प्राचीन काल से लेकर मध्यकाल तक राजस्थान में कुछ ऐसे विशाल फोर्ट्स, महल आदि का निर्माण हुआ, जो आज भी विश्व मंच पर प्रसिद्ध हैं जैसे हवा महल, जंतर मंतर, जल महल, जैसलमेर फोर्ट आदि। ये तमाम फोर्ट ना सिर्फ ऐतिहासिक हैं बल्कि शहर की खूबसूरती को बखूबी बयां करते हैं। आप सभी जानते होंगे कि राजस्थान भारत का एक ऐसा राज्य है, जो अपने कल्चर, प्राकृतिक खूबसूरती और चटपटे फूड आइटम्स की वजह से पूरे विश्व में मशहूर है। इस लिए सालभर पर्यटकों का यहां आना जाना लगा रहता है।
खासतौर पर, सर्दियों में राजस्थान जाने का अपना ही एक अलग मजा है। क्योंकि राजस्थान में मौजूद जगहों की खूबसूरती सर्दियों में अलग ही निखरकर आती है। हालांकि, राजस्थान इतना बड़ा है कि इन जगहों से राजस्थान की राजशाही का अंदाजा लगाना गलत होगा। लेकिन आज हम आपको 5 ऐसे राजस्थानी फोर्ट के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिससे राजस्थानी वास्तुकला का अंदाजा लगाया जा सकता है।
यह राजस्थान का सबसे फेमल किला है, इसे आमेर या अंबर किले भी कहा जाता है। कहा जाता है कि इसका नाम मां अंबा देवी के नाम पर रखा गया है। यहां रहने वाले मीणाओं का मां दुर्गा में गहरा विश्वास था और उन्होंने मां के नाम पर ही इस किले का नाम रख दिया। आमेर का किला 16वीं सदी में राजा मान सिंह के समय में बनना शुरू हुआ था लेकिन राजा सवाई जय सिंह द्वितीय और राजा जय सिंह प्रथम के समय में भी इसका निर्माण कार्य चलता रहा। इन राजाओं के प्रयासों के चलते इस किले को वर्तमान स्वरूप मिला।
इन राजाओं ने इस किले की वास्तुकला पर विशेष ध्यान दिया, इसलिए इसे बनकर तैयार होने में काफी वक्त लगा। राजा मान सिंह से राजा सवाई जय सिंह द्वितीय और राजा जय सिंह तक के शासन काल में 100 साल का समय बीत गया। इसके बाद कई शासकों ने इस किले पर राज किया। आपको यहां कई ऐतिहासिक चीजें देखने को मिलेंगी।
इसे ज़रूर पढ़ें-राजस्थान के इन 3 ऑफबीट ट्रेवल डेस्टिनेशन्स को विजिट करना है बेहद एक्साइटिंग
भारत के सबसे बड़े और राजस्थान का सबसे भव्य किला चित्तौड़गढ़ किला है। इसे किले का निर्माण बेरच नदी पर किया गया है। इस किले के अंदर 84 जल निकाय मौजूद थे, जो अब कुछ बंद हो चुके हैं। इस किले का निर्माण 7वीं शताब्दी में चित्रांगद मौर्य के द्वारा करवाया गया था। बाद में इस महल पर वीर महाराणा प्रताप सिंह ने कई वर्षों तक राज किया था। यह बहुत की खूबसूरत किला है अगर आप यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस किले को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
जैसलमेर किला भारत के राज्य राजस्थान राज्य में मौजूद है और यह सबसे फेमस किले में से एक है। बता दें कि इस किले को तकरीबन 800 सौ साल से अधिक पुराना समझा जाता है। इस किले का निर्माण उस समय के राजपूत शासक रावल जैसल ने साल 1156 के आसपास बनवाया था। आज यहां हजारों सैलानी घूमने के लिए आते रहते हैं। इसका निर्माण दुश्मनों से सुरक्षित रहने के लिए एक पहाड़ पर करवाया गया था। आज ये राजस्थान के सबसे लोकप्रिय और ऐतिहासिक किला बन गया है।
मेहरानगढ़ किला राजस्थान के जोधपुर शहर में मौजूद है। इसे तक़रीबन पांच सौ साल से भी अधिक पुराना किला समझा जाता है। इस किले को राव जोधा द्वारा लगभग 1459 में निर्माण करवाया था। इस महल को एक पहाड़ी की चोटी पर निर्माण करवाया गया था ताकि दुश्मन हमला न कर सके है। इस महल में मौजूद संग्रहालय में हथियारों, वेशभूषा आदि को देख सकते हैं। साथ ही, अगर आप कुछ ए़डवेंचर करना चाहते हैं, तो यह किला आपके लिए बेस्ट है।
नीमराना किला राजस्थान के अलवर जिले के ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। हालांकि, अलवर जिले में नीमरानानाम का एक पूरा शहर मौजूद हैं, जो दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर दिल्ली से 122 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां घूमने के लिए काफी कुछ है लेकिन आप नीमराना फोर्ट देखने जा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस ऐतिहासिक स्मारक का निर्माण 15 वीं शताब्दी 1464 में इस किले का निर्माण किया गया था। इस खूबसूरत किले को राजा निमोला मेउ ने बनवाया था।
यह किला लगभग 10 मंजिला बना हुआ है, जिसके अंदर कई कमरे हैं। इस किले की संरचना खूबसूरत लाल पत्थरों से बनाई गई है। साथ ही, इस किले की वास्तुकला बेहद खूबसूरत है, किले की दीवारों को कई खूबसूरत डिजाइन और शिलालेखों से सजाया गया है। इस किले के अंदर आपको कई रहस्मय गतिविधियों को करने का मौका मिलेगा।अगर आप इतिहास को जानने में रुचि रखते हैं, तो इस किले को एक्सप्लोर करना आपके लिए बेस्ट रहेगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-राजस्थान की 10 सबसे फेमस ऐतिहासिक जगहों की झलक आप भी देखें इन तस्वीरों में
राजस्थान में स्थित शानदार वास्तुकला, रोमांटिक दृश्य और आनंद से भरे ये किले निश्चित रूप से घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक हैं। इन फोर्ट को एक्सप्लोर करके आपको ऐसा अनुभव होगा कि आप दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों का आनंद ले रहे हैं। आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही, इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Google and Wikipedia)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।