल 2024 के सबसे टॉप और खूबसूरत हिल स्टेशन्स, क्या आप यहां जाना चाहेंगे?

कर्नाटक की इन समुद्र तटीय जगहों को भी एक्सप्लोर करें

Best Beaches in Karnataka

कर्नाटक में अन्य और भी शानदार और खूबसूरत समुद्र तटीय जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- मैंगलोर, होन्नावर, भटकल और अंकोला जैसी समुद्र तटीय जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
[email protected],prajwal_naren/insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP