Karnataka Travel: कर्नाटक की यह जगह सैलानियों को खूब कर रही है आकर्षित, जल्दी से प्लान बनाएं

Karnataka Hidden Places: इस आर्टिकल में हम आपको कर्नाटक की एक ऐसी अनोखी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी खूबसूरती जानने के बाद आप भी पहुंच जाएंगे।

 

famous places to visit in gulbarga karnataka

Unexplored Places in Karnataka: दक्षिण भारत देश का एक खूबसूरत हिस्सा है। देश के इस हिस्से में मौजूद लगभग हर राज्य किसी न किसी विशेष चीज के लिए पूरे भारत में फेमस माना जाता है।

दक्षिण भारत में स्थित कर्नाटक एक ऐसा राज्य है, जो अपनी खूबसूरती से हर दिन हजारों सैलानियों को आकर्षित करता है। इस राज्य में ऐसी कई अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां विदेशी सैलानी तक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

कर्नाटक में मौजूद गुलबर्गा (कलबुरगी) एक ऐसी जगह है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। गुलबर्गा को कर्नाटक में छिपा हुआ शानदार खजाना माना जाता है, जहां पर्यटक दिल खोलकर मस्ती और धमाल कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको गुलबर्गा की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी आने वाले दिनों में परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।

चंद्रमपल्ली डैम (Chandrampalli Dam)

Chandrampalli Dam

गुलबर्गा जिसे कलबुरगी के नाम से जाना जाता है। गुलबर्गा में सबसे चर्चित और खूबसूरत घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले चंद्रमपल्ली डैम का नाम ही लेते हैं। भीमा नदी पर निर्मित यह कर्नाटक का एक महत्वपूर्ण डैम है। इस डैम का निर्माण साल 1973 में किया गया था।

चंद्रमपल्ली डैम कर्नाटक के लिए सिर्फ एक पानी आपूर्ति वाला डैम ही नहीं, बल्कि एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र भी माना जाता है। इस डैम के आसपास में मौजूद घने जंगल और पहाड़ सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करते हैं। बांध पर बना एक द्वीप पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य बना रहता है। मानसून में इस डैम की खूबसूरती चरम पर होती है।

इसे भी पढ़ें:हैदराबाद के पास इन जगहों पर कर सकते हैं आप कैंपिंग, दोस्तों के साथ बनाएं नाइट पार्टी का प्लान

द बुद्ध विहार (The Buddha Vihar, Gulbarga)

The Buddha Vihar, Gulbarga

द बुद्ध विहार सिर्फ गुलबर्गा का ही नहीं, बल्कि पूरे कर्नाटक का एक प्रसिद्ध और पवित्र स्थल माना जाता है। यह प्रसिद्ध स्थल मुख्य शहर से करीब 6 किमी की दूरी मौजूद है। इसे पूरे दक्षिण भारत का सबसेबड़ा बुद्ध विहार भी माना जाता है।(चेन्नई में घूमने के 3 अच्छी जगहें)

द बुद्धा विहार को सफेद संगमरमर से तराशा गया है, इसलिए कई लोगों का मानना है कि यह दूर से ताजमहल की तरह दिखाई देता है। करीब 70 एकड़ में फैला इस विहार में मौजूद गुंबद की ऊंचाई करीब 70 फुट है। बुद्धा विहार का शांत वातावरण सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। विहार में मौजूद हरियाली भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है।

गुलबर्गा फोर्ट (Gulbarga Fort)

Gulbarga Fort

गुलबर्गा यानी कलबुरगी खूबसूरती देखने और मस्ती-मस्ती करने के साथ-साथ इतिहास जानना चाहते हैं, तो फिर आपको गुलबर्गा फोर्ट पहुंच जाना चाहिए। इस भव्य फोर्ट का निर्माण मूल रूप से वारंगल राजवंश के राज में राजा गुलचंद ने करवाया था और बाद में बहमनी वंश के राजा अलाउद्दीन हसन बहमन शाह ने करवाया था।

नदी और पहाड़ों के किनारे निर्मित यह फोर्ट सैलानियों को भी खूब आकर्षित करता है। फोर्ट की ऊंचाई से आसपास का खूबसूरत नजारा कैमरे में कैद किया जा सकता है। हालांकि, आपको यह भी बता दें कि अब इस फोर्ट का कुछ हिस्सा खंडहर के रूप में तब्दील हो चुका है।

शरण बसवेश्वर मंदिर (Sharana Basaveshwara Temple, Gulbarga)

Sharana Basaveshwara Temple, Gulbarga

अगर आप गुलबर्गा की यात्रा में किसी धार्मिक जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको शरण बसवेश्वर मंदिर पहुंच जाना चाहिए। यह गुलबर्गा के साथ-साथ कर्नाटक का भी एक प्राचीन मंदिर माना जाता है।

शरण बसवेश्वर मंदिर को 18वीं शताब्दी में बनवाया गया था और यह संप्रदाय लिंगायत के धार्मिक गुरु एवं दार्शनिक श्री शरण बसवेश्वर को समर्पित है। कहा जाता है कि इस मंदिर का जो भी दर्शन करने पहुंचता है वो खाली हाथ नहीं लौटता है।

आपको बता दें कि शरण बसवेश्वर मंदिर करीब 3 किमी की दूरी पर श्री कोरंती हनुमान मंदिर स्थित है, जहां भी घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:Krishna Temple: दक्षिण भारत का रहस्यमयी कृष्ण मंदिर, यहां आज भी सुनाई देती है श्रीकृष्ण की बांसुरी की धुन, जन्माष्टमी पर आप भी पहुंचें


गुलबर्गा कैसे पहुंचें? (How To Reach Gulbarga Karnataka)

गुलबर्गा पहुंचना बहुत ही आसान है। यह कर्नाटक के लगभग हर बड़े शहर से जुड़ा हुआ है। आपको बता दें कि गुलबर्गा कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से करीब 573 किमी, हैदराबाद से 229 किमी और महाराष्ट्र के सोलापुर से करीब 124 है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image@imgmedia,pixabay.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP