पठानकोट पंजाब का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसे उत्तर भारत के खूबसूरत जम्मू-कश्मीर का गेटवे भी कहा जाता है। यह शहर देश के विभाजन की यादें ताजा कर देता है। अगर आप यहां पर घूमने जाएं तो नूरपुर फोर्ट, पालमपुर, मुक्तेश्वर महादेव मंदिर जैसी खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। इस शहर में घूमते हुए आप यहां के फेमस चना मसाला, चिकन टिक्का, मटन चाप जैसी टेस्टी आइटम्स का मजा उठाना ना भूलें। अगर आप यह शहर पहले ही विजिट कर चुके हैं तो भी इसके आसपास ऐसे बहुत से इलाके हैं, जहां आपको नए एक्सपीरिएंस करने का मौका मिल सकता है।
पठानकोट के बेहद करीब है हिमाचल प्रदेश का धर्मशाला, जो शांति और सुकून के लिए जाना जाता है। यह जगह दलाई लामा की आश्रयस्थल के रूप में जानी जाती है। बौद्ध मंदिरों, जंगलों और हिमालय के बर्फ से ढंके पहाड़ों के नजारों के लिए जाने जाने वाले धर्मपुर में आप सुकून के पल बिता सकती हैं। यहां पर Namgyal Monastery, Tibet Museum, Tsuglagkhang complex Dalai lama और Library of Tibetan Works and Archives जैसी जगहें जरूर विजिट करें।
इसे जरूर पढ़ें: रोम में ऐतिहासिक इमारतों और भव्य फव्वारे वाले इन 5 डेस्टिनेशन्स पर जरूर घूमने जाएं
धर्मशाला के बाद ऊपरी पर्वतों पर स्थित है McLeod Ganj, अगर आप एडवेंचर की शौकीन हैं तो आपको यहां काफी मजा आएगा। यहां आप Paragliding, zip-lining, rock climbing, flying fox, rappelling जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा ले सकती हैं। यहां पर तिब्बती लोगों की संख्या अच्छी-खासी है, इसीलिए इसे Little Lhasa के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर थाई कुजीन का मजा उठाया जा सकता है। साथ ही यहां की कॉफी शॉप्स और बेकरीज को भी एक्सप्लोर किया जा सकता है। यहां पर आप Church of St. John, Dal Lake, Tibetan Institute of arts और Bhagsunag Falls को विजिट करने जा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Sara Ali Khan ने अपने वाराणसी वैकेशन में प्रसिद्ध गंगा आरती के किए दर्शन, देखिए ये खूबसूरत तस्वीरें
अगर आपको भीड़भाड़ अच्छी नहीं लगती तो आप पालमपुर में अपने परिवार के साथ सुकून के पल बिता सकती हैं। यहां आप ऊंचे-ऊंचे पर्वतों की सुंदरता को करीब से निहारते हुए चाय के बागानों और औपनिवेशिक समय की इमारतों को देख सकती हैं, जो आपको किसी और ही दुनिया में होने का अहसास कराएंगे।
हिमाचल प्रदेश का एक और बेहतरीन डेस्टिनेशन है कांगड़ा, जो पठानकोट से करीब ही है। तिब्बती कुजीन्स को एंजॉय करने के साथ आप यहां पर इतालवी और हिमाचली कुजीन्स को भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। खासतौर पर यहां के मोमोज का स्वाद जरूर लेना चाहिए। यहां आप कांगड़ा फोर्ट, नगरकोट फोर्ट, बजरेश्वरी माता मंदिर, नगरकोट फोर्ट म्यूजियम, आचार कुंड, शिव मंदिर, बाण गंगा मंदिर और राजा संसार चंद्र म्यूजियम विजिट करने जा सकती हैं।
अमृतसर का स्वर्ण मंदिर सिख लोगों के सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में शामिल है। यहां देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर से सैलानी घूमने के लिए आते हैं। यहां आप जलियां वाला बाग घूमने भी जा सकती हैं। यहां आप आध्यात्म और आधुनिकता का अनूठा संगम देख सकती हैं। साथ ही यहां पर इतिहास प्रेमियों को भी गुजरे हुए अतीत के बारे में जानने को मिलता है। यहां पर आप स्वर्ण मंदिर के अलावा दुर्गियाना मंदिर, पार्टिशन म्यूजिमय, गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब और माता लाल देवी मंदिर घूमने जा सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।