रोजाना घर और ऑफिस का काम करते हुए लाइफ में एक किस्म की उदासीनता आने लगती है और इस उदासीनता को खत्म करती है ट्रैवलिंग। अगर आप शानदार जगहों पर छुट्टियां मनाने जाएं तो आपको ना सिर्फ रोजमर्रा की रूटीन लाइफ से ब्रेक मिल जाता है, बल्कि आप पूरी तरह से रीफ्रेश हो जाती हैं। इस बार 12 से 15 अगस्त के बीच अगर आप घूमने की सोच रही हैं तो आप इन जगहों पर जाने की प्लानिंग कर सकती हैं।
राजस्थान की राजधानी और गुलाबी नगरी के नाम से मशहूर जयपुर में किले और राजा-रजवाड़ों की शान देखने के साथ-साथ आप राजस्थानी संस्कृति से भी रूबरू हो सकती हैं। जयपुर दिल्ली से महज 5 घंटे की दूरी पर है। यहां आने पर आपको लोकसंस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिलती है।
जयपुर की महिलाओं की वेशभूषा, खानपान और रहन-सहन सभी कुछ बेहद आकर्षक हैं। अगर आपकी इतिहास में रुचि है तो आप यहां कई ऐतिहासिक इमारतों और किलों की सैर कर सकती हैं।
दर्शनीय स्थल: आमेर का किला, जल महल, हवा महल, नाहरगढ़ का किला
इसे जरूर पढ़ें: जयपुर के राजसी ठाठ-बाट ही नहीं, यहां का स्ट्रीट फूड भी आपको दीवाना बना देगा
देवभूमि और वर्ल्ड योगा कैपिटल के नाम से मशहूर ऋषिकेश में आप शांति और सुकून के साथ-साथ कई तरह की मजेदार एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा ले सकती हैहं। यहां आप कैंपिंग, राफ्टिंग, बंजी जंपिंग से लेकर योग, ध्यान और प्राणायाम, सभी कुछ कर सकती हैं। गंगा नदी के निर्मल पानी को देखते हुए यहां सुकून के पल बिताना भी महिलाओं को काफी पसंद आता है।
एक्टिविटीज: रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, क्लिफ जंपिंग और लक्ष्मण झूला के पास के बाजार में शॉपिंग।
इसे जरूर पढ़ें: वर्ल्ड योगा कैपिटल ऋषिकेश में लीजिए इन 10 दिलचस्प एक्टिविटीज का मजा
अगर आपको एडवेंचर एक्टिविटीज अच्छी लगती हैं तो आपको एक बार बीर बिलिंग अवश्य जाना चाहिए। हिमाचल के इस खूबसूरत शहर में घूमते हुए आप यहां पैराग्लाइडिंग का मजा ले सकती हैं। इस हिमालयन गेटवे में कई तिब्बती मोनेस्ट्री और स्तूप हैं, जिनके दर्शन आप कर सकती हैं।
एक्टिविटीज: पैराग्लाइडिंग, चोकलिंग मोनास्ट्री, शेराब लिंग मोनेस्ट्री, बीर टी फैक्ट्री
हिमाचल के कांगड़ा डिस्ट्रिक्ट में बसा मैक्लोडगंज कुदरत की हसीन वादियों में स्थित है। यह दिल्ली के सबसे अच्छे वीकेंड गेटवेज में से एक है, जिसे आप बेहद सस्ते में प्लान कर सकती हैं। यहां आप मोनास्ट्री, तिब्बती लाइब्रेरी घूम सकती हैं और यहां के लोकल कैफे में फूड एंजॉय कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।