Travel Guide: मध्य प्रदेश में जबलपुर के इन 5 खूबसूरत जगहों पर घूमने का प्लान जरूर बनाएं

अगर आप मध्य प्रदेश में जबलपुर के कुछ बेहद खूबसूरत जगहों की सैर करना चाहते हैं तो इन 5 ट्रेवल डेस्टिनेशन्स की सैर पर जरूर जाएं।

jabalpur madhya pradesh best travel destinations tips

अगर आप प्रकृति और इतिहास से प्रेम करते हैं, तो मध्य प्रदेश के शहर जबलपुर से आपको ज़रूर प्यार हो जायेगा। मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटक जगहों से एक जबलपुर अपने आश्चर्यजनक परिदृश्य, प्राचीन इतिहास और प्रकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां की नदियां, ऐतिहासिक स्थल और प्रकृतिक झरने प्रकृति प्रेमियों को बहुत लुभाती हैं। तो अगर आप भी कुछ ऐसे पर्यटक जगहों की तलाश में जहां आप मौज-मस्ती के साथ एक बेहतरीन टाइम स्पेंड कर सके, तो मध्य प्रदेश के जबरपुर में इन जगहों पर पहुंच जाए-

इसे भी पढ़ें:अकेले घूमने जाना चाहती है तो इन 5 जगहों का बनाए प्लान

1-धुआंधार वॉटरफॉल

jabalpur madhya pradesh best travel destinations inside

धुआंधार वॉटरफॉल सिर्फ जबलपुर का ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश और पुरे भारत का एक महत्वपूर्ण टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। लगभग 15 मीटर की हाइट से गिरने वाली इस वॉटरफॉल की खूबसूरती सिर्फ देखते ही आपके आंखें चकमका जाएंगी। इस वॉटरफॉल की सबसे बड़ी खासियत है कि, जिस जगह पर ये पानी गिरती है उस स्थान के चारों तरफ कुहासा और धुंआ सा बन जाता है। इसीलिए इसे पुरे भारत में धुआंधार वॉटरफॉल के नाम से भी जाना जाता है। अगर अपने दोस्तों और परिवार के साथ जबलपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां ज़रूर पहुंच जाए।

2-हमुमान ताल

jabalpur madhya pradesh best travel destinations  inside

मधय प्रदेश पूरे भारत में झीलों की नगरी से भी जाना जाता है। जबलपुर उनमें से एक ऐसा शहर है जहाँ लगभगग छोटे-बड़े झील मिलकर 50 से भी अधिक झील है। इन इन झीलों में से बेहतरीन झील है हमुमान ताल। अपने प्रकृतिक खूबसूरती और आकर्षण दृशय के लिए हनुमान ताल जबलपुर में सबसे प्रमुख पर्यटक स्थान माना जाता है। हनुमान ताल अपने खूबसूरती के अलावा धार्मिक स्थल के लिए भी जाना जाता है। यहां हर दिन लगभग हज़ारों लोग अपने फैमली और दोस्तों के साथ पिकनिक मानाने आते हैं।

3-भेड़ाघाट की संगमरमरी चट्टान

jabalpur madhya pradesh best travel destinations inside

मध्य प्रदेश के जबलपुर पर्यटक स्थलों से अगर सबसे अधिक घूमे जाने वाला डेस्टिनेशन है तो उसका नाम है भेड़ाघाट की संगमरमरी चट्टान प्लेस। जब सूर्य की रोशनी सफेद और मटमैल संगमरमर की चट्टानों पर पड़ती है, तो नदी में बनने वाला इसका प्रतिबिंब सभी सैलानियों को दृश्य अद्भुत कर देता है। अगर आप अपने ट्रेवल प्लानिंग में कुछ ऐसे ही बेहतरीन डेस्टिनेशन को शामिल करना चाहते हैं तो इस जगह को ज़रूर शामिल करे। एक और बात संगमरमरी चट्टान के बारे में बताते चलु कि यह स्थान मध्यप्रदेश का सबसे रोमांटिक जगह भी जहां आप अपने गर्लफ्रेंड एयर बॉयफ्रेंड के साथ जा सकते हैं।

4-बैलेंसिंग रॉक्स

jabalpur madhya pradesh best travel destinations inside

भारत में कुछ ऐसे दृशय देखने को मिलते हैं सच में सभी को हैरान कर देते हैं कि क्या ये सच में ऐसा है या फिर इसे बनाया गया है। जलपुर का बैलेंसिंग रॉक्स कुछ ऐसा ही जिसे देख ने सभी की आंखे लगभग कुछ मिनट के लिए बंद हो जाती है। इसके बारे में कहा जाता है कि हज़ारों साल पहले यहां ज्वालामुखी फटते थे, इसी ज्वालामुखी के फटने से इस बैलेंसिंग रॉक्स का निर्माण हुआ है। आज जबलपुर में अगर सबसे आश्चर्यचकित कर देने वाला कोई टूरिस्ट प्लेस है तो उसका नाम बैलेंसिंग रॉक्स है। आपको इस बात की भी जानकारी दे दू कि साल 1997 जब भूकंप ने पूरे शहर को हिला के रख दिया था, तब भी बैलेंसिंग रॉक्स अपनी जगह पर टिकी रहीं।

इसे भी पढ़ें:तेलंगाना के इन 5 खूबसूरत डेस्टिनेशन्स पर जरूर घूमने जाएं

5-मदन महन किला

jabalpur madhya pradesh best travel destinations inside

जबलपुर जितना अपने प्रकृतिक नज़रों के लिए जाना जाता है उतना ही अपने ऐतिहासिक ईमारत के लिए भी जाना तहा है। 11 वीं शताब्दी में बनाया गया मदन महन किला जबलपुर का प्रमुख पर्यटक स्थल है। शहर से दूर पहाड़ी की चोटी पर स्थित यह किला पाने बेहतरीन कलाकृति और संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां की शाही परिवार का मुख्य कक्ष, युद्ध कक्ष, छोटा सा जलाशय और अस्तबल सबसे आकर्षण स्थान है। अगर आप इतिहास में के विषयों में रूचि रखते है तो आपको यहां ज़रूर जाना चाहिए।

Image Credit: Google

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP