herzindagi
valentine day main

Valentine's Day 2021: जानें क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, क्या है इसका इतिहास

हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में पूरी दुनिया में मनाया जाता है। आइए जानें इस दिन का इतिहास और इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य। 
Editorial
Updated:- 2021-01-28, 17:39 IST

कहा जाता है कि प्यार करने और प्यार का इजहार करने के लिए किसी विशेष दिन की जरूरत नहीं होती है। किसी भी दिन अपने मन की बात अपने चाहने वाले के सामने रखी जा सकती है। फिर भला वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है? क्यों ऐसा माना जाता है कि प्यार के लिए ये विशेष दिन बहुत ज्यादा मायने रखता है? वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को पूरे विश्व में प्यार के दिन के रूप में मनाया जाता है।

ऐसा कहा जाता है कि इस दिन सभी को अपने दिल की बात अपने चाहने वाले के सामने जरूर रखनी चाहिए। आखिर कब से वैलेंटाइन डे की शुरुआत हुई और क्यों भारत में भी ये प्यार का दिन मनाया जाने लगा ? आइये जानें इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य।

इसे भी पढ़ें:जानिए किस-किस देश में कैसे मनाया जाता है वैलेंटाइन डे

कब मनाया जाता है

वैलेंटाइन डे हर साल14 फरवरी को होता है। पूरी दुनिया भर में, कैंडी, फूलों और उपहारों का आदान-प्रदान सभी प्रियजनों के बीच सेंट वैलेंटाइनके नाम से किया जाता है। लेकिन यह रहस्यमय संत कौन हैंऔर ये परंपराएं कहां से आईं? इसके बारे में इस लेख में जानते हैं।

वैलेंटाइन डे का इतिहास

history of valentine

वैलेंटाइन डे का इतिहास और इसके संरक्षक संत की कहानी थोड़े रहस्यों से भरी है। हम जानते हैं कि फरवरी का महीना लंबे समय से रोमांस के महीने के रूप में मनाया जाता रहा है और वैलेंटाइन डे मनाने के पीछे ईसाई और प्राचीन रोमन परंपरा दोनों ही शामिल हैं। लेकिन संत वेलेंटाइन कौन थे और वह इस प्राचीन संस्कार से कैसे जुड़े? कैथोलिक चर्च वैलेंटाइननाम के कम से कम तीन अलग-अलग संतों के बारे में बात करते हैं। एक लीजेंड के अनुसार वैलेंटाइन एक पादरी था जो रोम में तीसरी शताब्दी के दौरान चर्च में सेवारत था। जब सम्राट क्लॉडियस द्वितीय ने यह देखा कि उनकी सेना के ऐसे सैनिक जो विवाहित नहीं हैं वो ज्यादा काम करते हैं तो उन्होंने युवा पुरुषों की शादी करने का बहिस्कार करना शुरू किया। संत वैलेंटाइनने, क्लॉडियस के अन्याय का एहसास करते हुए गुप्त रूप से युवा प्रेमियों का विवाह कराना जारी रखा। जब संत वैलेंटाइनकी क्रियाओं का पता चला, तो क्लॉडियस ने मृत्यु दंड दे दिया गया।

इसे जरूर पढ़ें: 2000 रुपए से कम में भी मना सकते हैं Valentine's Day, बस फॉलो करें ये टिप्स

एक प्रचलित कथा

sant valentine

कुछ कहानियों के अनुसार संत वैलेंटाइनको जेल में बंद कर दिया गया था और उन्होंने वहां से जेलर की बेटी को एक खत लिखा। वो लड़की संत वैलेंटाइनको बहुत प्यार करती थी। इस खत के अंत में संत ने " फ्रॉम योर वैलेंटाइन" लिखा था। एक मान्यता के अनुसार इस जेलर की बेटी की आंखों में रोशनी नहीं थी और संत वैलेंटाइनके चमत्कार और प्रार्थना से उसकी आंखों में रोशनी आ गई थी। तभी से यह त्यौहार प्यार के त्यौहार के रूप में मनाया जाने लगा और इसे वैलेंटाइन डे का नाम दिया गया। इस तरह वैलेंटाइन डे की शुरुआत रोम से हुई थी और देखते ही देखते ये पूरे विश्व में प्रचलित हो गया।

इसे भी पढ़ें:वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने आप भी पहुंचें इन रोमांटिक जगहों पर

पहला वैलेंटाइन डे

first valentine day

वर्ष 496 में पहला वैलेंटाइनदिवस मनाया गया था। वैलेंटाइनडे की शुरुआत एक रोमन फेस्टिवल से हुई थी। 5 वीं शताब्दी के अंत तक, पोप गेलैसियस ने 14 फरवरी को सेंट वैलेंटाइनडे घोषित किया था और तब से यह पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। कुछ लोगों का मानना है कि वैलेंटाइनडे या पुण्यतिथि की वर्षगांठ मनाने के लिए फरवरी के मध्य में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, जो संभवतः ईस्वी सन् 270 के आसपास हुआ था।

इस तरह वैलेंटाइन डे की शुरुआत हुई और बहुत जल्द ही ये दिन प्यार के इज़हार का दिन बन गया। 14 फरवरी के दिन युवा अपने प्यार का इज़हार करने लगे और लाल गुलाब को उपहार स्वरुप देने का चलन शुरू हो गया।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik and wikipedia

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।