देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक मध्य प्रदेश को 'हार्ट ऑफ़ इंडिया' यानि हिन्दुतान का दिल कहा जाता है और फ़रवरी का महीना भी प्यार वालों के लिए ही जाना जाता है। कला, संस्कृति, इतिहास, प्राकृतिक सुन्दरता और रोमांटिक प्लेसेस से परिपूर्ण मध्य प्रदेश में वैलेंटाइन डे के मौके पर घूमने और सेलिब्रेट करने के लिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन और खूबसूरत जगहें हैं। अगर आप पार्टनर के साथ घूमने के लिए मध्य प्रदेश की ट्रिप का प्लान कर रहे हैं और किसी डेस्टिनेशन का चुनाव करने में परेशानी हो रही है, तो हम आपको इस लेख में कुछ ऐसी रोमांटिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
पहाड़ी पर स्थित मांडू शहर को प्रेम का साक्षी शहर माना जाता है। कहा जाता है मध्य काल के बादशाह बाज बहादुर ने अपनी प्रेमिका के लिए रूपमती महल के साथ कई और महल का निर्माण अपनी प्रेमिका के करवाया था, जो आज लाखों कपल्स के लिए एक दर्शनीय स्थल बना हुआ है। फ़रवरी का महीना भी प्रेम का होता है और यह जगह भी प्रेम का साक्षी हैं, तो इस जगह पर जाने का मज़ा कितना बेहतरीन होगा इसका अंदाजा आप भी लगा सकते हैं। यहां आप पार्टनर के साथ हिंडोला महल, बाज बहादुर का महल और इको पॉइंट घूमने के साथ-साथ स्वादिष्ट स्थानीय भोजन का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:Valentine's Day 2021: जानें क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, क्या है इसका इतिहास
मध्य प्रदेश की एक बेहद ही खूबसूरत जगह है पंचमढ़ी। कहा जाता है कि वादियों में खोया हुआ एक अद्भुद हिल्स स्टेशन भी है यह जगह। किसी भी कपल्स के घूमने के लिए मध्य प्रदेश में यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। अद्भुत नज़ारे, झरनों और झीलो के लिए प्रसिद्ध यह शहर वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ सतपुड़ा नेशनल पार्क, अप्सरा विहार राजेन्द्रगिरी सनसेट पॉइंट के अलावा बी फाल जैसी खूबसूरत जगहों पर प्यार भले पल गुजार सकते हैं।
मध्य प्रदेश की राजधानी भी किसी रोमांटिक जगह से कम नहीं है। लेक ऑफ़ सिटी के नाम से प्रसिद्ध यह शहर किसी भी पार्टनर के लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। प्राकृतिक सुंदरता के बीच पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने का एक अलग ही मज़ा होता है। यह शहर किसी भी कपल्स के घूमने के लिए मध्य प्रदेश की सबसे अच्छी जगहें में से एक और सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ बड़ी झील, शौर्य स्मारक, मोती मस्जिद के साथ-साथ कई अन्य रोमांटिक जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:एडवेंचर ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो मध्य प्रदेश की इन जगहों पर पहुंचें
बेतवा नदी के किनारे स्थित ओरछा शहर किसी भी कपल्स के घूमने के लिए बेहतरीन जगहों में एक है। नदी के किनारे पार्टनर के साथ कुछ प्यार भरे पल गुजारने का जो अनोखा पल आपको ओरछा मिलेगा शायद मध्य प्रदेश में कहीं और नहीं मिलेगा। बेतवा नदी में आप पार्टनर के साथ नैका विहार का भी मज़ा उठा सकते हैं। यहां हर साल हजारों कपल्स वैलेंटाइन डे के मौके पर घूमने के लिए आते हैं। अपने पार्टनर के साथ आप पालकी महल, हरदौल पैलेस और फूल बाग जैसी खूबसूरत जगहों पर पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@travellingfoody.com,bp.blogspot.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।