बच्चे हर वीकेंड कहीं घूमने के लिए जिद करते हैं, लेकिन हर बार उन्हें कहां घुमाने लेकर जाएं समझ नहीं आता। भले ही आप अपने बच्चों को कहीं दूर घुमाने नहीं ले जा सकते हैं। लेकिन आस-पास की फेमस जगहों पर तो जा ही सकते हैं। हरियाणा में ऐसी कई जगहें है, जहां बच्चों को अच्छा लगेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन फल प्लेस के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
रोहतक मिनी चिड़ियाघर
अगर बच्चों को कहीं आसपास घुमाना है, तो रोहतक के इस खास जगह पर जा सकते हैं। ये चिड़ियाघर कई तरह के वन्य जीवों के लिए हरियाणा में फेमस है। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। ये जगह रोहतक में दिल्ली रोड पर तिलयार झील परिसर के अंदर स्थित है। सबसे खास बात यह कि बच्चे चिड़ियाघर देखने के साथ-साथ इस लेक में बोटिंग का मजा भी उठा सकते हैं।
- कैसे पहुंचे- अगर आप दिल्ली से यहां जा रहे हैं, तो आपको 42 किमी की दूरी तय करनी होगी।
- करने के लिए चीजें- यहां बच्चे बोटिंग के साथ-साथ फिशिंग भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको 200 रुपये फीस देनी होगी।
भोर सैदान
बच्चों को मगरमच्छ देखना पसंद होता है। इसलिए इस वीकेंड आप उन्हें भोर सैदान ले जा सकते हैं। यहां एक साथ कई सारे मगरमच्छ आप देख पाएंगे।
- कहां है भोर सैदान- यह पिहोवा-कुरुक्षेत्र मार्ग पर 22 किलोमीटर दूर स्थित गांव भौर सैदां में है। यह एक मगरमच्छ फार्म है, जहां आपको मगरमच्छों से भरा एक तालाब देखने को मिलेगा।
- कैसे पहुंचे- आप यहां पुराने कुरुक्षेत्र बस स्टैंड से 13 किमी की दूरी तय करके आ सकते हैं। इसके अलावा यह सेक्टर 10 में नए कुरुक्षेत्र बस स्टैंड से 22 किमी दूर है।
हिरण पार्क (Deer Park)
आप अपने बच्चों को हिरण पार्क भी घुमाने ले जा सकते हैं। एक साथ ढेर सारे हिरण देखकर बच्चे खुश हो जाएंगे।
भारत में हरियाणा राज्य के हिसार शहर में यह पार्क स्थित है। यहां हिरण के चारा के लिए 6 एकड़ की जगह बनाई गई है। हरिण की तरह प्रजातियां आप यहां देख सकते हैं। जैसे काला हिरण और चीतल चित्तीदार हिरण। ऐसा ही हिरण पार्क आपको महम में भी देखने को मिल जाएगा।(महाराष्ट्र की यह जगह जन्नत से कम नहीं)
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों