ईशा अंबानी आनंद पीरामल के साथ और प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ जल्द ही राजस्थान की इन शहरों में शादी कर सकती हैं। मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा की बिजनेस टायकून आनंद पीरामल संग इस साल दिसंबर में शादी हो सकती है। उनके परिवारवालों ने प्री-वेडिंग बैश के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार उदयपुर में ईशा अंबानी प्री-वेडिंग बैश करेंगी। बेटे आकाश अंबानी की सगाई पहले ही श्लोका मेहता से हो चुकी है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार ईशा से पहले आकाश की शादी होगी। यानी बहू के आने से पहले बेटी की विदाई होगी। हाल ही में 21 सितंबर को ईशा और आनंद की सगाई इटली के लेक कोमो में हुई है।
इन दिनों प्रियंका चोपड़ा को भी निक जोनस के साथ जोधपुर घूमते हुए देखा गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा जोधपुर शादी कर सकती हैं। अक्सर लोग रोयल वेडिंग के लिए राजस्थान के शहरों को चुनते हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास फिलहाल सबसे चर्चित कपल हैं जिनकी लगातार कुछ न कुछ खबरें आ रही हैं। मुंबई में सगाई के बाद दोनों कई जगहों पर आउटिंग के लिए गए। फिलहाल दोनों को जोधपुर घूमते हुए देखा गया था। दोनों ने जोधपुर के फेमस मेहरगढ़ किले की भी सैर की। वैसे प्रियंका ने इंस्ताग्राम पर कुछ फोटोज़ शेयर की जिसमें वो जोधपुर में निक जोनस और अपने कुछ फ्रेंड्स के साथ पार्टी कर रही थी।
ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा जोधपुर में शादी कर सकती हैं।
राजस्थान भारत का मशहूर राज्य हैं जो देशी ही नहीं बल्कि विदेशी टूरिस्टों के लिए भी आकर्षण का केन्द्र हैं। राजस्थान का इतिहास, किले और महल पूरी दुनिया में मशहूर हैं। शायद यहीं वजह की इस जगहों पर हर साल हजारों की संख्या में टूरिस्टों की भीड़ लगी रहती है।
Read more: अगर राजस्थान गई हैं घूमने तो जयपुर के साथ उदयपुर की ये 5 जगहें देखना ना भूलें
इसके अलावा राजस्थान में कई लग्जरी होटल्स और रिजॉर्ट भी हैं जो डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बहुत ज्यादा फेमस हैं। अगर ऐसे में राजस्थान के दो खूबसूरत शहरों की बात की जाएं तो उदयपुर और जोधपुर भी उसी लिस्ट में शामिल है।
उदयपुर को झीलों के शहर के रूप में जाना जाता है, यहां सबसे बड़ी झीलों में से दो फतेह सागर और पिचोला हैं। उदयपुर में ‘उदयपुर सिटी पैलेस’ बहुत ज्यादा सुंदर है जिसकी सुंदरता के चर्चें इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। इस महल के उत्तर में उदयपुर का सबसे मशहूर मंदिर जगदीश मंदिर है। भगवान विष्णु को समर्पित इस मंदिर में आश्चर्यजनक नक्काशी की गई है।
Read more: अनुष्का से भी ज्यादा आलीशान होगी इटली में दीपिका और रणवीर की शादी, ये है वेन्यू
डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उदयपुर को बेस्ट ऑप्शन माना जाता है।
जोधपुर राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। जोधपुर में मेहरानगढ़ का किला, उम्मेद भवन पैलेस, जसवंत थडा, घंटा घर, कल्याण सागर झील टूरिस्टों के घूमने के लिए बेस्ट जगहें है। जोधपुर को भी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन माना जाता है।
जोधपुर का मेहरानगढ़ किला दिल्ली के कुतुब मीनार की ऊंचाई से भी ऊंचा है। किले के परिसर में सती माता का मंदिर भी है। साल 1843 में महाराजा मान सिंह का निधन होने के बाद उनकी पत्नी ने चिता पर बैठकर जान दे दी थी। यह मंदिर उसी की याद में बनाया गया। 1000 साल पहले बने इस किले जैसा हूबहू किला बहावलपुर सिंध पाकिस्तान में है जो किशनगढ़ के सामने पाकिस्तान की तरफ है। उम्मेद भवन पैलेस के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इसकी खूबसूरती दिन हो या रात हर समय ही देखते ही बनती है।
अगर आप इंडिया में कहीं डेस्टिनेशन वेडिंग करने का प्लान बना रही हैं तो आप राजस्थान के इन दो शहरों में से किसी भी एक को अपने लिए चुन सकती हैं। इस लिस्ट में आप चाहें तो जयपुर को भी शामिल कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।