herzindagi
image

One Day Trip: एक दिन की ट्रिप में ग्रेटर नोएडा के आसपास की इन शानदार जगहों को करें एक्सप्लोर

Best Places Near Greater Noida: अगर आप दिल्ली और दिल्ली एनसीआर में रहते हैं और एक दिन की ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो ग्रेटर नोएडा के आसपास में स्थित इन शानदार जगहों को डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-01, 15:30 IST

Weekend Getaways Around Greater Noida: मुझे तो नई-नई जगहों को एक्सप्लोर करना खूब पसंद है। खासकर, वीकेंड में घूमना तो और भी अधिक पसंद करता हूं। शायद आप भी वीकेंड में घूमना जरूर पसंद करते होंगे? खैर....!

घूमना-फिरना लगभग हर किसी को पसंद होता है। इसलिए जब भी किसी को समय मिलता है, वो चंद मिनटों में बैग पैक करते हैं और अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने के लिए निकल जाते हैं।

अगर आप भी वीकेंड में घूमना पसंद करते हैं, तो ग्रेटर नोएडा के आसपास में ऐसी कई शानदार और बेहतरीन जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक दिन की ट्रिप में एक्सप्लोर कर सकते हैं। इन जगहों पर परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ भी जा सकते हैं।

मथुरा (Mathura)

Mathura

ग्रेटर नोएडा के आसपास में स्थित किसी चर्चित और लोकप्रिय जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले मथुरा ही पहुंचते हैं। यहां सिर्फ दिल्ली एनसीआर वाले ही नहीं, बल्कि देश के हर कोने से लोग घूमने के लिए भी पहुंचते हैं। यह खूबसूरत शहर भगवान श्री कृष्ण को समर्पित माना जाना है।

मथुरा, भगवान कृष्ण जी की मातृभूमि और जन्म स्थान भी है। मथुरा में स्थित वृंदावन में सबसे अधिक संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां आप प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर, रंगनाथ जी मंदिर, केशी घाट, श्री बांके बिहारी मंदिर और निधिवन जैसे स्थलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। वृंदावन में आप स्ट्रीट फूड्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

  • दूरी-ग्रेटर नोएडा से मथुरा की दूरी करीब 126 किमी है।

इसे भी पढ़ें: One Day Trip: हरियाणा के बिलासपुर के पास में स्थित इन शानदार जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट

आगरा (Agra)

Agra

प्यार की निशानी ताजमहल के लिए आगरा शहर पूरे विश्व में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है । ताजमहल के चलते ही आगरा में हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

यमुना नदी के तट पर मौजूद आगरा एक से एक बेहतरीन और ऐतिहासिक इमारतों के लिए जाना जाता है। यहां ताजमहल के अलावा, आगरा फोर्ट और फतेहपुर सीकरी जैसे ऐतिहासिक स्थलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आपको बता दें कि ये तीनों तीन यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। इसके अलावा, किनारी बाजार और पालीवाल पार्क को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  • दूरी-ग्रेटर नोएडा से आगरा की दूरी करीब 186 किमी है।

ऋषिकेश (Rishikesh)

Rishikesh

अगर आप ग्रेटर नोएडा से एक दिन की ट्रिप में उत्तराखंड की हसीन वादियों में घूमना चाहते हैं, तो फिर आपको ऋषिकेश पहुंच जाना चाहिए। यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। ऋषिकेश को योग नगरी के नाम से भी जाना जाता है।

गंगा नदी के तट पर स्थित ऋषिकेश में आप लक्ष्मण झूला से लेकर त्रिवेणी घाट, राम झूला, नीलकंठ महादेव और क्यार्की सनसेट पॉइंट जैसे चर्चित स्थलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आप रिवर राफ्टिंग का शानदार लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा, ऋषिकेश में आप ट्रैकिंग, हाईकिंग और कैम्पिंग भी कर सकते हैं।

  • दूरी- ग्रेटर नोएडा से आगरा की दूरी करीब 247 किमी है।

इसे भी पढ़ें: Igatpuri Travel: महाराष्ट्र के इगतपुरी के पास में स्थित इन शानदार जगहों को देख खुशी से झूम उठेंगे, वीकेंड में आप भी पहुंचें

लैंसडाउन (Lansdowne)

Lansdowne

समुद्र तल से करीब 1 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद लैंसडाउन उत्तराखंड का एक खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है। इस खूबसूरत हिल स्टेशन को ब्रिटिश काल में साल 1887 में बसाया गया था।
बादलों से ढके ऊंचे पहाड़ और झील-झरने लैंसडाउन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। लैंसडाउन को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत भी माना जाता है। लैंसडाउन अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है। यहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ भुल्ला झील, टिप एन टॉप प्वाइंट और सेंट मैरी चर्च को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  • दूरी-ग्रेटर नोएडा से आगरा की दूरी करीब 263 किमी है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।