herzindagi
beautiful cantt areas of india where you can visit with your family

भारत के खूबसूरत कैंट एरिया, जहां परिवार के साथ घूमने जा सकती हैं आप

शहर के सामान्य इलाकों और कैंट एरिया में आपको बड़ा फर्क देखने को मिलेगा। यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ आपको साफ और चौड़ी सड़कें देखने को मिलेंगी।
Editorial
Updated:- 2025-08-19, 18:18 IST

भारत में आपको अलग-अलग शहरों में एक जैसे नाम के कई एरिया सुनने को मिल जाएंगे। इनमें कैंट एरिया, मॉडल टाउन और सिविल लाइन जैसे नाम आपने कई शहरों में देखे होंगे। अगर आप घूमने की शौकीन हैं, तो आपको अलग-अलग शहरों के कैंट एरिया भी घूमने का प्लान बनाना चाहिए। कैंट एरिया किसी शहर के अन्य एरिया के मुकाबले अलग तरह से डिजाइन होते हैं। यहां आपको साफ सफाई के साथ-साथ घूमने के लिए अच्छी जगहें भी मिलेंगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको देश के कुछ खूबसूरत कैंट एरिया के बारे में बताएंगे। अगर आप इन शहरों में रहती हैं, तो आपको यहां जाने का प्लान बनाना चाहिए।

अंबाला कैंट में घूमने के लिए जगहें

यह हरियाणा में स्थित है। यह औद्योगिक वस्तुओं के निर्माण के लिए प्रसिद्ध है। इसका इतिहास महाभारत काल से भी जोड़ कर देखा जाता है। यहां आपको कई धार्मिक स्थल पर घूमने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आप वीकेंड पर पार्क और खूबसूरत मॉल्स भी घूमने जा सकती हैं। यहपरिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट जगहमें से एक है।

  • लोकेशन- दिल्ली से अंबाला कैंट लगभग 200 किमी की दूरी पर है। अपनी गाड़ी से यहां पहुंचने में आपको 3 से 4 घंटे का समय लग सकता है।

इसे भी पढ़ें-हरियाणा में बच्चों के घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगहें, आप भी लेकर जाएं

 

beautiful cantt areas of india where you can visit with your familys

कानपुर कैंट में कहां घूमने जाएं

यह उत्तर प्रदेश में स्थित है। यहां आपको घूमने की इतनी सारी जगहें मिलेंगी कि आप एक दिन में ट्रिप पूरा नहीं कर पाएंगी। आप अगर कानपुर घूमने आई हैं, तो आपको 2 से 3 दिन का ट्रिप प्लान करके आना चाहिए। यह उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है। 

  • घूमने के लिए अच्छी जगहें- मोती झील, मैस्कर घाट, जेके मंदिर, ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क और मेमोरियल चर्च घूमने जा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- बच्चों के साथ नोएडा में इन जगहों पर गुजारें शाम का समय, आ जाएगा मजा

beautiful cantt areas of india where you can visit with your familys

आगरा कैंट में घूमने जा सकती हैं आप

आगरा घूमने गए लोगों को ताजमहल देखने के सिवा एक बार आगरा कैंट की जगहों पर भी जरूर जाना चाहिए। आगरा कैंट ऐतिहासिक जगहों का संगम है। इतिहास प्रेमियों को यह जगह पसंद आएगी।

  • आगरा में घूमने के लिए अच्छी जगहें- एत्मादुद्दौला का मकबरा, मेहताब बाग और अकबर का मकबरा आप यहां देखने जा सकती हैं।

मेहताब बागsdf

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।