Islands in goa: गोवा भारत के सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। इस शहर की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक मौज-मस्ती करने पहुंचते हैं।
गोवा में ऐसी कई खूबसूरत और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जहां हर दिन कई लोग अपने परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ छुट्टियां एन्जॉय करने के लिए पहुंचते हैं। गोवा में स्थित बीचेज सैलानियों को कुछ अधिक ही आकर्षित करता है।
गोवा में स्थित चर्चित बीचेज का जिक्र करते हैं, तो कलंगुट बीच, बागा बीच, वेगेटर बीच या फिर अंजुना बीच का ही नाम लिया जाता है, लेकिन गोवा में एक ऐसा आइलैंड मौजूद है, जिसके सामने मालदीव की खूबसूरती भी फीकी लगती है।
इस आर्टिकल में हम आपको गोवा में स्थित दिवार आइलैंड की खूबसूरती के बारे में बताने जा रहे हैं। यकीनन दिवार आइलैंड की खूबसूरती पढ़ने के बाद आप भी घूमने का प्लान बना लेंगे।
दीवार आइलैंड का इतिहास बेहद ही दिलचस्प है। कहा जाता है कि दीवार का अर्थ देववाड़ी यानी देव की वाड़ी, जहां देव निवास करते थे। इसलिए कई लोगों का मानना है कि सदियों पहले यहां हर तरफ मंदिर ही मंदिर हुआ करते थे।
दीवार आइलैंड के इतिहास को लेकर एक अन्य तथ्य है कि जब 16 वीं शताब्दी के मध्य में पुर्तगाली यहां आए तो उन्होंने इसका नाम दीवार रख दिया है। इसके बाद पुर्तगालियों के अपने अनुसार इस आइलैंड को स्थापित किया। 16 वीं शताब्दी के पुर्तगाली दीवार से भी व्यापारिक काम करते थे।
इसे भी पढ़ें: Goa Trip: गोवा के ट्रिप में भूलकर भी इस जगह आप घूमने न पहुंचें
दीवार आइलैंड की खासियत आपको यहां घूमने पर मजबूर कर देगी। कहा जाता है कि गोवा की मंडावी नदी में स्थित दीवार आइलैंड प्रकृति और ऐतिहासिक धरोहर का अनूठा स्थल है। (गोवा में घूमने की बेस्ट जगहें)
दीवार आइलैंड जिसे कई लोग दिवार या फिर दिवेर के नाम से भी जानते हैं। दीवार आइलैंड गोवा जैसे विश्व प्रसिद्ध शहरों में घूमे जाने वाले प्रमुख स्थानों में से एक है। दीवार आइलैंड को प्रवासी पक्षियों का घर भी माना जाता है।
दीवार आइलैंड प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। कहा जाता है कि मुंबई और गोवा की भीड़-भाड़ से दूर किसी को शांत वातावरण में सुकून का पल बिताना होता है, तो दीवार आइलैंड ही घूमने के लिए पहुंचता है।
दीवार आइलैंड देखने में छोटा, लेकिन हरियाली के मामले में ही बहुत आगे है। यहां आपको हर तरफ छोटे एयर बड़े पेड़ दिखाई देंगे। समुद्र तट के किनारे-किनारे मौजूद हरियाली सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करती है।
दीवार जिस तरह अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है, ठीक उससे कई गुणा अधिक यह साइकिलिंग के लिए फेमस माना जाता है। दीवार में गोवा के हर कोने से लोग यहां साइकिलिंग करने के लिए पहुंचते हैं।
दीवार में मौजूद खामोश सड़के और समुद्र तट के किनारे-किनारे मौजूद पतली रोड साइकिलिंग के लिए बेस्ट मानी जाती है। इसके अलावा दीवार मजेदार बोटिंग के लिए भी बेस्ट जगह मानी जाती है।
इसे भी पढ़ें: One Day Trip: एक दिन की ट्रिप में फरीदाबाद के आसपास स्थित इन शानदार जगहों को करें एक्सप्लोर
यह तो आप जान ही गए होंगे कि दीवार आइलैंड पर किसी समय पुर्तगालियों का शासन हुआ करता है। ऐसे में आपको बता दें कि दीवार में ऐसे कई प्राचीन घर मौजूद हैं, जो आज भी पुर्तगाली संरचनाओं को समेटे हुए हैं।
दीवार सिर्फ पुर्तगाली संरचनाओं के लिए ही नहीं, बल्कि कई हिन्दू मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। यहां स्थित शक्ति गणेश मंदिर, हनुमान मंदिर और हटकेश्वर महादेव बेहद पवित्र मंदिर माने जाते हैं। (गोवा के बेस्ट बीचेज)
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-shutterstocks,insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।