IRCTC पर यात्रियों के लिए बजट वाले तिरुपति बालाजी टूर पैकेज लाइव किए गए हैं। इन पैकेज से आप पुणे और महाराष्ट्र के अलावा कई बड़े शहरों से ट्रिप प्लान कर सकते हैं। तिरुपति बालाजी टूर पैकेज केवल कपल्स के लिए नहीं बल्कि फैमिली प्लान भी देता है। इसमें आप 10 से 12 लोग भी सफर कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि पैकेज फीस प्रति व्यक्ति के हिसाब से लगती है। अगर आप प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 10 हजार है, तो जितने लोग साथ में सफर करेंगे, उतने पैसे जुड़ते जाएंगे। अगर 3 लोग जा रहे हैं, तो पैकेज फीस 30 हजार हो जाएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पुणे से शुरू हो रहे इस टूर पैकेज की सुविधाओं और फीस के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
तिरुपति का सस्ता टूर पैकेज
- इस पैकेज की शुरुआत कल्याण, लोकमान्य तिलक (टी), मुंबई, पुणे, सोलापुर और ठाणे से हो रही है। आप इन सभी जगहों से टिकट ले सकते हैं।
- पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है।
- 4 अगस्त से इसकी शुरुआत हो रही है, जिसके बाद आप हर दिन मुंबई, पुणे और सोलापुर से टिकट बुक कर सकती हैं।
- पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
- पैकेज का नाम TIRUPATI BALAJI PACKAGE EX-MUMBAI है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
पैकेज फीस
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 9800 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 8900 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 8300 रुपये है।
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस ज्यादा है, इसमें आपको 15500 रुपये देने होंगे है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- 3 एसी, नॉन एसी स्लीपर क्लास की आने-जाने की टिकट का खर्च ऊपर दिए गए पैकेज फीस में शामिल होगा।
- शेयरिंग एसी वाहन मिलेगा, जिससे आप घूम पाएंगी।
- तिरुपति में 1 रात के लिए होटल मिलेगा।
- तिरुपति में 1 दिन रात का और सुबह का नाश्ता मिलेगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- irctc official, freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों