देश की राजधानी दिल्ली में समय-समय पर प्रोग्राम या इवेंट का आयोजन होते रहता है जहां देश की पारंपरिक संस्कृति को देखा जा सकता है। जैसे कुछ समय पहले ही नॉर्थ-ईस्ट फेस्टिवल का आयोजन दिल्ली में हुआ था।
नॉर्थ-ईस्ट फेस्टिवल की तरह ही दिल्ली में ट्राइबल क्राफ्ट फेयर यानी 'आदि महोत्सव' की शुरुआत हो चुकी है। आदिवासी समाज और उनके द्वारा बनाई कई चीजों को दुनिया के सामने रखना और आदिवासी समाज को जानने का भरपूर मौका इस महोत्सव में मिल सकता है।
ऐसे में अगर आप भी शाम में या वीकेंड में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो Tribal Craft Fair में आप फ्री में घूमने का मौका उठा सकते हैं। आइए इस लेख में इस महोत्सव में घूमने का समय और टिकट के बारे में जानते हैं।
क्या है आदि महोत्सव ?
सबसे पहले यह जान लेते हैं कि Tribal Craft Fair यानी 'आदि महोत्व' क्या है। दरसल, यह फेयर आदिवासी समाज से जुड़ने और उनके द्वारा निर्मित एक से एक बेहतरीन हैंडीक्राफ्ट चीजों से रूबरू होने और खरीदने का मौका इस फेयर में मिल सकता है। यहां सिर्फ किसी एक राज्य नहीं बल्कि भारत के हर राज्य से आदिवासी कारीगर अपना हुनर दिखाने के लिए पहुंचे हैं।
इसे भी पढ़ें:इस शिव मंदिर में सिर्फ दर्शन मात्र से भक्तों की मुराद हो जाती है पूरी
उद्घाटन में प्रधानमंत्री पहुंचे थे
PM Narendra Modi at the "Aadi Mahotsav", the mega National Tribal Festival at Major Dhyan Chand National Stadium in Delhi pic.twitter.com/NKveWnLbtY
— ANI (@ANI) February 16, 2023
जी हां, इस विश्व प्रसिद्ध Aadi Mahotsav का उद्घाटन करने के लिए कोई और नहीं बल्कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे हुए थे। इस फेयर का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि 'देशभर के जनजातीय समुदायों की समृद्ध और विविधतापूर्ण धरोहर यह महोत्सव। आदिवासी विकास और विरासत के विचार को और अधिक जीवंत बना रहा है और मुख्य धरा के लोग भी इससे जुड़ रहे हैं'।
आपको बता दें कि Aadi Mahotsav के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद थे।
Aadi Mahotsav में क्या है खास?
Had the opportunity to attend the inauguration of the ongoing #AadiMahotsav on Thursday at Major Dhyan Chand Stadium in New Delhi.
— Meenakashi Lekhi (@M_Lekhi) February 18, 2023
Visited some of the stalls which exhibited tribal handicrafts & millets. Urge all to visit the Mahotsav & celebrate the tribal culture & heritage. pic.twitter.com/wC3TAHiWht
आदि महोत्सव आम लोगों के लिए बेहद खास है। जी हां, अगर आप घर को सजाना चाहते हैं, अपने लिए कुछ आदिवासी सामान खरीदना चाहते हैं यह किसी को गिफ्ट के लिए कुछ यूनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो आपको यहां ज़रूर पहुंचना चाहिए।
इस महोत्सव में लगभग 200 से अधिक आदिवासी स्टॉल लगाए गए हैं जहां एक से एक बेहतरीन सामान खरीदने का भी मौका मिल सकता है। इसके अलावा इस फेयर में कई फ़ूड स्टॉल में मौजूद है जहां आप आदिवासी व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:गारो हिल्स का अद्भुत खजाना है विलियमनगर, आप भी घूमने का प्लान बनाएं
Aadi Mahotsav में घूमने का समय और टिकट
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी ने आज ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, #NewDelhi में आयोजित #AadiMahotsav में भाग लिया। इस अवसर पर केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी जी और पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, सांसद श्री हर्षवर्धन जी मौजूद रहे| pic.twitter.com/XCbnx2Bme9
— Ministry of Tribal Affairs, Govt. of India (@TribalAffairsIn) February 18, 2023
सबसे पहले यह जान लेते हैं कि Aadi Mahotsav का आयोजन दिल्ली में किस जगह किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्राइबल क्राफ्ट फेयर का आयोजन मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम (Dhyan Chand National Stadium) के अंदर किया गया है। आपको यह भी बता दें कि इसका उद्घाटन 16 फ़रवरी को ही हो चुका है और यह 27 फ़रवरी तक चलने वाला है।
अगर आप करें Aadi Mahotsav के टिकट के बारे में तो आपको बता दें कि इस फेयर के अंदर घूमने के लिए कोई टिकट नहीं है यानी फ्री में घूम सकते हैं। आपको यह भी बता दें कि यहां आप सुबह 11 बजे लेकर शाम 8 बजे के बीच घूमने के लिए जा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:(@twitter)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों