अगर आप यूरोप ट्रिप प्लान करने का सोच रही हैं तो एक खास शहर में जरूर जाएं। ये है ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना। ये लगातार दूसरे साल Most Livable City यानी दुनिया में सबसे ज्यादा जीने योग्य शहर की भूमिका में सामने आई है। ये वो शहर है जो सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं बल्कि अपने रहन-सहन के तरीके, लोगों की खुशहाली, साफ हवा-पानी, मकान आदि सब बातों के लिए चर्चित है।
द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट की सालाना रिपोर्ट में विएना को लगातार दूसरी बार ये स्थान मिला है। 140 शहरों की लिस्ट में सभी को 30 अलग-अलग पैमानों पर नापा जाता है और फिर निकलता है एक विजेता। विएना को 100 में से 99.1 प्रतिशत स्कोर मिला। तो अब समझ जाएं कि ये कितना बेहतरीन शहर होगा। इस लिस्ट में प्रदूषण आदि को भी नापा जाता है। विएना का पब्लिक ट्रांसपोर्ट आदि बहुत ज्यादा अच्छा है और साथ ही साथ ये बहुत साफ-सुथरा और बेहद खूबसूरत शहर है।
इसे जरूर पढ़ें- समुद्र पर बने 100 साल पुराने ब्रिज से गुजरती है ट्रेन, ये है भारत का सबसे अनोखा रेल रूट!
अगर आप यहां घूमने जाना चाहती हैं तो हो सकता है कि बजट ट्रैवल करना हो। ये शहर बेहद खूबसूरत है और यहां St. Stephen’s Cathedral (चर्च), Naschmarkt (खाने का बाज़ार), Museumsquartier (म्यूजियम), House of Music (आर्ट और म्यूजिक के लिए), Vienna State Opera (ओपेरा देखने के लिए), Jewish Square, Vienna Woods (पास के जंगल ट्रेकिंग के लिए) ये सब कुछ बहुत अच्छा लगेगा।
अगर बजट ट्रैवल करना है तो?
अगर यूरोप ट्रिप प्लान करते हुए ये शहर भी घूमने के मूड में हैं तो यहां एक दिन एक्स्ट्रा मान कर चलें यानी अगर तीन दिन का प्लान है तो चार दिन का कर लें क्योंकि इसे घूमने में इतना समय लग जाएगा।
यहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट काफी अच्छा है और आप 72 घंटों का Vienna Card बनवा सकते हैं। ये पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर डिस्काउंट के साथ-साथ 210 अलग तरह के डिस्काउंट भी देता है जो म्यूजियम, रेस्त्रां, शॉप आदि सब पर होता है। अगर ज्यादा ठंड नहीं है तो यहां सिटी बाइक (स्मार्ट साइकल) ली जा सकती है। ये शहर में 80 अलग-अलग स्टेशन से ली जा सकती है। ये Citybike Tourist Card से लें, विएना घूमने का खर्च काफी कम हो जाएगा और एक्सरसाइज भी हो जाएगी।
ट्रैम आदि का उपयोग भी कर सकते हैं, सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में LCD स्क्रीन लगी होती है जो कई भाषाओं में निर्देश देती है।
कहां रहें?
यूरोप के अधिकतर शहरों में हॉस्टल सिस्टम है। यहां 800-1000 रुपए प्रति रात के रेट पर आपको रहने की जगह मिल जाएगी। बाकी जगह होटल लेंगे तो ये ज्यादा महंगा पड़ेगा। अगर इससे भी सस्ता चाहते हैं और एडवेंचर ट्रिप करना चाहते हैं तो कैम्पिंग की जा सकती है। विएना में शहर के बाहरी इलाकों में टेंट की सुविधा उपलब्ध है। ये 500-700 रुपए प्रति रात के किराए पर मिल जाएगा। टेंट हर जगह नहीं लगा सकते। विएना में इसके लिए सुविधा है।
इस शहर में हर रोज़ 5000 रुपए के बजट में आराम से सब कुछ किया जा सकता है। कई होटलों में फ्री ब्रेकफास्ट सिस्टम है और वो आपको पसंद आएगा। यहां वाइन काफी सस्ती है। तो अगर वाइन के फायदे पता हैं तो इस शहर में आपको वाइन बहुतायत में मिलेगी।
पैसे बचाने की कुछ और टिप्स-
विएना में पैसे बचाने की टिप्स जाननी हैं तो एक मूल मंत्र याद कर लें। अपने बजट से ज्यादा न जाएं। यहां सब कुछ सस्ता भी मिलेगा और बहुत ज्यादा महंगा भी। यहां तक कि रहने और खाने में 5 दिन का बजट एक बार में खर्च भी हो सकता है। इसलिए ये जान लें कि आपको रहना और खाना कहां है।
फ्री वॉकिंग टूर-
विएना में आपको फ्री गाइड के साथ वॉकिंग टूर मिलेगा। बस चलने की आदत डाल लीजिए। ये आपको बेहतर रेस्त्रां, शहर का इतिहास, आर्ट आदि की जानकारी देगा। एक गूगल सर्च आपको बता देगी कि यहां क्या-क्या घूमा जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- Must Visit Destinations: दुनिया की इन 5 खूबसूरत जगहों की तस्वीरें अपने Instagram पर सजाएं
Flixbus एक बजट में काम करने वाली बस है जो वाई-फाई, इलेक्ट्रिकल आउटलेट, आदि सब देता है। इसी के साथ, आप कई हॉस्टल ऐसे बुक कर सकते हैं जो खुद का खाना बनाने की सुविधा दें।
कब जाएं विएना-
यहां टूरिस्ट टाइम गर्मियों का है। जून से अगस्त तक तो बहुत ज्यादा टूरिस्ट रहते हैं और इसे बेहतर सीजन माना जाता है। हालांकि, विएना में बसंत का मौसम अप्रैल से जून में आता है इस मौसम में भी वो काफी अच्छा होता है और इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। ठंड अगर पसंद नहीं है तो विएना न जाएं ठंड में क्योंकि यहां -15 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर जाता है। हालांकि, ऐसे समय में यहां क्रिसमस मार्केट देखना यकीनन बहुत सुखद होगा।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों