कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर का सौंदर्य अनुपम है। 1700 मीटर ऊंचाई पर बसे श्रीनगर में आपको कई खूबसूरत झीलों से लेकर मंदिर आदि देखने को मिलेंगे। यहां की डल झील, गुलमर्ग, पहलग़ाम और चश्माशाही जैसी जगहें श्रीनगर को सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक बनाती हैं। श्रीनगर का इतिहास भी काफी पुराना है। इतना ही नहीं, श्रीनगर को परम्परागत कश्मीरी हस्तशिल्प और सूखे मेवों के लिए भी पूरे विश्व में जाना जाता है।
श्रीनगर में घूमने की एक नहीं, बल्कि कई बेहतरीन जगहें मौजूद हैं, जो आपको प्रकृति के निकट ले जाएंगी और उसके सौंदर्य का अहसास कराएंगी। तो चलिए आज हम आपको श्रीनगर की कुछ बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अपने श्रीनगर दौरे में ट्रेवल बकिट लिस्ट में जरूर रखना चाहिए-
निगीन झील
कश्मीर की सबसे पुरानी विरासत को ले कर निगीन झील शिकारा की सवारी या हाउसबोट के लिए जाना जाता है। कश्मीर की सबसे सुंदर झील में से एक निगीन झील विशेष रूप से हनीमून के लिए कुछ रोमांटिक एक्टिविटीज प्रदान करता है। झील के चारों ओर ऐतिहासिक संरचनाएं और प्राकृतिक खूबसूरती इसे कश्मीर में घूमने की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक बनाती हैं। यहां पर आप शिकारा सवारी से लेकर हाउसबोट का आनंद ले सकती हैं। वहीं निगीन झील के आसपास आप हज़रतबल मस्जिद, इंदिरा गांधी ट्यूलिप गार्डन, जामा मस्जिद और परी महल आदि में घूम सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- बादशाह जहांगीर अपनी पत्नी नूरजहां के साथ घंटों निहारते थे यह झरना
वुलर झील
सतलज नदी के किनारे, वुलर झील श्रीनगर से 65 किमी की दूरी पर एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है। बांदीपोरा जिले में स्थित, झील एशिया की सबसे बड़ी ताजे पानी की झीलों में से एक है जो आने वाले हर ट्रेवलर को मंत्रमुग्ध कर देती है। अगर आपको प्रकृति की खूबसूरती को कैमरे में कैद करना है तो इससे बेहतर जगह दूसरी नहीं हो सकती। भारत के 26 वेटलैंड्स में से एक, झील के चारों ओर प्रकृति का सबसे व्यू देखने को मिलता है, जो इसे कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक बनाता है। वुलर झील के आसपास के लोकप्रिय आकर्षण की बात हो तो झील के करीब आप जामिया मस्जिद, मानसबल और खीर भवानी मंदिर आदि घूम सकती हैं।
अरु घाटी
राजधानी शहर से लगभग 100 किलोमीटर दूर अनंतनाग जिले में अरु घाटी, सर्वश्रेष्ठ कश्मीर पर्यटन स्थलों में से एक है। घाटी एडवेंचर्स प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन जगह है। अरु घाटी से 12 किमी की दूरी पर पहलगाम निकटतम शहर है। बर्फ से ढकी चोटियों की सुंदरता इसे श्रीनगर की सबसे अच्छी जगहों में से एक बनाती हैं। अरु घाटी में लंबी पैदल यात्रा, सर्दियों में स्कीइंग, घुड़सवारी, शिविर और ट्रैकिंग आदि एक्टिविटीज का आनंद लिया जा सकता है। अरु घाटी के आसपास के लोकप्रिय आकर्षण चंदनवारी, बैसारन, और बेताब घाटी है।
मुगल गार्डन
मुगल गार्डन कश्मीर घाटी की बेहद अद्भुत जगहों में से एक है। मुगल उद्यान कश्मीर में एक सुंदर पर्यटक आकर्षण है। एक यूनेस्को विश्व विरासत स्थल, गार्डन हरियाली और स्वदेशी फूलों की प्रजातियों के साथ फलता-फूलता रहता है। यह डल झील के करीब एक प्रमुख आकर्षण है। मुगल गार्डन मुख्य रूप से शालीमार और निशात बाग, देवदार वन पहाड़ियों, और ट्यूलिप फूल के लिए जाना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- नेचुरल ब्यूटी की अद्भुत मिसाल है सोनमर्ग के ये 5 खूबसूरत डेस्टिनेशन
परी महल
श्रीनगर में ऑफबीट जगहों में से एक, परी महल एक आश्चर्यजनक ऐतिहासिक स्मारक है जो चश्मे शाही गार्डन के ठीक बगल में स्थित है। वास्तुकला की क्लासिक इस्लामी शैली में निर्मित, यह महल इसके पीछे का आकर्षक इसका इतिहास है। यह परियों के घर के रूप में भी जाना जाता है। यह छह अच्छी तरह से बनाए गए सीढ़ीदार बागानों का घर है, जो कि ज़बरवान हिल्स के शीर्ष पर दाईं ओर है। मुगल जीवनशैली की एक झलक देने के अलावा, यह जगह कई सुंदर बगीचों के कारण प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करती है।
परी महल मुख्य रूप से सीढ़ीदार उद्यान और मुगल वास्तुकला के लिए जाना जाता है। वहीं परी महल के आसपास के लोकप्रिय आकर्षणों में हज़रतबल मस्जिद, इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन, जामा मस्जिद आदि हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों