Viral Places In 2024 In India: देश में ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। भारत में स्थित कुछ जगहों को वर्ल्ड क्लास डेस्टिनेशन भी माना जाता है।
देश की चर्चित और खूबसूरत जगहों के बारे में तो हर कोई जानता होगा, लेकिन अगर आपसे यह पूछा जाए कि पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण भारत की कौन-कौन सी जगहें साल 2024 में सबसे अधिक वायरल रही हैं, तो फिर आपका जवाब क्या होगा?
इस आर्टिकल में हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो साल 2024 में सैलानियों के बीच खूब वायरल रही हैं। इन जगहों पर हर दिन हजारों विदेशी लोग घूमने भी पहुंचे हैं।
देश में जम्मू कश्मीर को धरती का स्वर्ग माना जाता है। धरती के स्वर्ग में ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां दुनिया भर में पर्यटक मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। अन्य जगहों की तरह गुलमर्ग भी एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।
जम्मू कश्मीर के हसीन वादियों में स्थित गुलमर्ग एक ऐसी है, जो साल 2024 में काफी वायरल रही है। सैलानियों ने इस जगह को खूब पसंद किया है। खासकर, बर्फबारी के समय हर दिन हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। गुलमर्ग को देश का एक खूबसूरत और रोमांटिक डेस्टिनेशन भी माना जाता है। यहां का स्नो एक्टिविटी पूरे देश में प्रसिद्ध है।
इसे भी पढ़ें: Year Ender 2024: ये हैं साल 2024 के टॉप बजट फ्रेंडली हिल स्टेशन्स, हर कोई यहां घूमना पसंद करेगा
हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में स्थित मनाली को कई लोग कुल्लू मनाली के नाम से जानते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि कुल्लू जिलें में मनाली पड़ता है। इसलिए इसे कुल्लू-मनाली कहा जाता है। मनाली हिमाचल का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
समुद्र तल से करीब 6 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद मनाली साल 2024 में खूब वायरल रही है। मनाली की वादियों में 2024 में हर उम्र के लोग घूमने के लिए पहुंचे हैं। बर्फबारी के दौरान मनाली में सबसे अधिक संख्या में लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां कई पर्यटक सिर्फ स्नो ट्रेकिंग, हाईकिंग और कैम्पिंग का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं।
उत्तराखंड की हसीन वादियों में ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें सैलानियों द्वारा खूब पसंद किया जाता है, लेकिन उत्तराखंड की सबसे वायरल जगह की बात होती है, तो कई लोग औली का ही नाम लेते हैं। यह एक खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है।
औली, समुद्र तल से करीब करीब 2 हजार से अधिक मीटर की ऊंचाई पर है। बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, देवदार के बड़े-बड़े पेड़, घास क्ले मैदान और झील-झरने औली की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। बर्फबारी औली जन्नत का काम करता है। इस दौरान पूरा औली बर्फ की चादर से ढक जाता है। औली हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी जाना जाता है।
साल 2024 में सिर्फ, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड की जगहें ही नहीं, बल्कि नॉर्थ ईस्ट इंडिया में स्थित दार्जिलिंग भी खूब वायरल रही है। दार्जिलिंग को एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी माना जाता है।
दार्जिलिंग निलगिरी की पहाड़ों में स्थित है। इसे पूर्व का प्रवेश द्वार भी माना जाता है। गर्मी और सर्दी में यहां सबसे अधिक संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। दार्जिलिंग के पहाड़ों में चलने वाली टॉय ट्रेन सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करती है।
दक्षिण भारत की सबसे खूबसूरत जगहों की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले वायनाड का ही जिक्र करते हैं। यह खूबसूरत जगह केरल में मौजूद है। देश की अन्य वायरल जगहों की तरह, वायनाड भी 2024 में सैलानियों द्वारा खूब पसंद किया गया है।
अरब सागर के तट पर मौजूद वायनाड खूबसूरत समुद्र तट और बैकवाटर्स के लिए जाना जाता है। यहां विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। वायनाड में आप मीनमुट्टी झरने, चेम्बरा पीक, वायनाड वन्यजीव अभयारण्य और एडक्कल गुफाएं जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Year Ender 2024: ये हैं साल 2024 के टॉप हनीमून डेस्टिनेशन्स, आप भी यहां का प्लान बनाएं
देश की अन्य और भी कई शानदार और बेहतरीन जगहें हैं, जो साल 2024 में खूब वायरल रही हैं। जैसे- ओडिशा का पुरी शहर, सिक्किम का गंगटोक और तमिलनाडु का येरकॉड।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।