अक्सर हॉलीडे मनाने के लिए हम खूबसूरत जगहों पर जाया करते हैं। हरी-भरी वादियां, नदियां, झरने, पहाड़, ये सभी चीजें देखने मन को सुहाती हैं। इन जगहों पर सुहावने मौसम का मजा लेने के साथ तस्वीरें क्लिक करने में भी काफी मजा आता है। आजकल ज्यादातर महिलाएं अपनी वैकेशन्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। हर महिला की चाहत होती है कि वह अपने वैकेशन में दिखे सबसे खूबसूरत। इसके लिए बहुत सी महिलाएं फिल्टर्स का सहारा भी लेती हैं। लेकिन दुनिया में कुछ जगहें इतनी खूबसूरत हैं कि वहां की तस्वीरें क्लिक करते हुए आपको किसी तरह के फिल्टर की जरूरत नहीं है। ये जगहें अपने अलग तरह के लैंडस्केप की वजह से वर्ल्ड फेमस हैं। यहां पर क्लिक की हुई तस्वीरें बिना किसी फिल्टर के भी बहुत सुंदर नजर आती हैं। तो आइए ऐसी ही 5 अद्भुत जगहों के बारे में जानते हैं
इस जगह पर एक समय में डाइनोसोर घूमा करते थे। इस जगह पर आपको हर तरफ धारियां ही धारियां नजर आती हैं, जैसे प्रकृति ने कोई चादर ओढ़ रखी हो, जिसमें गाढ़े से लेकर हल्के रंगों तक हर तरह के शेड्स मौजूद हों। इस जगह पर ली गई तस्वीरें भी काफी खूबसूरत नजर आती हैं। लेकिन यहां पहुंचना आसान नहीं है, क्योंकि यहां रोजाना सिर्फ 20 लोगों को ही घूमने की इजाजत मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें: इन तस्वीरों में देखिए गुजरात के तरणेतर मेले के सजीले रंग, स्वयंवर की परंपरा है निराली
जापान के तीन पवित्र पर्वतों में से एक है माउंट फूजी। यह जापान का सबसे ऊंचा पर्वत है। इस पर्वत से आपको अपने आसपास कुछ ऐसा नजारा दिखता है। चैरी ब्लॉसम के पेड़ पर फूलों से लदे हुए होते हैं, तब यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। इन पर्वतों के नजारे टोक्टो और Fuji-Q Highland नाम के पॉपुलर अम्यूजमेंट पार्क से भी देखे जा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: थाईलैंड में शूट की गईं बॉलीवुड की ये 5 सुपरहिट फिल्में
अगर आपको कुदरती खूबसूरती से प्यार है तो आपको पेरू जरूर जाना चाहिए। यहां के मिलिपू लगून में लगभग 20 कुदरती झरने देखने को मिलते हैं, जिनमें पानी टर्क्वाइज कलर का नजर आता है। यह जगह पेरू के Ayacucho क्षेत्र में स्थित है। शहर से दूर इस जगह पर पहुंचने में 4 घंटे लगते हैं। यहां आने के बाद खूबसूरत तस्वीरें लेने के साथ यहां के अद्भुत एंबियंस का लुत्फ उठाया जा सकता है।
वैसे तो दुनिया के कई देशों में बौद्ध धर्म से जुड़े तीर्थस्थल और मंदिर मिलते हैं, लेकिन थाइलैंड का Wat Samphran मंदिर अपने आप में बहुत अनूठा है। यहां 17 मंजिल की बिल्डिंग की गुलाबी बिल्डिंग कुछ इस तरह से नजर आती है जैसे उसे हरे रंग के ड्रैगन ने लपेट रखा हो। कहा जाता है कि इस मंदिर के डिजाइन का आइडिया इसके फाउंडर को तब आया, जब वह 7 दिन का फास्टिंग और मेडिटेशन कर रहे थे। भगवान बुद्ध के धरती पर बिताए जीवन के सम्मान में इसे 80 मीटर ऊंचा बनाया गया है। अगर आप कभी इस जगह पर घूमने जाएं तो ड्रेगन के सिर तक जरूर पहुंचें। आप चाहें तो छत से ड्रैगन का सिर छू सकती हैं।
अगर आपको कला और संस्कृति से लगाव है तो दिल्ली के नजदीक स्थित जयपुर के इस खूबसूरत डेस्टिनेशन पर आपको जरूर जाना चाहिए। चांद बावड़ी की सीढ़ीनुमा बनावट देखकर आप एक्साइटेड फील करेंगी। यहां सीढ़ियों से ऊपर चढ़ने और नीचे उतने में एक खास किस्म का रोमांच है, जो शायद ही आपको कहीं और महसूस हो। यह बावड़ी मंदिर के पास स्थित है। इस जगह पर 3500 सीढ़ियां बनी हैं और इनसे 13 मंजिलें बन जाती हैं। इसकी गहराई 100 फीट की है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।