जम्मू को पृथ्वी पर स्वर्ग के रूप में भी जाना जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत नजारे किसी का भी मन मोह लेते हैं। हिमालय की गोद में बसा जम्मू वास्तव में जम्मू व कश्मीर की शीतकालीन राजधानी है। यही कारण है कि अक्सर ठंड के मौसम में लोग इस जगह पर घूमना काफी पसंद करते हैं। यहां पर आपको वैष्णो देवी मंदिर, शिवखोड़ी, बाहु फोर्ट, शीश महल, अमर महल पैलेस जैसी कई खूबसूरत जगहों को देखने का मौका मिलेगा।
वैसे सिर्फ जम्मू में ही घूमने की कई बेहतरीन जगहें मौजूद नहीं है, बल्कि इसके आसपास भी आपको कुछ बेहतरीन जगहें मिलेंगी, जिन्हें आप अपने जम्मू दौरे में देख सकती हैं। अगर आपके पास थोड़ा समय है और आप अपने ट्रिप को एक-दो दिन एक्सटेंड कर सकती हैं तो आपको जम्मू के करीब इन जगहों पर जरूर जाना चाहिए।
तो चलिए आज इस लेख में हम आपको जम्मू के निकट घूमने की पांच बेहतरीन जगहों के बारे में बता रहे हैं-
अनंतनाग
अनंतनाग जम्मू में सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यह जम्मू से करीबन 213 किमी की दूरी पर है। अनंतनाग अपने सुंदर दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है और चारों ओर से जलधारा है। अनंतनाग को कश्मीर घाटी की फाइनेंशियल और कमर्शियल कैपिटल के रूप में जाना जाता है। हर साल लाखों यात्री इस खूबसूरत शहर में आते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:अगर जा रही हैं मां वैष्णों के दर्शन करने तो साथ में इन मंदिरों में जरूर टेक लें माथा
अगर आप यहां पर हैं तो प्रसिद्ध वनस्पति उद्यान कोकेरनाग पर जाएं। मार्तंड सूर्य मंदिर का दौरा करें। इसके अलावा आप यहां पर स्कीइंग और ट्रैकिंग जैसी एक्टिविटीज का आनंद भी उठा सकती हैं। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय मई से अक्टूबर का माना जाता है।
पुलवामा
भारतीय सैनिकों पर किए गए हमले के बाद पुलवामा का नाम शायद ही कोई भारतीय भूल पाए। वैसे यह स्थान आपको जम्मू में वास्तविक सुंदरता का अहसास कराएगा। पुलवामा की दूरी जम्मू से 250 किमी है। पुलवामा को कश्मीर के “दूध-कुल“ के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि यहां पर उच्च गुणवत्ता वाले दूध का उत्पादन किया जाता है। पुलवामा विभिन्न कृषि उत्पादों जैसे केसर, धान, चारा, और तिलहन के लिए भी प्रसिद्ध है।
इसलिए, यदि आप केसर की खेती के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको जम्मू के पास इस खूबसूरत जगह की यात्रा करनी चाहिए। इसके अलावा आप रेमियारा नाला क्रॉसिंग पर जाएं। यदि आप एक इतिहास उत्साही हैं, तो कई मंदिर खंडहरों पर जाएं। इसके अलावा आप यहां पर कई खूबसूरत तस्वीरें क्लिक कर सकती हैं।
युसमर्ग
युसमर्ग की जम्मू से दूरी लगभग 270 किमी है। यह जम्मू के पास सबसे सुंदर और शांत हिल स्टेशनों में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि ईसा मसीह एक बार इस स्थान पर गए थे। युसमर्ग में पाइन घास का मैदान फोटोग्राफी सेशन के लिए प्रसिद्ध है।
इसे जरूर पढ़ें:नेचुरल ब्यूटी की अद्भुत मिसाल है सोनमर्ग के ये 5 खूबसूरत डेस्टिनेशन
दुधगंगा नदी इस जगह से गुजरती है और युसमर्ग की प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाती है। अगर आप यहां पर हैं तो फोटोग्राफी के अलावा दर्शनीय स्थलों की यात्रा, मछली पकड़ना, घोड़े की सवारी करना व पिकनिक स्पॉट घूमना जैसी कई एक्टिविटीज कर सकती हैं।
चटपाल
चटपाल भी जम्मू में अनंतनाग जिले के पास स्थित है। इसकी दूरी जम्मू से करीबन 220 किमी है। चटपाल जम्मू के पास बेहतरीन ऑफबीट प्लेसेस में से एक है जहां पर आपको असीम शांति का अनुभव होगा। एक लाइफ चेंजिंग एक्सपीरियंस के लिए लोग इस जगह पर जाते हैं। अगर आप यहां हैं तो यहां की हरियाली व प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव करने के साथ-साथ ट्रैकिंग का अनुभव भी कर सकती हैं।
हनले
यह लद्दाख में स्थित एक खूबसूरत गाँव है। हनले को जम्मू के पास एक ऑफबीट प्लेस भी कहा जा सकता है। इसकी जम्मू से दूरी 400 किमी है। हनले गाँव के प्रमुख पर्यटन आकर्षणों में हैले मठ और भारतीय खगोलीय वेधशाला शामिल हैं। यह जगह चीनी तिब्बत सीमा के बहुत करीब है। यहां पर घूमने का सबसे अच्छा समय मई से सितंबर का माना जाता है।
Recommended Video
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों