अक्टूबर महीना घूमने के लिहाज से सबसे बेस्ट माना जाता है। क्योंकि यह वह समय होता है जब न ही ज्यादा ठंड होती है और न ही गर्मी पड़ती है। ऐसे में आप इस मौसम में कहीं भी घूमने का प्लान बना सकते हैं। जो लोग घूमने के शौकीन होते हैं उन्हें हर बार नई जगह जाना पसंद होता है। लेकिन महंगी फ्लाइट्स की टिकट और महंगी ट्रिप के चलते लोग आसपास ही घूमने का प्लान बना लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इंडिया से बाहर और एशिया में कई ऐसी जगह हैं जो घूमने के लिए बेस्ट हैं और बहुत सस्ती भी हैं। यहां आपको प्राकृतिक नजारों से लेकर आर्टिफिशल अट्रैक्शन्स तक हर किसी का मजा मिलेगा। तो अगर आप भी हैं घुमक्कड़ी और कम बजट में है घूमने का शौक तो आज हम आपको एशिया की ऐसी 5 जगह बता रहे हैं जो घूमने के लिहाज से एकदम बेस्ट है। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वो जगहें—
इसे भी पढ़ें: जाना है अंडमान घूमने? ये टिप्स बचा सकती हैं आपका पैसा!
अगर आप कम बजट में किसी दूसरे देश की यात्रा करना चाहते हैं तो नेपाल सबसे बेस्ट च्वॉइस हो सकती है। वैसे आपको बता दे कि नेपाल में भारी मात्रा में इंडियन्स घूमने के लिए जाते हैं। यह एक बहुत ही सुंदर और सेफ देश है। नेपाल एक पहाड़ी देश होने के साथ ही प्राकृतिक नजारों से भरा हुआ देश है। यहां आपको खूबसूरती दिखने के साथ ही शांती का भी एहसास होगा।
थाइलैंड एशिया का ऐसा देश है जहां आप कम बजट में फुल मस्ती कर सकते हैं। यहां आप लो बजट में ज्यादा से ज्यादा सैर-सपाटा और इंजॉयमेंट कर सकते हैं। यहां यूथ क्राउड सबसे ज्यादा आता है। यहां आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत और साफ समुद्री बीच मिलेंगे। आप यहां जाकर थाई मसाज भी ले सकते हैं क्योंकि यह दुनियाभर में फेमस है।
इसे भी पढ़ें: FACTS: भारत की इस जगह पर सुबह 4.30 बजे ही निकल जाता है सूरज, जानें ऐसी ही 10 बातें
भूटान दुनिया के उन देशों में गिना जाता है जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के बाद भी खुशहाल देश होने का गौरव भी प्राप्त है। यहां आप अपने पार्टनर और फैमिली किसी के भी साथ घूमने के लिए जा सकते हैं और यकीन मानिए आप बहुत इन्ज्वॉय करेंगे। भूटाने का नीला साफ आसमान, क्रिस्टल क्लीन वॉटर, फुल ऑफ लाइफ ग्रीनरी और यहां की खूबसूरत विरासत देखकर आप मन खुश हो जाएगा।
वैसे तो श्रीलंका एक द्वीप देश है लेकिन खूबसूरती के मामले में यह बड़े बड़े देशों को भी पीछे छोड़ देता है। यहां आप कम बजट में काफी कुछ एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आपको सुंदर प्राकृतिक नजारो के साथ ही कई इंडियन टूरिस्ट भी मिलेंगे। इसका कारण ट्रैवल के साथ ही स्प्रिचुअल भी होता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।