Safe solo female travel destinations in india: घूमना-फिरना लगभग हर किसी को होता है। इसलिए जब भी किसी को समय मिलता है तो वो अपनी पसंदीदा जगह घूमने के लिए निकल जाते हैं।
नई-नई जगहों को अकेले एक्सप्लोर करना आज सिर्फ पुरुषों के बीच ही नहीं, बल्कि महिलाओं के बीच भी एक ट्रेंड बन चुका है। अब महिलाएं परिवार या दोस्तों के साथ नहीं, बल्कि इस दुनिया को अकेले एक्सप्लोर करना चाहती हैं। इसलिए कई महिलाएं काम-काज से ब्रेक लेकर सोलो ट्रिप पर घूमने के लिए निकल जाती हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको दक्षिण भारत की कुछ शानदार और सुरक्षित जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां महिलाएं अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर सोलो ट्रिप के लिए जा सकती हैं।
दक्षिण भारत में किसी बेहतरीन, शानदार और सुरक्षित जगह घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले मुन्नार का नाम जरूर शामिल रहता है। केरल की हसीन वादियों में मौजूद मुन्नार पूरे दक्षिण भारत का एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है।
सोलो ट्रैवल करने वाली महिलाओं के लिए मुन्नार किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। मुन्नार में महिलाएं अकेले बिना किसी डर और भय के साथ चाय बागान से लेकर झील-झरने और नदियों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। महिलाएं यहां नीलकुरिंजी, रोज गार्डन, इको पॉइंट और अनामुडी पीक जैसी बेहतरीन जगहों पर आराम में अकेले घूम सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Gwalior Travel: ग्वालियर से 150 किमी पर स्थित इन शानदार जगहों को आप भी बनाएं अपना डेस्टिनेशन
कर्नाटक में सबसे सुरक्षित जगह घूमने की बात होती है, तो हम्पी शहर का नाम जरूर लिया जाता है। हम्पी शहर को साल 1986 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर में भी शामिल किया था, जिसके बाद यहां घूमने का क्रेज हर किसी में देखा जा सकता है।
सोलो ट्रैवल करने वाली महिलाओं के लिए हम्पी किसी स्वर्ग से कम नहीं है। तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित हम्पी के हर कोने में महिलाएं आराम से अकेले घूम सकती हैं।
हम्पी में आप बिना किसी डर और भय के विरुपाक्ष मंदिर, हम्पी बाजार, हाथी अस्तबल और रानी का स्नानागार जैसी कई बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं।
ऊटी नीलगिरी की पहाड़ियों में बसा एक सुंदर पर्यटन स्थल है। ऊटी की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे कई लोग पहाड़ों की रानी के नाम से भी जानते हैं। यह महिलाओं के घूमने के लिए सबसे सुरक्षित डेस्टिनेशन भी माना जाता है।
अगर आप तमिलनाडु में किसी बेहतरीन जगह अकेले घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको ऊटी पहुंच जाना चाहिए। यहां की हसीन वादियों में आप दिल खोलकर मस्ती और धमाल कर सकती हैं। ऊटी में आप ऊटी झील, डोड्डाबेट्टा चोटी, प्यकारा वॉटरफॉल और बॉटनिकल गार्डन जैसी चर्चित जगहों को अकेले एक्सप्लोर कर सकते हैं।
गोकर्ण दक्षिण भारत के उन चुनिंदा स्थानों में शामिल है, जहां महिलाएं कभी भी अकेले घूमने की लिए जा सकती हैं। कर्नाटक के कारवार के तट पर स्थित यह शहर समुद्र तटों, प्राचीन मंदिर और लुहावने परिदृश्यों के लिए पूरे भारत में जाना जाता है।
गोकर्ण महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित डेस्टिनेशनभी माना जाता है। इसलिए कई महिलाएं यहां यादगार छुट्टियां बिताने के लिए भी पहुंचती हैं। समुद्र के किनारे आप सुकून का पल बिता सकते हैं। गोकर्ण में आप ओम बीच, हाफ मून बीच, गोकर्ण बीच, महाबलेश्वर मंदिर और भद्रकाली मंदिर जैसी जगहों को अकेले एक्सप्लोर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Bharat Darshan Park: भारत का हर एक ऐतिहासिक अजूबा दिल्ली के इस पार्क में देखने को मिलेगा आपको
दक्षिण भारत में अन्य कई कई बेहतरीन और शानदार जगहें मौजूद हैं, जहां आप सोलो ट्रिप के लिए जा सकते हैं। जैसे-केरल में कुमारकोम, कोवलम, एलेप्पी। तमिलनाडु में यरकौड, बांदीपुर। कर्नाटक में मैसूर, उडुपी, बादामी और कूर्ग जैसी बेहतरीन जगहों पर भी अकेले घूमने के लिए जा सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image-@insta,exploring_munnar
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।