Chandigarh Fun Places For Weekend: चंडीगढ़ पंजाब का एक प्रमुख शहर होने के साथ-साथ राजधानी भी है। यह हरियाणा की भी राजधानी है। चंडीगढ़ एक ऐसा शहर जो, अपनी खूबसूरती के साथ-साथ हसीन नाइटलाइफ के लिए भी जाना जाता है।
पंजाब और देश का एक प्रमुख शहर होने के चलते चंडीगढ़ में कई लोग घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। हिमाचल और उत्तराखंड राज्य की सीमा पर होने चलते, इस शहर के आसपास ऐसी कई शानदार जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करना किसी जन्नत से कम नहीं है।
इस आर्टिकल में हम आपको चंडीगढ़ से करीब 200 किमी के अंदर में स्थित कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां वीकेंड में आप मस्ती और धमाल करने के लिए पहुंच सकते हैं।
शिमला (Shimla tourist places)

चंडीगढ़ के आसपास में स्थित किसी शानदार और मनमोहक घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले शिमला का नाम जरूर लिया जाता है। हिमाचल प्रदेश की शिमला एक खूबसूरत और विश्व प्रसिद्ध हिल स्टेशन है।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, देवदार के पेड़ और झील-झरने की जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। शिमला एक ऐसा हिल स्टेशन है, जहां गर्मियों में देश के हर कोने से पर्यटक मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते रहते हैं। शिमला में स्थित द रिज, कुफरी, जाखू हिल, जाखू मंदिर, क्राइस्ट चर्च और मॉल रोड जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- दूरी-चंडीगढ़ से शिमला की दूरी करीब 113 किमी है।
इसे भी पढ़ें:Uttarakhand Hidden Places: उत्तराखंड की यह जगह किसी हसीन जन्नत से कम नहीं, गर्मियों में आप भी पहुंचें
सोलन (Why Solan is so famous)
समुद्र तल से करीब 5 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद सोलन प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। यहां एक शांतिप्रिय हिल स्टेशन ही है, जहां सुकून का पला बिताने के लिए चंडीगढ़ से कई लोग पहुंचते रहते हैं।
सोलन की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे हिमाचल का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है। भीषण गर्मी में भी यहां ठंडी हवाओं आनंद उठा सकते हैं। यह एक टॉप हनीमून डेस्टिनेशन भी माना जाता है। यहां के पहाड़ों में मस्ती धमाल करने के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी का भी शानदार लुत्फ उठा सकते हैं।
- दूरी-चंडीगढ़ से सोलन की दूरी 68 किमी करीब है।
चकराता (Chakrata places to visit)
चंडीगढ़ के आसपास में सिर्फ हिमाचल प्रदेश की ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड की भी कई हसीन और शानदार जगहें मौजूद हैं। चकराता भी एक ऐसी जगह है, जो चंडीगढ़ से वीकेंड में घूमने के लिए प्लान किया जा सकता है।
चकराता की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे उत्तराखंड का हसीन खजाना माना जाता है। बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरने इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। चकराता में आप टाइगर फॉल्स, चिलमिरी गर्दन, रामताल बागवानी उद्यान, देवबन और बुधेर गुफाएं जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- दूरी-चंडीगढ़ से चकराता की दूरी करीब 195 किमी है।
ठियोग (What is Theog famous)
हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में स्थित ठियोग एक ऐसी जगह है, जहां घूमने के लिए कई लोग सपना देखते हैं। बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, देवदार के बड़े-बड़े पेड़, घास के मैदान और झील-झरने की हिल स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
ठियोग की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे हिमाचल का हसीन खजाना भी माना जाता है। जब चंडीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ती है, तो चंडीगढ़ के लोग यहां अधिक संख्या में ठंडी हवाओं का आनंद लाने पहुंचते हैं। आपको बता दें कि ठियोग को फलों का घर भी कहा जाता है, क्योंकि हर तरफ सेब की खेती होती है। यहां एडवेंचर एक्टिविटी का भी शानदार लुत्फ उठा सकते हैं।
- दूरी- चंडीगढ़ से ठियोग की दूरी 137 किमी है।
इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें
चड़ीगढ़ के आसपास में अन्य ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप वीकेंड में डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकते हैं। जैसे- चैल, मंडी, कसौली और बिलासपुर को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-@incredibleshimla,shimlalife
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों