herzindagi
best photographed spot in the world

दुनिया की ये जगहें है फोटोग्राफी के लिए मशहूर

फोटोग्राफी के शौकीन है तो भारत के इन जगहों पर जाना ना भूलें। इन जगहों पर आपको काफी खूबसूरत नजारा देखने को मिलने वाला है।   
Editorial
Updated:- 2023-07-25, 11:34 IST

घूमने के शौकीन लोग अक्सर ऐसी- ऐसी जगहें जाना पसंद करते हैं जहां जाकर उन्हें काफी खूबसूरत नजारे देखने को मिलें। दुनिया में कई ऐसी जगह है जहां जाने के बाद आपको ऐसा लगेगा की इतना खूबसूरत कोई देश कैसे हो सकता है। खैर अगर आप भी फोटोग्राफी करना पसंद करते है तो दुनिया में बसे इन जगहों पर जरूर जाएं। चलिए जानते हैं इन जगहों के बारें में।

यूरोप, आइसलैंड

world most photographed tourist attractions

यूरोप का यह बर्फीला देश गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट है। यहां दुनिया के कुछ आकर्षक और रोमांचक जगह मौजूद है। आइसलैंड अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ अद्भुत नजारों के लिए भी मशहूर हैं। यह जगह आपके फोटोग्राफी के लिए बेस्ट साबित हो सकता है।

कम्बोडिया, सिएम रीप

most photographed tourist attractions

विशाल झीलें और हरे-भरे पहाड़ के लिए सिएम रीप काफी ज्यादा मशहूर है। यहां 12वीं शताब्दी के लगभग 50 बौद्ध और हिंदू मंदिर हैं। मंदिर के साथ-साथ यहां के सिहानूकबिले के बीच भी बहुत शानदार हैं। 10,299 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले इस प्रांत का जनसंख्या घनत्व लगभग 100 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। यहां भी आप फोटोग्राफी के लिए जा सकते है। यहां हजारों पर्यटक घूमने आते हैं।

इसे भी पढ़ें- जानें इन शहरों के बारे में, जहां आपको मिलेगी रहने की शानदार सुविधा

उत्तर प्रदेश, वाराणसी

इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश में स्थित वाराणसी की भी नाम आता है। यहां देश- विदेश से लोग घूमने आते हैं। वाराणसी को 'बनारस' और 'काशी' भी कहते हैं। हिन्दू धर्म में सर्वाधिक पवित्र नगरों में से एक माना जाता है और इसे अविमुक्त क्षेत्र कहा जाता है।  यह शहर दुनिया भर में अपने कई घाटों, खड़ी नदी के किनारे से पानी तक जाने वाली सीढ़ियों के लिए जाना जाता है। फोटोग्राफी के लिए इस जगह पर देश ही नहीं विदेश से भी लोग आते हैं। अगर आपको फोटोग्राफी का शोख है तो इस जगह पर जाना ना भूलें। 

इसे भी पढ़ें- जानिए हैदराबाद से जुड़े कुछ इंटरस्टिंग फैक्ट्स

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

Image Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।