herzindagi
water activity to do before age

बुढ़ापा आने से पहले उठा लें इन एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद, बाद में नहीं होगा पछतावा

कुछ एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद आपको समय रहते उठा लेना चाहिए। ऐसे में बुढ़ापा के समय आपको ज्यादा पछतावा नहीं होगा।  
Editorial
Updated:- 2024-03-28, 10:09 IST

उम्र बढ़ने के साथ ही कई ऐसी एक्टिविटी होती हैं जो आप नहीं कर पाते हैं। ऐसे में जवानी के दिनों में ही आपको कुछ खास एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद उठा लेना चाहिए। अगर आप इन एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद उठा लेती हैं तो आपको बाद में पछतावा नहीं होगा। जी हां, कई एक्टिविटी तो 30 से 35 साल के बाद भी आप नहीं कर सकते हैं। हालांकि 50 से पहले इन चीजों का आनंद हर लोगों को उठा लेना चाहिए।

बंजी जम्पिंग

बंजी जंपिंग का आनंद आपको समय रहते उठा लेना चाहिए। आप कितने भी स्वस्थ क्यों ना हो 50 के बाद आप खुद से भी बंजी जम्पिंग नहीं कर पाएंगे। ऐसे में अगर आपको एडवेंचर एक्टिविटी करना पसंद है तो आपको एक बार बंजी जम्पिंग जरूर कर लेना चाहिए।

वाइट रिवर राफ्टिंग

mistakes to avoid durning river rafting in group

50 के उम्र के बाद हमारा शरीर थकने लगता है। वहीं वाइट रिवर राफ्टिंग करने के लिए काफी ताकत की जरूरत होती हैं। जो 50 के बाद कम हो जाती हैं। ऐसे में आपको वाइट रिवर राफ्टिंग भी 50 से पहले कर लेना चाहिए।

स्कूबा डाइविंग

समुद्र के अंदर की लाइफ भी काफी ज्यादा खूबसूरत होती हैं। ऐसे में अगर आप भी समुद्र के अंदर झांक कर देखना चाहती हैं तो आपको अपनी लाइफ में एक बार स्कूबा डाइविंग जरूर करना चाहिए। हालांकि 50 के उम्र के बाद आप इन एक्टिविटी का आनंद नहीं उठा सकती हैं। ऐसे में आपको इसे समय रहते कर लेना चाहिए। गोवा ,लक्षद्वीप, अंडमान जैसी जगह पर आप इसका आनंद उठा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: एडवेंचर पसंद लोग कर सकते हैं यह चार तरह की एयर एक्टिविटी

पैराग्लाइडिंग

पैराग्लाइडिंग भी आप बुढ़ापे में नहीं कर सकते हैं। यह एक्टिविटी ऐसी होती हैं जो हर लोगों को अपनी लाइफ में एक बार जरूर करना चाहिए। पैराग्लाइडिंग का आनंद आप आसानी से उठा सकती हैं। 30 से 40 साल के उम्र में पैराग्लाइडिंग आप आसानी से मनाली, हिमाचल या उत्तराखंड जाकर कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: एडवेंचर्स ट्रिप प्लॉन करते समय इन छोटे-छोटे टिप्स को करें फॉलो

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें 

Image credit- freepik

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।